Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, November 17
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » समंदर में जागा दैत्‍य 145 KMPH की रफ्तार से तबाही मचाने को बेताब – imd weather today cyclone akvan possible landfall date and place 145 kmph wind
Hindi News

समंदर में जागा दैत्‍य 145 KMPH की रफ्तार से तबाही मचाने को बेताब – imd weather today cyclone akvan possible landfall date and place 145 kmph wind

HawkNewsBy HawkNewsNovember 17, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

समंदर में उठा तूफान 145 की स्‍पीड से मचाएगा तबाही, इधर दिल्‍ली पर काला साया

Last Updated:November 17, 2026, 05:40 IST

Aaj Ka Mausam 17 November: भारत पर इन दिनों दो प्राकृतिक खतरा मंडरा रहा है. एक तरफ प्रचंड चक्रवाती तूफान अक्‍वान तट की तरफ बढ़ रहा है. इसे प्रभाव से आंध्र प्रदेश से लेकर बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में मूसलाधार से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले चक्रवाती तूफान से व्‍यापक पैमाने पर नुकसान होने की भी आशंका है. दूसरी तरफ, दिल्‍ली-एनसीआर समेत समस्‍त उत्‍तर भारत में घना कोहरा पड़ने की बात कही गई है. इससे रोड से लेकर एयर और रेल यातायात तक के प्रभावित होने की आशंका है.

समंदर में उठा तूफान 145 की स्‍पीड से मचाएगा तबाही, इधर दिल्‍ली पर काला साया Zoom

बंगाल की खाड़ी में उठा अक्‍वान साइक्‍लोन तेजी से तट की तरफ बढ़ रहा है. (फोटो: IMD के एक्‍स अकाउंट से साभार)

Aaj Ka Mausam 17 November: भारत पर एक और गहरा संकट मंडरा रहा है. बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन तेजी से शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय यह मौसम प्रणाली चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है. मंगलवार 17 नवंबर की शाम तक इसके प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि यह तूफान और अधिक ताकतवर होकर 19 नवंबर की रात के आसपास अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश तट के निकट पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है. वेदर सिस्‍टम के प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ तूफानी मौसम रहने की आशंका है. विशेष रूप से तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19 और 20 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में खराब मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है. आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 और 19 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 20 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. रायलसीमा में भी 19 और 20 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, उत्‍तर और पूर्वी भारत में ठंड के मौसम ने दस्‍तक दे दी है. दिल्‍ली-एनसीआर में कोहरे और धुंध का प्रकोप रहने का पूर्वानुमान है.

80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में 19-20 नवंबर को गरज-चमक, बिजली गिरने और 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इससे पहले 17 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और झोंकों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17-18 नवंबर को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 19 नवंबर को इन क्षेत्रों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बारिश का दौर
मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के राज्यों के लिए भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 17 नवंबर को व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है. यहां 16 नवंबर को गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 17 से 22 नवंबर के दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. ओडिशा में 19 से 22 नवंबर के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है. राज्य में 18 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा 19 से 21 नवंबर के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है. 19 और 20 नवंबर को गरज-चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. गंगा के मैदानी इलाके वाले पश्चिम बंगाल में 20 नवंबर को व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है. राज्य में 19 और 20 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 20-21 नवंबर के दौरान व्यापक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है. बिहार में 20 से 22 नवंबर के दौरान छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.

मध्य भारत और पूर्वोत्तर में भी बदलेगा मौसम
चक्रवात से जुड़ी मौसमी गतिविधियों का प्रभाव मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है. छत्तीसगढ़ में 18 से 22 नवंबर, विदर्भ में 19 से 21 नवंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 22 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 21 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21-22 नवंबर को छिटपुट बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 21-22 नवंबर को व्यापक बारिश की संभावना है. असम और मेघालय में 22 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 21 नवंबर के दौरान व्यापक बारिश होने का अनुमान है. इन राज्यों में 19 और 20 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट
एक तरफ दक्षिण और पूर्वी भारत में चक्रवात तथा बारिश का खतरा है, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे की समस्या बढ़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 17 से 20 नवंबर तक घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है. उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 18 नवंबर तक घना कोहरा छा सकता है. दोनों क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है. इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है और सड़क तथा रेल यातायात में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान था. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई थी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की गतिविधियां तेज रहेंगी. दक्षिण भारत में चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा रहेगा, जबकि पूर्वी भारत में भी बारिश और तूफानी हवाओं की स्थिति बन सकती है. उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सुबह के समय जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 17, 2026, 05:40 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमध्यप्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, 280 बस मार्गों के सूत्रीकरण का रास्ता साफ | एमपी राज्य परिवहन प्राधिकरण का पुनर्गठन मान्य; सुगम सेवा के तहत परमिट पुनः शुरू
HawkNews
  • Website

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, 280 बस मार्गों के सूत्रीकरण का रास्ता साफ | एमपी राज्य परिवहन प्राधिकरण का पुनर्गठन मान्य; सुगम सेवा के तहत परमिट पुनः शुरू

November 16, 2026

Rahul Gandhi Love Story: राहुल गांधी ने सुनाई अपनी सीक्रेट लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को ले गए थे उसी रेस्टोरेंट जहां पहली बार मिले थे राजीव-सोनिया

November 16, 2026

MP News: ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर का खजाना डबल लॉक में सुरक्षित, ताला तोड़ने की खबरों को जिला प्रशासन ने बताया भ्रामक | ओरछा श्री राम राजा मंदिर खजाने का ऑडिट स्पष्ट हुआ

November 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,218)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

समंदर में जागा दैत्‍य 145 KMPH की रफ्तार से तबाही मचाने को बेताब – imd weather today cyclone akvan possible landfall date and place 145 kmph wind

November 17, 2026

मध्यप्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, 280 बस मार्गों के सूत्रीकरण का रास्ता साफ | एमपी राज्य परिवहन प्राधिकरण का पुनर्गठन मान्य; सुगम सेवा के तहत परमिट पुनः शुरू

November 16, 2026

Rahul Gandhi Love Story: राहुल गांधी ने सुनाई अपनी सीक्रेट लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को ले गए थे उसी रेस्टोरेंट जहां पहली बार मिले थे राजीव-सोनिया

November 16, 2026

MP News: ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर का खजाना डबल लॉक में सुरक्षित, ताला तोड़ने की खबरों को जिला प्रशासन ने बताया भ्रामक | ओरछा श्री राम राजा मंदिर खजाने का ऑडिट स्पष्ट हुआ

November 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

समंदर में जागा दैत्‍य 145 KMPH की रफ्तार से तबाही मचाने को बेताब – imd weather today cyclone akvan possible landfall date and place 145 kmph wind

November 17, 2026

मध्यप्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, 280 बस मार्गों के सूत्रीकरण का रास्ता साफ | एमपी राज्य परिवहन प्राधिकरण का पुनर्गठन मान्य; सुगम सेवा के तहत परमिट पुनः शुरू

November 16, 2026

Rahul Gandhi Love Story: राहुल गांधी ने सुनाई अपनी सीक्रेट लव स्टोरी, गर्लफ्रेंड को ले गए थे उसी रेस्टोरेंट जहां पहली बार मिले थे राजीव-सोनिया

November 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.