Last Updated:
हाल के दिनों में हुए प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा पूरी तरह से छाई रहीं. टीवी, अखबार से लेकर सोशल मीडिया तक नेहा बोरा छाई रहीं. नेहा बोरा की दो तस्वीरों ने उनकी बढ़ती ताकत का एहसास करा दिया. एक तस्वीर में वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कदमताल कर रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह गाड़ी पर राहुल-अखिलेश के साथ हाथ हिलाते हुए नजर आई थीं.
राहुल-प्रियंका के साथ मार्च में नेहा बोरा ने हिस्सा लिया था.
नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी और इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में सबसे मुखर नजर आने वालीं नेहा बोरा की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर भी नेहा बोरा की रील लगातार वायरल होती रहती है, जिसमें वह कभी पुलिस के बीच से निकलकर बैरिकेड तोड़ती हैं तो कभी पुलिस उन्हें जबरदस्ती बस में बैठा रही होती है. लेकिन इन सबके बीच जो दो तस्वीरें नेहा बोरा की सामने आईं, वो उनके कद को बढ़ा देने वाली थीं. पहली तस्वीर में वह राहुल-प्रियंका के साथ कदमताल करती हुई नजर आती हैं तो दूसरी तस्वीर में वह गाड़ी की छत पर राहुल और अखिलेश यादव जैसे बड़े नेताओं के साथ नजर आती हैं.
नेहा बोरा की लोकप्रियता NSUI को नहीं आई रास
हालांकि कांग्रेस में नेहा बोरा की बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई को रास नहीं आ रही है. क्योंकि इन प्रदर्शनों के दौरान एक तरफ जहां पार्टी के ही कार्यकर्ता राहुल गांधी से हाथ तक मिला नहीं पा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ लेफ्ट की होकर नेहा बोरा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसी बड़ी नेताओं के साथ मंच साझा कर रही हैं. लगातार कुछ दिनों तक चले प्रदर्शन में राहुल गांधी से मिलने के चक्कर में कई एनएसयूआई के नेताओं को धक्के खाने पड़े. वहीं नेहा बोरा बहुत ही आसानी से राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रही थीं. जिसको लेकर एनएसयूआई में नाराजगी देखने को मिली.
दिल्ली एनएसयूआई के व्हाट्सएप ग्रुप का नाम बदलकर कर दिया ‘We The छोटू’
एक न्यूज चैनल के डिबेट शो में एक पत्रकार बताते हैं कि एनएसयूआई के ऑफिसियल व्हाट्सएप ग्रुप में मौजूद किसी एक नेता ने ग्रुप का नाम चेंज कर के ‘वी द छोटू’ कर दिया. वहीं जब इस नाम के पीछे वजह पूछी गई तो उसने साफ कहा कि हम छोटू की ही तरह तो है, जिसकी परवाह किसी को भी नहीं है. जैसे चाय की दुकान पर एक छोटू काम करता है ना कि छोटू चाय ला दो, छोटू गिलास रख दो. वैसे ही हम बस पार्टी के लिए भीड़ जुटाने वाले हैं. हम भी पार्टी के लिए छोटू हो गए हैं.
राहुल गांधी के साथ मिलकर दूर हुई NSUI के कार्यकर्ताओं की नाराजगी
करीब तीन दिन तक ग्रुप का नाम यही रहा. 12 अक्तूबर को जिस दिन सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च हुआ, उसी दिन ग्रुप का नाम चेंज कर दिया गया और करीब 15 तारीख तक ग्रुप का नाम यही रहा. हालांकि जब राहुल गांधी को इस नाराजगी के बारे में पता चला तो वह कुछ एनएसयूआई के नेताओं के साथ-साथ युवा कांग्रेस और सेवा दल के 60 नेताओं से मुलाकात कर चाय पी, तब जाकर ग्रुप का नाम चेंज हुआ.दरअसल, नेहा बोरा जेन जी हैं और कांग्रेस इस वक्त जेन जी नेताओं को अपने मंच पर जगह दे रही है. नेहा बोरा राहुल गांधी की टी पार्टी में भी शामिल थीं. साथ ही उन्होंने ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस भी किया.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

