Last Updated:
India China Ladakh: लद्दाख के मानचित्र को लेकर बीजिंग की आपत्तियों को सिरे से खारिज करते हुए भारत ने चीन को सख्त कूटनीतिक संदेश दिया है. विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया कि लद्दाख भारत का हिस्सा है, जिसे चीन के किसी भी इनकार या दावे से बदला नहीं जा सकता.
लद्दाख पर चीन के बयान को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: लद्दाख पर चीन के बयान को लेकर भारत ने कड़ा और स्पष्ट रुख अपनाया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने दो-टूक कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है. चीनी पक्ष की ओर से कितनी भी अस्वीकृति या इनकार किया जाए, इस स्थापित तथ्य को बदला नहीं जा सकता. भारत का यह बयान लद्दाख के आधिकारिक मानचित्र पर 28 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं की पहचान किए जाने को लेकर चीन की प्रतिक्रिया के संदर्भ में आया है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की जिस प्रेस विज्ञप्ति का उल्लेख किया जा रहा है, वह अपने आप में स्पष्ट है. इस घोषणा में बताया गया है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित 28 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं की पहचान भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India) के आधिकारिक मानचित्र पर मानक स्थानों और भौगोलिक नामों के साथ की गई है.
भारत ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य लद्दाख प्रशासन और स्थानीय हितधारकों के परामर्श से किया गया है. इसका उद्देश्य आधिकारिक मानचित्र पर इन स्थानों को औपचारिक रूप से चिह्नित करना, उनकी सटीक पहचान सुनिश्चित करना और आम जनता के बीच उनके बारे में जागरूकता बढ़ाना है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें

