Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, October 24
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » ‘अभिजीत दीपके जैसे लोग आएंगे और दिमाग खराब करेंगे’, विदेश में पीयूष गोयल क्यों कहा ऐसा?
Hindi News

‘अभिजीत दीपके जैसे लोग आएंगे और दिमाग खराब करेंगे’, विदेश में पीयूष गोयल क्यों कहा ऐसा?

HawkNewsBy HawkNewsOctober 24, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Piyush Goyal News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर तंज कसा है. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी शोध छात्रों से बातचीत के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार अगर प्रतिभाओं को वापस लाने के लिए स्कॉलरशिप और फंडिंग जैसी योजनाएं शुरू करती है, तो अभिजीत दीपके जैसे लोग सवाल उठाने लगेंगे. उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की व्यवस्था और भारत के लोकतंत्र में बड़ा अंतर है. पीयूष गोयल ने जोर दिया कि भारत को अपनी प्रतिभाओं को वापस लाने के लिए रास्ते तलाशने होंगे, लेकिन नीतियां बनाते समय उनके दुरुपयोग की आशंका का भी ध्यान रखना होगा.

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को दुनिया भर में मौजूद अपनी प्रतिभाओं को वापस लाने के तरीके तलाशने चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं की नीतियां देश के लोकतांत्रिक ढांचे को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए. पीयूष गोयल ने कहा, ‘अगर हम ऐसा करते हैं, तो अभिजीत दीपके जैसे लोग आएंगे और कहेंगे कि छात्रों को फंड देना और स्कॉलरशिप देना तो सरकार का काम था, फिर हम अपने स्तर पर ऐसा क्यों करें? मैं सही कह रहा हूं या गलत? दुर्भाग्य से ऐसे तत्व आएंगे और हमारा दिमाग खराब करेंगे. इसलिए हमें अपने लोकतंत्र के नजरिए से अपनी नीतियों को तैयार करना होगा.’

किस सवाल का पीयूष ने दिया जवाब

मंत्री पीयूष गोयल से सवाल किया गया था कि क्या भारत भी चीन की तरह विदेशों में काम कर रहे टॉप वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को वापस लाने के लिए सरकारी सहायता वाली योजना शुरू कर सकता है. इसके जवाब में पीयूष गोयल ने विदेशों में रह रहे वैज्ञानिकों खासकर चीनी मूल के शोधकर्ताओं को अपने देश वापस लाने के चीन के प्रयासों का जिक्र किया. चीन इन पहलों के जरिए अपनी घरेलू शोध और नवाचार क्षमता को मजबूत करना चाहता है और प्रतिभाओं के विदेश जाने की समस्या को कम करने की कोशिश करता है.

पीयूष गोयल ने चीन के उन प्रयासों का जिक्र किया, जिनके जरिए वह विदेशों से वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं (खासकर विदेशों में रहने वाले चीनी शिक्षाविदों) को वापस बुला रहा है, ताकि देश की नवाचार (इनोवेशन) क्षमताओं को मजबूत किया जा सके और ‘ब्रेन ड्रेन’ (प्रतिभाओं के पलायन) को रोका जा सके. इसे एक अच्छी पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत को चीन की राजनीतिक व्यवस्था और अपने खुद के लोकतांत्रिक ढांचे के बीच के अंतर को ध्यान में रखना होगा.

पीयूष गोयल ने कहा, ‘यह एक अच्छी पहल है, लेकिन यहीं पर तानाशाही और लोकतंत्र के बीच का अंतर आ जाता है.’ उन्होंने सरकार द्वारा वित्तपोषित प्रतिभा कार्यक्रमों के दुरुपयोग या जोखिमों पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि चीन में लोग दुरुपयोग के डर से घबराते हैं और ‘गायब’ भी हो सकते हैं.  उन्होंने आगे कहा, ‘अगर भारत में कोई इसका दुरुपयोग करेगा, तो मैं गायब हो जाऊंगा.’

‘आप सभी को वापस कैसे लाएं?’

