Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, November 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » कांग्रेस ने अचानक बदला 26 नवंबर का प्लान, टाला ‘दिल्ली चलो’ मार्च, अब आगे क्या?
Hindi News

कांग्रेस ने अचानक बदला 26 नवंबर का प्लान, टाला ‘दिल्ली चलो’ मार्च, अब आगे क्या?

HawkNewsBy HawkNewsNovember 15, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

कांग्रेस ने अचानक बदला 26 नवंबर का प्लान, टाला ‘दिल्ली चलो’ मार्च, अब आगे क्या

Last Updated:November 15, 2026, 15:57 IST

कांग्रेस ने 26 नवंबर का प्लान अचानक बदल दिया है. संविधान दिवस पर दिल्ली में प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च अब बाद में होगा. पार्टी ने इसकी जगह सभी राज्यों की राजधानियों में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालने का फैसला किया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के सर्कुलर के मुताबिक कांग्रेस अब हर बूथ पर ‘वोट रक्षक’ नियुक्त करेगी. इनकी जिम्मेदारी वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों की जांच करना और मतदाताओं से जानकारी जुटाना होगा. 22 से 30 नवंबर तक बूथ स्तर पर सत्यापन चलेगा. इसके बाद 15 दिसंबर तक गांवों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल आयोजित की जाएंगी.

ख़बरें फटाफट

कांग्रेस ने अचानक बदला 26 नवंबर का प्लान, टाला 'दिल्ली चलो' मार्च, अब आगे क्याZoom

कांग्रेस ने 26 नवंबर का दिल्ली चलो मार्च टाल दिया है. (फाइल फोटो)

कांग्रेस ने 26 नवंबर को लेकर अपनी बड़ी राजनीतिक तैयारी में अचानक बदलाव कर दिया है. पार्टी ने संविधान दिवस पर दिल्ली में प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च को फिलहाल टाल दिया है. पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राजधानी में बड़ा मार्च निकालने की तैयारी थी. इसमें प्रियंका गांधी समेत पार्टी के सभी सांसदों के शामिल होने की योजना थी. विपक्षी दलों के नेताओं और सांसदों के भी इस कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी. लेकिन अब पार्टी ने अपना कार्यक्रम बदल दिया है. कांग्रेस 26 नवंबर को दिल्ली में जुटने के बजाय सभी राज्यों की राजधानियों में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी. इस फैसले से पार्टी की आगे की रणनीति भी बदल गई है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पार्टी नेताओं और प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को सर्कुलर जारी किया है. इसमें बताया गया है कि 25 और 26 नवंबर को होने वाला ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम अब किसी दूसरी तारीख पर आयोजित किया जाएगा. फिलहाल इसकी नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. इसके बजाय 26 नवंबर को हर राज्य की राजधानी में संविधान रक्षा मार्च निकालने का निर्देश दिया गया है. साथ ही पार्टी अब हर बूथ पर ‘वोट रक्षक’ तैनात करने की तैयारी में है. इनकी जिम्मेदारी वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों की जांच करना होगा. यानी कांग्रेस का आंदोलन अब सिर्फ एक बड़े मार्च तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी है.

1 नवंबर की रैली के बाद कांग्रेस ने बदली रणनीति

कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ी रैली की थी. पार्टी ने इस कार्यक्रम को सफल बताते हुए प्रदेश और जिला इकाइयों का आभार जताया है. वेणुगोपाल के सर्कुलर में कहा गया है कि चुनाव आयोग के संस्थागत कब्जे के खिलाफ पार्टी ने प्रदर्शन किए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने तथा उनके खिलाफ मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की मांग उठाई. इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 26 नवंबर के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है.

हर राज्य की राजधानी में निकलेगा संविधान रक्षा मार्च

वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को 26 नवंबर को बड़े स्तर पर ‘संविधान रक्षा मार्च’ या यात्रा आयोजित करने को कहा है. मार्च की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर या महात्मा गांधी की किसी प्रमुख प्रतिमा से होगी. वहां संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यकर्ता संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करेंगे और उसकी रक्षा की शपथ लेंगे. इसके बाद मार्च किसी दूसरे महत्वपूर्ण स्थान तक जाएगा. पार्टी ने प्रदेश इकाइयों और जिला कांग्रेस कमेटियों को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी है.

हर बूथ पर नियुक्त होगा एक ‘वोट रक्षक’

  • कांग्रेस की नई रणनीति का सबसे अहम हिस्सा ‘वोट रक्षक’ अभियान है. पार्टी ने हर बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त करने का फैसला किया है. इसके लिए बूथ लेवल एजेंटों यानी BLAs, बूथ कमेटी के सदस्यों, युवा कार्यकर्ताओं और फ्रंटल संगठनों से जुड़े लोगों की मदद ली जाएगी. आम नागरिक भी पार्टी के पोर्टल के जरिए इस अभियान से जुड़ सकेंगे.
  • वोट रक्षकों को अपने बूथ की वोटर लिस्ट से हटाए गए मतदाताओं के घर जाकर जानकारी की पुष्टि करनी होगी. उन्हें संबंधित रिकॉर्ड और मतदाताओं के बयान पोर्टल पर अपलोड करने होंगे. इस काम की निगरानी मंडल अध्यक्ष करेंगे. वे हर दिन यह रिपोर्ट तैयार करेंगे कि कितने बूथों पर जांच हुई और कितने हटाए गए नामों का सत्यापन किया गया.

