Last Updated:
Punjab Police Constable Result 2026: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती सीबीटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. 3.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए 30 मार्च 2027 तक का समय दिया गया है.
Punjab Police Constable Result 2026: पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने सीबीटी परिणाम जारी कर दिया है
नई दिल्ली (Punjab Police Constable Result 2026). पंजाब पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर आई है. पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा यानी सीबीटी 2026 का सरकारी रिजल्ट घोषित कर दिया है. 3.5 लाख से ज्यादा युवा पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2026 का इंतजार कर रहे थे. अब उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर विजिट करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
पंजाब पुलिस में 3298 पदों पर भर्ती
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया 2026 के जरिए कुल 3298 पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता का स्तर काफी कठिन था. 3.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे. इससे प्रतिस्पर्धा के लेवल का अंदाजा लगा सकते हैं. जो उम्मीदवार पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले चरण यानी सीबीटी में सफल हो चुके हैं, वे चयन प्रक्रिया के अगले और सबसे रोमांचक पड़ाव यानी फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे.
पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम 2026 कहां से डाउनलोड करें?
पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सीबीटी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना विस्तृत स्कोरकार्ड आने वाले कई महीनों तक डाउनलोड कर सकेंगे. पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड 30 मार्च 2027 तक ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.
पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर विजिट करें.
- होमपेज पर दिए गए ‘What’s New’ या ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहां पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिल जाएगा.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर/लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाएं.
- सरकारी रिजल्ट और नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे ध्यान से चेक करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
शुरू कर दें फिजिकल टेस्ट की तैयारी
पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम तो बस शुरुआत है. असली चुनौती उन उम्मीदवारों के सामने है जो इस चरण में सफल हुए हैं. सीबीटी पास करने वाले युवाओं को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) की तैयारी करनी होगी. मैदान में दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसे पैमानों पर खुद को साबित करना होगा. बोर्ड बहुत जल्द फिजिकल टेस्ट और कटऑफ मार्क्स से जुड़ी सूचना वेबसाइट पर जारी करेगा.
रनिंग और फिटनेस को अभी से मजबूत करना शुरू कर दें. खाकी वर्दी पहनने का सफर अब अपने सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…
और पढ़ें

