Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, November 12
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » IMD Today Weather: मौसम का ट्रिपल अटैक, 70KM की आंधी, बर्फीली हवाएं और मूसलाधार बारिश का तांडव, IMD 16 राज्यों में अलर्ट
Hindi News

IMD Today Weather: मौसम का ट्रिपल अटैक, 70KM की आंधी, बर्फीली हवाएं और मूसलाधार बारिश का तांडव, IMD 16 राज्यों में अलर्ट

HawkNewsBy HawkNewsNovember 12, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

IMD Today Weather: देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कहीं तेज बारिश लोगों की परेशानी बढ़ाएगी तो कहीं आंधी और बिजली गिरने का खतरा रहेगा. मौसम विभाग यानी IMD ने 12 नवंबर के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगड़ने के संकेत हैं. यहां बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है. यानी अगले कुछ दिन लोगों को गर्म कपड़ों के साथ छाता भी तैयार रखना होगा.

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में इस बदलाव के पीछे कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. सिक्किम के पास भी ऐसा ही सिस्टम विकसित हो रहा है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है और 14 नवंबर के आसपास बारिश की गतिविधियां बढ़ा सकता है. पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा है. वहीं समुद्र में तेज हवाओं के कारण मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं 12 नवंबर को दिल्ली से लेकर पहाड़ों और दक्षिण भारत तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 12 नवंबर और फिर 15 से 17 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. (IMD)

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 12 नवंबर को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने राजधानी के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. यहां हवा की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ऐसे में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है लेकिन बारिश और हवा के कारण मौसम में ठंडक बढ़ेगी. NCR के लोगों को भी बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.

12 नवंबर को प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शिमला 19°C 11°C
पटना 28°C 18°C
मुंबई 34°C 23°C
भोपाल 28°C 16°C
दिल्ली 30°C 17°C
नैनीताल 19°C 11°C
चेन्नई 30°C 25°C
जयपुर 31°C 17°C
कोलकाता 29°C 21°C
लखनऊ 29°C 17°C

यूपी में कई जिलों में हल्की बारिश और सतही हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 12 नवंबर को मौसम करवट ले सकता है. मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, सोनभद्र, बांदा, प्रतापगढ़, बरेली, अमरोहा, कानपुर, हरदोई, पीलीभीत, जौनपुर, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, बस्ती, आजमगढ़, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोंडा और गोरखपुर में हल्की बारिश के साथ सतही हवाएं चलने की चेतावनी है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश और हवा के चलते कुछ इलाकों में दिन के तापमान में बदलाव महसूस हो सकता है.

बिहार में बारिश के साथ 30 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार के कई जिलों में 12 नवंबर को बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. गया, पटना, सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, लखीसराय और मुंगेर में मध्यम बारिश का अलर्ट है. इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

झारखंड में 13 नवंबर तक आंधी-बारिश की आशंका

झारखंड में मौसम का असर 12 और 13 नवंबर को भी दिखाई दे सकता है. बोकारो, पलामू, गुमला, धनबाद, सिमडेगा, जमशेदपुर, चतरा, देवघर, दुमका और हजारीबाग में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय ठंडक ज्यादा महसूस हो सकती है.

पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का खतरा

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में 12 नवंबर को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. हावड़ा, कोलकाता, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पूर्वी बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, कालिम्पोंग और बांकुड़ा में मौसम बिगड़ सकता है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश के दौरान गरज-चमक भी परेशानी बढ़ा सकती है.

राजस्थान में 13 नवंबर तक बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 12 और 13 नवंबर को कोटा, जयपुर, चूरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद और बीकानेर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना हो सकता है.

मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. (PTI)

मध्य प्रदेश में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को कई जिलों में बारिश और तेज हवा का असर दिख सकता है. सिवनी, खरगोन, सीधी, उमरिया, शहडोल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, कटनी, अशोकनगर, उज्जैन, मंदसौर, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, दतिया, शिवपुरी और मंडला में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पंजाब में कई इलाकों में बारिश और आंधी का अलर्ट

पंजाब में 12 नवंबर को मौसम बदल सकता है. बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर और संगरूर में मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवा और बारिश के कारण खुले में रखी वस्तुओं और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है.

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और बर्फीली हवाओं का असर

  1. उत्तराखंड में बारिश से बढ़ेगी ठंड: उत्तराखंड के पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, चंपावत, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
  2. हिमाचल में 60 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, धर्मशाला, कांगड़ा, सोलन, मंडी और शिमला में बारिश और आंधी की चेतावनी है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.
  3. जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना: जम्मू-कश्मीर के रियासी, राजौरी, बांदीपोरा, गांदरबल, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामूला और जम्मू में बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है.

दक्षिण भारत में 15 नवंबर को बढ़ सकती है बारिश की गतिविधियां

दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 12 से 14 नवंबर और फिर 16-17 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है. 15 नवंबर को इन क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान है. केरल और माहे में 12 से 15 नवंबर तक बारिश की संभावना है जबकि 16 और 17 नवंबर को यहां बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश भी 12 नवंबर को जारी अलर्ट वाले राज्यों में शामिल हैं. वहीं अंडमान-निकोबार में कुछ जगह भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अंडमान सागर में हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने और समुद्री गतिविधियों से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 12 नवंबर और फिर 15 से 17 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 नवंबर के साथ 17 नवंबर को बारिश का अनुमान है. असम और मेघालय में 11 नवंबर को भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है. इन राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे रुकने से बचना चाहिए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleKulgam Terror Attack: मीर बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर भागे आतंकी, CRPF के 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन तेज | Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मीर बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर भागे आतंकी, CRPF के 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन तेज
Next Article चित्रकूट के मेले में 72,000 में बिका ‘चंकी पांडे’ गधा, अमिताभ-शाहरुख को छोड़ा पीछे, एक्टर का मजेदार रिएक्शन | chunky panday donkey sold 72000 at chitrakoot mela leaving amitabh bachchan shah rukh khan behind
HawkNews
  • Website

Related Posts

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. दोनों SPO डच्चन-मरवाह इलाके से ल

November 12, 2026

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी पर खतरा! 2 अफेयर्स के आरोपों से हड़कंप, 600 अरब डॉलर डूबे,क्या होगी छुट्टी? | Nvidia CEO jensen huang affairs China Spy allegations board removal report

November 12, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: इंदौर की गई बादशाहत, नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी का किसमें नाम?

November 12, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,105)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. दोनों SPO डच्चन-मरवाह इलाके से ल

November 12, 2026

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी पर खतरा! 2 अफेयर्स के आरोपों से हड़कंप, 600 अरब डॉलर डूबे,क्या होगी छुट्टी? | Nvidia CEO jensen huang affairs China Spy allegations board removal report

November 12, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: इंदौर की गई बादशाहत, नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी का किसमें नाम?

November 12, 2026

चित्रकूट के मेले में 72,000 में बिका ‘चंकी पांडे’ गधा, अमिताभ-शाहरुख को छोड़ा पीछे, एक्टर का मजेदार रिएक्शन | chunky panday donkey sold 72000 at chitrakoot mela leaving amitabh bachchan shah rukh khan behind

November 12, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. दोनों SPO डच्चन-मरवाह इलाके से ल

November 12, 2026

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी पर खतरा! 2 अफेयर्स के आरोपों से हड़कंप, 600 अरब डॉलर डूबे,क्या होगी छुट्टी? | Nvidia CEO jensen huang affairs China Spy allegations board removal report

November 12, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: इंदौर की गई बादशाहत, नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी का किसमें नाम?

November 12, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.