बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने भारतीय एम्पलॉयी और अमेरिकी एम्प्लॉयर के बीच की दिलचस्प बातचीत का चुटकुला शेयर किया है. हालांकि सिन्हा ने ह्यूमर के माध्यम से किस पर निशाना साधा है, ये तो वही जानते हैं लेकिन उनकी पोस्ट काफी पसंद की जा रही है और उस पर काफी मजेदार कमेंट भी लोगों के आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि सन्डे ह्यूमर के नाम पर शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या पोस्ट की है.
अमेरिकी: तो आपका ईमेल आईडी क्या है?
भारतीय: सर, iamanindian@gmail.com
अमेरिकी: और पासवर्ड?
भारतीय: 12345678
अमेरिकी: आप बहुत बेवकूफ हो. इतनी आसानी से जॉब के लिए इतनी गोपनीय जानकारी बता दी. हम कैसे भरोसा करें कि आप कंपनी की कोई गोपनीय जानकारी किसी बेहतर ऑफर के लिए नहीं बेच दोगे?
भारतीय: सर, मैंने आपको अपना पासवर्ड बता तो दिया, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप अब भी मेरे ईमेल अकाउंट में लॉगिन कर पाएंगे.
आइए संभावनाएं देखते हैं.
मेरा पासवर्ड हो सकता है:
12345678
या
Onetwothreefourfivesixseveneight
या
1twothreefourfivesixseveneight
1twothreefourfivesixseven8
… और इसी तरह
या
2444666668888888 (एक 2, तीन 4, पांच 6, सात 8)
या
13355557777778 (एक 1, दो 3, चार 5, छह 7…)
या इन सबका कोई भी कॉम्बिनेशन…
वैसे, क्या मैंने कैपिटल लेटर्स के इस्तेमाल का जिक्र किया था?
अमेरिकी इंटरव्यूअर: आप कितना सैलरी लोगे?
भारतीय: सर, मैं आपका ऑफर मना करता हूं!
क्योंकि मैं बेवकूफ लोगों के नीचे काम नहीं करना चाहता.