कब तक पूरा होगा वोट रक्षक अभियान?

वेणुगोपाल के सर्कुलर के मुताबिक 17 नवंबर तक प्रदेश स्तर पर तैयारी बैठकें करने को कहा गया है. 21 नवंबर की शाम तक हर मंडल अध्यक्ष को जिला कांग्रेस कमेटी को बताना होगा कि उसके सभी बूथों पर प्रशिक्षित वोट रक्षक नियुक्त हो गए हैं. 22 से 30 नवंबर तक बूथ स्तर पर हटाए गए वोटरों का सत्यापन किया जाएगा. इसकी रिपोर्ट रोजाना जिला और प्रदेश स्तर पर भेजी जाएगी.

दिसंबर तक गांवों में लगेंगी ‘वोट बचाओ’ चौपाल

कांग्रेस ने इस अभियान को गांवों तक ले जाने की भी योजना बनाई है. 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक गांवों और मंडल स्तर पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल लगाई जाएंगी. इनमें वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए लोगों के साथ बुजुर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा. पार्टी इन बैठकों में बूथ स्तर पर हुई जांच के नतीजों को सामने रखेगी. यानी दिल्ली मार्च टालने के बाद कांग्रेस अब राज्यों से लेकर गांवों और बूथों तक अपना अभियान चलाने की तैयारी में है.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18

और पढ़ें

First Published :

November 15, 2026, 15:43 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबंगाल की खाड़ी में लगातार तीसरे तूफान की दस्तक, कब होगा लैंडफॉल? चेन्नई समेत किन जिलों में बरसेंगे बादल? | Cyclone Akvan Alert: Bay of Bengal Deep Depression to Intensify into Severe Cyclonic Storm by Nov 17, Heavy Rain Expected in Tamil Nadu and Andhra Pradesh
Next Article ’56 दिन की शूटिंग थी, डायरेक्टर ने किया हैरेसमेंट, मैं कमजोर थी’, Swara Bhasker की दर्दनाक आपबीती | Swara Bhasker Harassment: Actress Reveals Director Harassed Her During 56-Day Shoot News Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

किश्तवाड़ SPO हत्याकांड: MLA बोलीं- गांववालों ने बताया मस्जिदों से हिंदुओं को मारने के हुए थे ऐलान

November 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस: CM मोहन यादव ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की दी सौगात | मध्य प्रदेश: सीएम ने बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण किया और 357.71 करोड़ रुपये की शाहडोल विकास योजना का उद्घाटन किया

November 16, 2026

Supreme Court ruling on Yamuna : ‘अब जुर्माना लगाएंगे’ करोड़ों रुपये खर्च कर भी मैली रही यमुना, सुप्रीम कोर्ट ने दे दी सख्त चेतावनी

November 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,208)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

किश्तवाड़ SPO हत्याकांड: MLA बोलीं- गांववालों ने बताया मस्जिदों से हिंदुओं को मारने के हुए थे ऐलान

November 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस: CM मोहन यादव ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की दी सौगात | मध्य प्रदेश: सीएम ने बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण किया और 357.71 करोड़ रुपये की शाहडोल विकास योजना का उद्घाटन किया

November 16, 2026

Supreme Court ruling on Yamuna : ‘अब जुर्माना लगाएंगे’ करोड़ों रुपये खर्च कर भी मैली रही यमुना, सुप्रीम कोर्ट ने दे दी सख्त चेतावनी

November 16, 2026

Dhai Chaal Trailer Out: ‘ढाई चाल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, छात्र राजनीति से सत्ता के गलियारों तक पहुंचेगी कहानी | dhai chaal trailer out web series story based on student politics to the corridors of power

November 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

किश्तवाड़ SPO हत्याकांड: MLA बोलीं- गांववालों ने बताया मस्जिदों से हिंदुओं को मारने के हुए थे ऐलान

November 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस: CM मोहन यादव ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की दी सौगात | मध्य प्रदेश: सीएम ने बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण किया और 357.71 करोड़ रुपये की शाहडोल विकास योजना का उद्घाटन किया

November 16, 2026

Supreme Court ruling on Yamuna : ‘अब जुर्माना लगाएंगे’ करोड़ों रुपये खर्च कर भी मैली रही यमुना, सुप्रीम कोर्ट ने दे दी सख्त चेतावनी

November 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.