Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, October 10
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » CJP Jantar Mantar Protest LIVE | CJP Abhijeet Deepke | दिल्‍ली में अभी तक 500 हिरासत में लिए गए, स्‍टेडियम डिटेंशन सेंटर में तब्‍दील
Hindi News

CJP Jantar Mantar Protest LIVE | CJP Abhijeet Deepke | दिल्‍ली में अभी तक 500 हिरासत में लिए गए, स्‍टेडियम डिटेंशन सेंटर में तब्‍दील

HawkNewsBy HawkNewsOctober 10, 2026No Comments13 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

दिल्‍ली में अभी तक 500 हिरासत में लिए गए, स्‍टेडियम डिटेंशन सेंटर में तब्‍दील

Last Updated:October 10, 2026, 10:08 IST

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: सीजेपी के प्रोटेस्‍ट को देखते हुए दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. ट्रेन, बस, मेट्रो सबके पहियों पर ब्रेक लग गया है. दिल्‍ली में 38000 जवानों …और पढ़ें

दिल्‍ली में अभी तक 500 हिरासत में लिए गए, स्‍टेडियम डिटेंशन सेंटर में तब्‍दीलZoom

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्‍ट को देखते हुए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं.

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पूरे शहर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 जवानों को तैनात किया गया है. दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन पर प्रवेश और निकास को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति दिल्ली पुलिस द्वारा नहीं दिए जाने के बाद सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा था कि प्रस्तावित प्रदर्शन के संबंध में संगठन से प्राप्त पत्र केवल एक सूचना मात्र था, न कि अनुमति मांगने के लिए नियमानुसार जमा किया गया आवेदन.

बड़े पैमाने पर लोगों के जुटने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर एकत्र होने से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में निगरानी बढ़ा दी है. सुरक्षा व्यवस्था संभालने में दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 120 से अधिक कंपनियां तैनात की जा सकती हैं. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई है. नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा गया है, जहां संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कड़ी निगरानी रख रहे हैं. विभिन्न इकाइयों का नेतृत्व करने वाले विशेष पुलिस आयुक्त भी घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं. संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा था कि प्रदर्शन की अनुमति के लिए CJP के सह-संयोजक सौरव दास की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ था. उन्होंने कहा था कि आवेदन पर विचार किया गया लेकिन यह पाया गया कि प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन सात अक्टूबर को प्रस्तुत किया गया था. उन्होंने कहा था कि नियमों के अनुसार, ऐसे आवेदन कम से कम 10 दिन पहले जमा करने होते हैं. संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने जुलाई में हुए प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा था कि इससे पहले भी CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, लेकिन उस दौरान संगठन ने कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया था.

मेट्रो-ट्रेन सेवाओं पर असर

दिल्ली पुलिस की सिफारिश पर राजीव चौक, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और कश्मीरी गेट सहित 45 दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार रात से प्रवेश और निकास द्वार अगली सूचना तक बंद कर दिये गये. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, प्रतिबंध शनिवार को भी जारी रहेंगे तथा नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी प्रभावित स्टेशनों पर ‘इंटरचेंज’ (ट्रेन बदलने की) सुविधा उपलब्ध रहेगी. रेलवे सेवाएं भी बाधित होने की आशंका है. शनिवार तड़के चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने या प्रस्थान करने वाली कई ट्रेन रद्द होने की सूचना है. प्रतिबंधों का उद्देश्य बड़े समूहों को संवेदनशील स्थानों पर एकत्र होने और उन क्षेत्रों की ओर जाने से रोकना है जहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं है.

बॉर्डर इलाकों की सुरक्षा सख्‍त

राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ाने के साथ उनकी जांच भी की जा रही है. पुलिस होटल, अतिथि गृहों, लॉज और धर्मशालाओं की तलाशी ले रही है, जबकि बस टर्मिनल और अन्य परिवहन स्थलों पर भी कड़ी सतर्कता बरती जा रही है. इस बीच, पुलिस ने सोशल मीडिया मंचों की निगरानी बढ़ा दी है और प्रदर्शन के लिए लामबंदी के संबंध में 200 से अधिक ‘कंटेंट क्रिएटर’ जांच के दायरे में हैं. एहतियात के तौर पर शनिवार को दिल्ली भर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं. पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने का भी अनुरोध किया है. यातायात पुलिस की ओर से जारी परामर्श के अनुसार, यातायात प्रबंधन के उपाय मौके की स्थिति के आकलन के आधार पर लागू किए जाएंगे या उनमें ढील दी जाएगी. यात्रियों को यातायात संबंधी ताजा जानकारी, वैकल्पिक मार्गों और अन्य सूचनाओं के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक मंचों पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

October 10, 202610:02 IST

सीजेपी प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त, करीब 500 लोग हिरासत में

सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों से समूहों में पहुंचे करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लगभग 50 लोगों को भी किसी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए पकड़ा गया है. पुलिस ने नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा है. प्रत्येक जोन के लिए एक हिरासत केंद्र बनाया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजधानी के सभी स्टेडियमों में डिटेंशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके.

October 10, 202609:37 IST

Dhruv Rathi Detain: मां ने खोला दरवाजा और डिटेन हो गए ध्रुव राठी

ध्रुव राठी गिरफ्तार: सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस शनिवार सुबह करीब 7 बजकर 48 मिनट पर सेक्टर-56 स्थित उनके आवास पर पहुंची. जैसे ही ध्रुव राठी की मां ने घर का दरवाजा खोला, पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हो गए और उन्हें अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि करीब 50 पुलिसकर्मियों ने देर रात से ही ध्रुव राठी के घर के बाहर डेरा डाल रखा था. उनका परिवार गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में रहता है. सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. हालांकि, ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने के कारणों और आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

October 10, 202609:27 IST

Jantar Mantar Protest Live: यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, दिल्‍ली में जमीन से आसमान तक निगेहबानी

जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट लाइव: जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्‍ली-एनसीआर में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम से उनके घर से हिरासत में ले लिया गया है. वहीं, दिल्‍ली में भी 200 से ज्‍यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया.

October 10, 202609:21 IST

Jantar Mantar Protest Live: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्‍टेशन पर पसरा सन्‍नाटा

जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट लाइव: दिल्ली जाने वाली ट्रेन तेजस एक्सप्रेस रद्द हो गई है. लखनऊ से दिल्ली जाने वाली दोपहर 2:00 तक जितनी भी ट्रेनें हैं, वे सभी रद्द हुई हैं. लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर और प्लेटफार्म के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है. आमतौर पर लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन का यह नजर नहीं होता है यह काफी भीड़भाड़ वाला रेलवे स्टेशन है. एक ऑटो चालक ने बताया कि सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है. ऐसा नजारा हमने इससे पहले नहीं देखा.

October 10, 202609:02 IST

Jantar Mantar Protest Live: अब तक 75 ट्रेनें रद्द – उत्‍तर रेलवे

जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट लाइव: उत्‍तर रेलवे ने रद्द ट्रेनों को लेकर जानकारी दी है. अब तक करीब 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं. इनमें करीब 40 ट्रेनें ऐसी हैं, जिन्हें अपने अंतिम स्टेशन से वापस चलना था. वहीं, करीब 35 दूसरी ट्रेनें इसलिए रद्द करनी पड़ीं, क्योंकि उन्हें चलाने के लिए जरूरी डिब्बे समय पर उपलब्ध नहीं हो पाए. दरअसल, जो ट्रेनें दिल्ली पहुंचने वाली थीं, उनमें से कई रद्द हो गईं. ऐसे में उन ट्रेनों के डिब्बे वापस नहीं मिल पाए, जिन्हें दिल्ली से आगे की यात्रा पर रवाना होना था। इसी वजह से ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. इस तरह अब तक करीब 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं.

October 10, 202608:28 IST

Jantar Mantar Protest Live: ड्रोन से निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर जवानों की तैनाती

जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट लाइव: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ले मेरिडियन होटल के पास गोलचक्कर के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी शामिल हैं. प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. गोलचक्कर के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके.

#WATCH | Delhi: Drones being used to monitor the security situation around the roundabout near Hotel Le Méridien, ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. https://t.co/y93a41TzMd

— ANI (@ANI) October 10, 2026

October 10, 202608:19 IST

Jantar Mantar Protest Live: ‘अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहते हैं…’ CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट लाइव: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले अभिजीत दिपके ने कहा, ‘अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं. मैं इसके लिए तैयार हूं. वे मुझे गिरफ्तार करें या हिरासत में लें, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. यूएपीए लगाना है तो लगाएं, एनएसए लगाना है तो लगाएं जो करना है, कर लें. लेकिन हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने तथा इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे.’

October 10, 202608:15 IST

Jantar Mantar Protest Live: समर्थकों से सौरव दास की अपील – देश को फिर से हासिल करने की लड़ाई

जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट लाइव: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर ‘भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था’ सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया. सौरव दास ने लिखा, ‘यह अपने देश को फिर से हासिल करने की लड़ाई है! यह अपने लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है! यह हम जेन-जी (Gen-Z) के भविष्य की लड़ाई है! मुझे अपनी पीढ़ी पर बेहद गर्व है. जब तक हम भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर लेते, तब तक हम लड़ते रहेंगे. कुछ घंटों में जंतर-मंतर और उसके आसपास आप सभी से मुलाकात होगी! यह एक लंबी लड़ाई है.’

October 10, 202608:09 IST

CJP Protest Live: पुलिस का एक्‍शन, 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

सीजेपी प्रोटेस्‍ट लाइव: CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले ही पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है. तकरीबन 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. इसमें कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हैं. मंडी हाउस से लेकर जनपथ और संसद मार्ग तक की सुरक्षा काफी सख्‍त कर दी गई है.

October 10, 202608:01 IST

CJP Protest Live: अभिजीत दिपके का हमला

सीजेपी प्रोटेस्‍ट लाइव: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, ‘मैं सोचता हूं कि इस देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं और लोगों से इतना डरे हुए क्यों हैं. सभी रेल सेवाओं को बंद करने की क्या जरूरत थी? मेट्रो का परिचालन रोकने की क्या जरूरत थी? उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया है और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर से सेना बुलाकर दिल्ली में तैनात कर दिया है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से सीआरपीएफ के जवानों को बुलाकर दिल्ली में तैनात किया गया है. क्या ज्ञानेश कुमार उनके लिए इतने प्रिय हैं कि वे अपने ही नागरिकों के खिलाफ पुलिस और सेना को उतार देंगे?’

#WATCH | Mumbai: Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, “I wonder why the Prime Minister of this country is so afraid of the nation’s youth and its people. What was the need to shut down all railway services? What was the need to halt all metro operations? They have cut off the internet and blocked the roads. They have brought the Army from J&K and deployed it in Delhi. They have summoned CRPF forces from Naxal-affected areas and deployed them in Delhi. Do Narendra Modi and Amit Shah want to wage war against the people of their own country? Is Gyanesh Kumar so dear to them that they would unleash their police and army forces upon their own citizens?…”

He adds, “PM Modi is afraid; he fears that the people of this country will not vote for him after this. That is why, simply to cling to power, they are picking people up from trains. Announcements are being made in societies warning people not to join the protests. The Delhi Police is visiting homes, telling people not to participate in protests. But why shouldn’t we? Protesting is our fundamental right. Article 19 grants us the fundamental right to protest in a democratic and peaceful manner, and that is exactly what we intend to do.

When asked if he will be arrested upon reaching Delhi airport, he says, “If they want to detain or arrest me, let them go ahead. I am ready for it; let them arrest or detain me. It makes no difference to me. Invoke the UAPA, invoke the NSA—go ahead and do it. But we will keep fighting for free and fair elections and to save this country’s democracy.”

— ANI (@ANI) October 10, 2026

October 10, 202607:57 IST

CJP Protest Live: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, जवानों की वर्दी पर लगाए गए बॉडी कैमरे

सीजेपी प्रोटेस्‍ट लाइव: CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए हुए हैं. ये कैमरे अंधेरे में भी रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं. दिल्ली पुलिस के एक जवान ने बताया कि इन कैमरों का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और आम लोगों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि पुलिस पर अक्सर धक्का-मुक्की या दुर्व्यवहार के आरोप लगाए जाते हैं. ऐसे में बॉडी कैमरों की रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटनास्थल पर वास्तव में क्या हुआ था.

#WATCH | Delhi Police personnel use body cameras on their uniform as they are deployed for security ahead of the CJP protest today. These body cameras work even in the dark.

A Police personnel says, “These body cams are to protect us and others. In situations of manhandling, allegations are levelled against Delhi Police. So, these body cams will prove whether we did anything to anyone or not. This will record eveything…”

— ANI (@ANI) October 10, 2026

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2026, 07:52 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article2000+ जानवरों की जान बचाने वाले One-Man Army | Uttarakhand
Next Article ‘Aishwarya Rai अपने EX-बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थीं’, तेज प्रताप यादव का तलाक पर शॉकिंग खुलासा, शो में खोली पोल | aishwarya rai chatting with her ex boyfriend tej pratap yadav shocking revelation on divorce
HawkNews
  • Website

Related Posts

‘Aishwarya Rai अपने EX-बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थीं’, तेज प्रताप यादव का तलाक पर शॉकिंग खुलासा, शो में खोली पोल | aishwarya rai chatting with her ex boyfriend tej pratap yadav shocking revelation on divorce

October 10, 2026

2000+ जानवरों की जान बचाने वाले One-Man Army | Uttarakhand

October 10, 2026

Jantar Mantar Protest: CJP प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी इजाजत? समझिए किस-किस बात का है खतरा? | Why Delhi Police denies CJP jantar mantar protest permission explainer Gyanesh Kumar EC SIR

October 10, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (13,328)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

‘Aishwarya Rai अपने EX-बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थीं’, तेज प्रताप यादव का तलाक पर शॉकिंग खुलासा, शो में खोली पोल | aishwarya rai chatting with her ex boyfriend tej pratap yadav shocking revelation on divorce

October 10, 2026

CJP Jantar Mantar Protest LIVE | CJP Abhijeet Deepke | दिल्‍ली में अभी तक 500 हिरासत में लिए गए, स्‍टेडियम डिटेंशन सेंटर में तब्‍दील

October 10, 2026

2000+ जानवरों की जान बचाने वाले One-Man Army | Uttarakhand

October 10, 2026

Jantar Mantar Protest: CJP प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी इजाजत? समझिए किस-किस बात का है खतरा? | Why Delhi Police denies CJP jantar mantar protest permission explainer Gyanesh Kumar EC SIR

October 10, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

‘Aishwarya Rai अपने EX-बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थीं’, तेज प्रताप यादव का तलाक पर शॉकिंग खुलासा, शो में खोली पोल | aishwarya rai chatting with her ex boyfriend tej pratap yadav shocking revelation on divorce

October 10, 2026

CJP Jantar Mantar Protest LIVE | CJP Abhijeet Deepke | दिल्‍ली में अभी तक 500 हिरासत में लिए गए, स्‍टेडियम डिटेंशन सेंटर में तब्‍दील

October 10, 2026

2000+ जानवरों की जान बचाने वाले One-Man Army | Uttarakhand

October 10, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.