Last Updated:
India Alliance March Live Updates: विपक्षी सांसद संसद परिसर में एकत्र होने के बाद निर्वाचन सदन की ओर कूच कर रहे हैं. मार्च के दौरान वे बैनर और तख्तियां लेकर अपनी मांगें उठा रहे हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर निर्वाचन आयोग तथा केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाना जरूरी है.
राहुल और प्रियंका गांधी ने आकाशवाणी भवन में घुसने की कोशिश की. (पीटीआई)
India Alliance March Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन ने आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है. पिछले हफ्ते से चल रहे बैठकों के लंबे दौर के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर अंतिम मुहर लगा दी है. यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और इसे सोशल मीडिया व युवाओं (जेन-जी) के बीच सक्रिय विभिन्न तबकों का भी समर्थन मिल रहा है. विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक लगाने और मतपत्र से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के तमाम सांसद मंगलवार को संसद भवन के मकर द्वार पर एकजुट हुए और वहां से पैदल मार्च निकालते हुए सीधे निर्वाचन सदन (चुनाव आयोग मुख्यालय) का घेराव करने के लिए आगे बढ़ गए. विपक्षी सांसदों के इस कड़े रुख को देखते हुए संसद से लेकर निर्वाचन सदन तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है. हालांकि, बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि दिल्ली पुलिस इस हाई-प्रोफाइल पैदल मार्च को संसद परिसर से कितनी दूर तक आगे बढ़ने की इजाजत देती है.
India Alliance March Live Updates:
* लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग मुख्यालय तक विपक्ष के मार्च के दौरान पुलिस उन्हें रोक रही है.
VIDEO | Delhi: LoP Lok Sabha leader Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi try to enter Akashvani Bhawan, being prevented by police during Opposition’s march to Election Commission headquarters.
#OppisitionProtestMarch #CEC #RahulGandhi #PriyankaGandhi
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)

