Last Updated:
Children Health Care Tips: बदलते मौसम में ज्यादातर बच्चे बीमार हो जाते हैं. इस पर पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेम प्रकाश ने कई टिप्स दिए. उन्होंने बदलते मौसम में बच्चों को वायरल इन्फेक्शन, सर्दी और खांसी से बचाने के लिए जरूरी सलाह दी है.
पूर्णिया: बदलते मौसम के उतार-चढ़ाव को लेकर बड़े तो बड़े आजकल छोटे बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं. ऐसे में बदलते मौसम का विशेष प्रभाव छोटे बच्चों पर देखने को मिलता है. वहीं छोटे बच्चों में आजकल अधिकतर वायरल इंफेक्शन सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं देखने को मिलती है. तो ऐसे में अगर आप भी माता-पिता है. अपने बच्चों के वायरल इंफेक्शन से परेशान रहते हैं तो आप कुछ आसान घरेलू उपाय को अपना कर अपने बच्चों को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं.
जानें शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह
जानकारी देते हुए पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेम प्रकाश कहते हैं कि आजकल बदलते मौसम और सही खान-पान नहीं होने के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक बीमार हो रहे हैं. लेकिन बड़े लोगों तो परेशानी आसानी से झेल लेते हैं. छोटे बच्चों की परेशानी बढ़ जाती है. जिसको लेकर मां-बाप अक्सर परेशान रहते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे में आप बदलते मौसम के हिसाब से अपने बच्चों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रख सकते हैं. बशर्ते आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा.
अभिभावक इन बातों का रखें ख्याल
जीएमसीएच के एचओडी और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रेम प्रकाश कहते हैं कि आप अपने बच्चों को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो उन्हें घर के बने शुद्ध खाना खाने को दें. जबकि दूसरी बात बच्चों को जन्म के साथ से ही बड़े होने तक समय-समय पर लगने वाली और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली टीकाकरण जरूर लगवाये. तीसरी बात बच्चों के शरीर में इम्यूनिटी बरकरार रहे तो ऐसे में बच्चों को बाजार का चीज खाने में ना देकर घर के चीजों का सेवन कराए.
घर में इन बातों का रखें ख्याल
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेम प्रकाश कहते हैं कि अक्सर देखा जाता है कि घर में अगर एक सदस्य को सर्दी खांसी हो जाती है तो घर के दूसरे सदस्यों को सर्दी खांसी लग जाती है. ऐसे में छोटे बच्चों पर सर्दी खांसी का विशेष को प्रभाव देखने को मिलता है. ऐसे में आप के घर में अगर कोई सर्दी खांसी से इनफेक्टेड है तो आप अपने घर में मास्क का प्रयोग करें. उचित दूरी का ध्यान रखें और बच्चों से सर्दी खांसी के दौरान दूरी बनाए रखें. उन्हें गोद में ना ले हग ना करे.
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय
साथ ही साथ फ्रिज का ठंडा पानी, बासी खाना और फ्रिज में बंद किया गया कोई भी खाना अपने बच्चों को बिल्कुल ना दें. हरी साग सब्जियों और पौष्टिक भरे ताजा खाना फल सब्जियों बच्चों को देने से बच्चों का शरीर ज्यादा विकास करता है और बच्चे तंदुरुस्त और फिट रहते हैं. उनके शरीर की इम्युनिटी हमेशा मजबूत रहती हैं.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें
