Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 23 October 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे, आय में वृद्धि होगी और पैतृक संपत्ति से धन लाभ की संभावना है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. देवघर के ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी से जानें आज का उपाय और राशिफल.
Aaj ka Kanya Rashifal 23 October 2026: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. कभी ग्रहों का शुभ संयोग तरक्की और सफलता के रास्ते खोलता है, तो कभी छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.ऐसे में दिन की शुरुआत करने से पहले राशिफल जानना कई लोगों के लिए खास महत्व रखता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि, उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र और व्याघात योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं, चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में संचरण कर रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इसका प्रभाव कन्या राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है.
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ पुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. इस राशि के जातकों के बौद्धिक विकास के साथ मनोबल में भी वृद्धि होगी. अपनी समझदारी और मेहनत के दम पर जातक कई ऐसे काम पूरे कर सकते हैं, जो लंबे समय से रुके हुए हैं. नौकरी, व्यवसाय या दूसरे कार्यक्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. आज आत्मविश्वास के साथ काम करना फायदेमंद साबित हो सकता है. भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से कामकाज में आसानी होगी और कई मामलों में सफलता मिलने की संभावना है.
पैतृक सम्पति से होगा धन की प्राप्ति
ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी बताते हैं कि कन्या राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में भी अच्छे संकेत मिल सकते हैं. पराक्रम और अपने प्रयासों के बल पर धन प्राप्त करने के अवसर बनेंगे. आय में वृद्धि हो सकती है, वहीं कुटुंब के लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में सहयोग और सुख का वातावरण बना रह सकता है. माता के लिए भी सुखद स्थिति रहने के संकेत हैं. हालांकि, दिन को बेहतर बनाने के लिए जातकों को अपने काम में निरंतरता बनाए रखनी चाहिए और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए.
स्वास्थ को लेकर रहे सतर्क
वहीं, स्वास्थ्य के मामले में कन्या राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं. खासकर सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें और परेशानी बढ़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें.
आज का शुभ और अशुभ समय
ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी के अनुसार, आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिष में इस समय को अशुभ माना जाता है. इसलिए मान्यता के अनुसार इस अवधि में शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए. वहीं दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से 2 बजकर 34 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. ऐसे में कन्या राशि के जातक आज के दिन अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए शुभ समय और अपनी परिस्थितियों का ध्यान रख सकते हैं.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

