Last Updated:
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव परिणाम 2026 में डेमोक्रेट्स को मिलती बढ़त और रिपब्लिकन के पिछड़ने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा है कि अगर वे बैलट पेपर पर होते तो चुनाव नतीजे कुछ और ही होते और वे बहुमत से जीत रहे होते.
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान सामने आया है.
अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट 2026 पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान आया है. उन्होंने खुद के उम्मीदवार न होने और नतीजों के बेहतर होने की बात कही. ट्रंप ने कहा, मैं इस बार बैलट पर उम्मीदवार नहीं था, अगर मैं चुनाव लड़ रहा होता तो हम भारी बहुमत से जीतते. आप सभी का इस ओर ध्यान देने के लिए शुक्रिया.’
बता दें कि मिडटर्म चुनाव परिणामों ने ट्रंप की टेंशन बढ़ा दी है. शुरुआती रुझानों में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली है और पार्टी तेजी से बहुमत की ओर बढ़ रही है. कई सीटों पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने जीत भी हासिल कर ली है. ऐसे में डेमोक्रेटिक पार्टी की रिपब्लिकन पार्टी पर बढ़त से ट्रंप को झटका जरूर लगा है. इसके अलावा सीनेट में भी डेमोक्रेटिक पार्टी ट्रंप की पार्टी से बहुत आगे चल रही है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

