Last Updated:
PM Modi News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. अब दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा–सेवा ज्योति यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी संबोधित करेंगे. यह यात्रा 17 सितंबर को उनके 76वें जन्मदिन से शुरू हुई थी. कार्यक्रम में हजारों सेवा यात्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह 9:30 बजे अपना संदेश देंगे. देश और विदेश के कई नेताओं ने भी इस मौके पर प्रधानमंत्री को बधाई दी है. यहां पढ़ें पीएम मोदी के कार्यक्रम और दिनभर की हर बड़ी लाइव अपडेट.
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने विनायक मंदिर में पूजा की. (फोटो X/PM Modi)
PM Modi Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और इसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली. इस खास मौके पर देश और दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया. अब आज पीएम मोदी दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प सभा–सेवा ज्योति यात्रा’ को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवा यात्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह 9:30 बजे अपना संदेश देंगे.
‘सेवा संकल्प यात्रा’ की शुरुआत 17 सितंबर को पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर हुई थी. अब इसके समापन कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की तैयारियां पूरी हैं. पार्टी के मुताबिक यह कार्यक्रम उन दो ऐतिहासिक स्थानों पर आयोजित हो रहा है जिनका पीएम मोदी के जीवन और आध्यात्मिक जुड़ाव से खास संबंध रहा है. कार्यक्रम में शामिल युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच पीएम मोदी जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपनी बात रखेंगे. लाइव ब्लॉग में आपको पीएम मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलेगी. मंदिर में पूजा से लेकर दिल्ली के कार्यक्रम में दिए जाने वाले संदेश तक हर अहम जानकारी यहां पढ़ें.
PM मोदी ने विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. (फोटो X/PM Modi)
यहां पढ़ें लाइव अपडेट
- PM Modi Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए. इसके बाद उन्होंने X पर लिखा कि उन्होंने भगवान गणेश से देशभर में अपने परिवार के लोगों की खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की. PM मोदी ने कहा कि विघ्नहर्ता की कृपा से सभी का कल्याण हो और देश लगातार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे.
- PM Modi Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख के तौर पर सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे करने पर बधाई दी. उन्होंने X पर लिखा कि 7 अक्टूबर को PM मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 25 साल पूरे होने का सफर याद किया जा रहा है. सीतारमण ने कहा कि उस समय तक PM मोदी ने कोई निर्वाचित पद नहीं संभाला था और उन्होंने मेहनत करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई. उन्होंने PM मोदी को समर्पित और भ्रष्टाचार से दूर नेता बताया. सीतारमण ने कहा कि BJP में बिना राजनीतिक परिवार, विरासत या पैसे के भी किसी कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और यह लोकतंत्र के लिए मजबूत संदेश है.
- PM Modi Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल की सार्वजनिक सेवा पूरी करने पर बधाई दी. उन्होंने X पर लिखा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ PM मोदी का सफर अब राष्ट्रीय सेवा, सुशासन और जनकल्याण का पर्याय बन गया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि इस पूरे सफर का मूल मंत्र ‘नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट’ रहा है. PM मोदी के नेतृत्व में घर, पानी, शौचालय, गैस कनेक्शन और बैंकिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं से करोड़ों लोगों को जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के मंत्र के साथ देश अब विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है.
About the Author
सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18
और पढ़ें