छात्रों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के पास दुनिया भर में प्रचुर प्रतिभाएं हैं और उन्हें वापस लाने के तरीके खोजने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘आप दुनिया में कहीं भी जाएं, आपको बड़ी संख्या में भारतीय प्रतिभाएं मिलेंगी. लेकिन हम उन्हें वापस भारत कैसे लाएं? साथ ही, हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि इसका कोई गलत इस्तेमाल न हो.’ मंत्री ने छात्रों से ऐसे सुझाव देने को कहा, जिनसे सरकार को ऐसी नीतियां बनाने में मदद मिल सके, जो विदेशों में काम कर रहे भारतीयों को वापस लौटने के लिए प्रोत्साहित कर सकें.

उन्होंने कहा, ‘आप भी कुछ विचार सोचें और हमें बताएं. हम आपको वापस लाना चाहते हैं. हम प्रतिभाओं को वापस आकर्षित करना चाहते हैं. हम आप सभी को वापस कैसे ला सकते हैं?’ पीयूष गोयल ने आगे कहा कि वापस लौटने का फैसला हमेशा सिर्फ आर्थिक कारणों से नहीं लिया जाता. उन्होंने लोगों के अपनी मातृभूमि के साथ जुड़े भावनात्मक लगाव की ओर भी इशारा किया.

उन्होंने कहा, ‘यह हमेशा पूरी तरह से आर्थिक मामला नहीं होता… आखिरकार, यह आपकी मातृभूमि है. हमें भी कुछ वापस देना चाहिए. हो सकता है कि जीवन में आगे चलकर आप अपनी मातृभूमि के लिए भी कुछ जगह रखें.’ पीयूष गोयल 22 से 27 अक्टूबर तक जर्मनी और नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं. उनके साथ लगभग 100 भारतीय व्यवसायों और स्टार्टअप्स का एक प्रतिनिधिमंडल भी गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleTiger Shroff Firing Case: आरे कॉलोनी के जंगल में शूटर्स ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, 10 आरोपी गिरफ्तार | tiger shroff firing case shooters practiced firing in ra colony forest 10 accused arrested
Next Article 30 अक्टूबर से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम! वरना अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त | PM Kisan 24th Installment Release Date Announced: Check Status, e-KYC Steps, and Key Mandatory Tasks Before October 30
HawkNews
  • Website

Related Posts

30 अक्टूबर से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम! वरना अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त | PM Kisan 24th Installment Release Date Announced: Check Status, e-KYC Steps, and Key Mandatory Tasks Before October 30

October 24, 2026

Tiger Shroff Firing Case: आरे कॉलोनी के जंगल में शूटर्स ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, 10 आरोपी गिरफ्तार | tiger shroff firing case shooters practiced firing in ra colony forest 10 accused arrested

October 24, 2026

पाकिस्‍तान-तुर्की…सबने छोड़ा साथ, तब भारत ने थामा दुश्‍मन के यार का हाथ – S Jaishankar historical Azerbaijan visit give big boost to central asia

October 24, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (13,661)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

30 अक्टूबर से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम! वरना अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त | PM Kisan 24th Installment Release Date Announced: Check Status, e-KYC Steps, and Key Mandatory Tasks Before October 30

October 24, 2026

‘अभिजीत दीपके जैसे लोग आएंगे और दिमाग खराब करेंगे’, विदेश में पीयूष गोयल क्यों कहा ऐसा?

October 24, 2026

Tiger Shroff Firing Case: आरे कॉलोनी के जंगल में शूटर्स ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, 10 आरोपी गिरफ्तार | tiger shroff firing case shooters practiced firing in ra colony forest 10 accused arrested

October 24, 2026

पाकिस्‍तान-तुर्की…सबने छोड़ा साथ, तब भारत ने थामा दुश्‍मन के यार का हाथ – S Jaishankar historical Azerbaijan visit give big boost to central asia

October 24, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

30 अक्टूबर से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम! वरना अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त | PM Kisan 24th Installment Release Date Announced: Check Status, e-KYC Steps, and Key Mandatory Tasks Before October 30

October 24, 2026

‘अभिजीत दीपके जैसे लोग आएंगे और दिमाग खराब करेंगे’, विदेश में पीयूष गोयल क्यों कहा ऐसा?

October 24, 2026

Tiger Shroff Firing Case: आरे कॉलोनी के जंगल में शूटर्स ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, 10 आरोपी गिरफ्तार | tiger shroff firing case shooters practiced firing in ra colony forest 10 accused arrested

October 24, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.