Last Updated:
देशभर में अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ नाम की वेबसाइट लॉन्च की है. उन्होंने देश के लोगों से अपील की है कि अगर वे किसी अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो अपनी कहानी साझा करें. राहुल गांधी के मुताबिक इस पहल के जरिए अलग-अलग संघर्षों को एक नक्शे पर लाया जाएगा. लोग देख सकेंगे कि उनके जैसे मुद्दों को लेकर देश में और कौन आवाज उठा रहा है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह संसद में आवाज उठाएंगे और सड़क पर भी साथ खड़े होंगे. राहुल गांधी ने कहा कि लोगों का सहयोग करना नेता विपक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है.
राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट लॉन्च कर लोगों से अन्याय के खिलाफ अपने संघर्ष की कहानी साझा करने की अपील की है. (फाइल फोटो PTI)
देशभर में इन दिनों अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन का दौर चल रहा है. कहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए तो अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर विपक्ष सड़कों पर है. अलग-अलग जगहों पर लोग अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं. किसी के हाथ में पोस्टर हैं तो कोई धरने पर बैठा है. सोशल मीडिया पर भी इन आंदोलनों से जुड़े वीडियो और तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐसी पहल की है जिसके जरिए देशभर में चल रहे संघर्षों को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई है.
देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं – और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं।
Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ – हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।
‘सत्याग्रह’ इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है।

