Last Updated:
Supreme Court News: दिल्ली और पूरे एनसीआर में महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ लगातार सामने आ रहे खौफनाक यौन अपराधों ने देश की सर्वोच्च अदालत को झकझोर कर रख दिया है. स्वरूप नगर में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक 47 किलोमीटर के सफर में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दरिंदगी जैसे मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में रेप की घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की है. (पीटीआई)
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे यौन अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. पार्क में हुए गैंगरेप और चलती स्लीपर बस में नाबालिग बच्ची से कथित दरिंदगी की सनसनीखेज वारदातों को गंभीरता से लेते हुए शीर्ष अदालत ने सोमवार को स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लिया. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने दिल्ली-एनसीआर में बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं पर गहरी चिंता और पीड़ा जाहिर की है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें

