Last Updated:
Bahraich News: इस बार दीपावली और छठ के पावन पर्व पर बहराइच में चाइनीज और प्लास्टिक के सामानों को दरकिनार कर प्राकृतिक उत्पादों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. शहर में लगी सोंधी माटी की स्टॉल इन दिनों आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है, जहां नेचुरल मिट्टी से बने एक से बढ़कर एक शानदार और उपयोगी सामग्री उपलब्ध हैं.
बहराइच: इस बार दीपावली और छठ के पावन पर्व पर बहराइच में चाइनीज और प्लास्टिक के सामानों के जगह प्राकृतिक उत्पादों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. शहर के महिला महाविद्यालय के पास पानी की टंकी के समीप लगी सोंधी माटी की स्टॉल इन दिनों आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है, जहां नेचुरल मिट्टी से बने एक से बढ़कर एक शानदार और उपयोगी सामग्री उपलब्ध हैं. यहां पर पारंपरिक दीयों और मूर्तियों के अलावा आधुनिक डेकोरेटिव के साथ-साथ कई आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध हैं.
स्टॉल संचालक अंकित ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि उनके पास ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की रेंज उपलब्ध है. इसमें मिट्टी के मग, पानी की बोतलें, ग्लास, जार, दही जमाने के डिब्बे और यहाँ तक कि मिट्टी का प्रेशर कुकर भी उपलब्ध है. साथ ही कोलकाता शैली की मूर्तियाँ, पूरी तरह प्राकृतिक मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमाएँ, बुद्ध की मूर्तियाँ हेड बुद्धा और अन्य खूबसूरत डेकोरेटिव सामान शामिल है.
दीपावली और छठ पूजा के लिए बेहतर विकल्प
प्लास्टिक या चाइनीज सामान कुछ ही दिनों में खराब हो जाते हैं, जबकि सही रखरखाव और टूटने से बचाने पर मिट्टी के ये बर्तन लंबे समय तक आपका साथ चलते हैं. वहीं अगर कीमत की बात करें तो मग और छोटे बर्तन, ₹150 से शुरू गणेश प्रतिमा विशेष बर्तन, ₹400 से ₹500 तक हेड बुद्धा, ₹450 कम्पलीट टी-सेट ₹850 तक उपलब्ध है.
कहाँ और कब तक लगा है स्टॉल?
अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में अपने घर को नेचुरल और यूनिक लुक देना चाहते हैं, तो आप बहराइच शहर में महिला महाविद्यालय के पास लगे इस स्टॉल पर पहुँच सकते हैं. यह स्टॉल आगामी छठ पूजा तक यहाँ संचालित रहेगा. इसके अलावा, जो लोग घर बैठे खरीदारी करना चाहते हैं, दुकानदार का कहना है की वे लोग ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं. इस दीपावली पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए अपने घर को सोंधी माटी की महक और प्राकृतिक सुंदरता से जरूर सजाएं.

