Last Updated:
Goldy Brar: अमेरिका ने फरार भारतीय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को FBI की टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स लिस्ट में शामिल किया है. उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को FBI ने 1 मिलियन डॉलर तक का इनाम घोषित किया है. अमेरिकी एजेंसी ने बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध गिरोह का उत्तरी अमेरिका में कथित प्रमुख बताया है. उस पर जबरन वसूली, रैकेटियरिंग और ड्रग्स की तस्करी से जुड़े संघीय आरोप हैं. भारत में भी बराड़ कई मामलों में वांटेड है और UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया जा चुका है.
एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ पर 1 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है..
Goldy Brar in FBI Most Wanted List: भारतीय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. अमेरिका ने गोल्डी बराड़ को एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल कर लिया है. अमेरिका ने फरार भारतीय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर बड़े इनाम की घोषणा की है. उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले या जानकारी देने वाले को एफबीआई ने 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपए तक का इनाम घोषित किया है. उस पर जबरन वसूली, रैकेटियरिंग और ड्रग्स की तस्करी से जुड़े संघीय आरोप हैं. भारत में भी बराड़ कई मामलों में वांटेड है और यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया जा चुका है.
गोल्डी बराड़ का असल नाम सतिंदरजीत सिंह है. वह जरायम की दुनिया में गोल्डी बराड़ के नाम से कुख्यात है. एफबीआई की मानें तो गोल्डी बराड़ पर अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध गिरोह में शामिल होने का आरोप है. अधिकारियों का आरोप है कि यह गिरोह अमेरिका, कनाडा और अन्य जगहों पर हत्या, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली और ड्रग्स व हथियारों की तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहा है.
गोल्डी बराड़ पर FBI के क्या आरोप
एफबीआई के अनुसार, गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नॉर्थ अमेरिकन लीडर है. उस पर रैकेटियरिंग की साजिश, जबरन वसूली से जुड़े अपराध और प्रतिबंधित पदार्थों के वितरण की साजिश समेत कई संघीय आरोप हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने गोल्डी बराड़ और बिश्नोई पर कनाडा में एक प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक शख्सियत की 2023 में हुई हत्या का आदेश देने का भी आरोप लगाया है.
एफबीआई के मुताबिक, उसकी व्यापक जांच में हिंसक अपराध, जबरन वसूली और ड्रग्स की तस्करी में शामिल भारतीय अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोहों को निशाना बनाया गया है. FBI के अनुसार, गोल्डी बराड़ के कैलिफोर्निया और कनाडा के कुछ हिस्सों में रहने की आशंका है. उसे हथियारबंद और खतरनाक माना जाना चाहिए.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें

