Last Updated:
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका दौरे की संभावना है. पीएम मोदी फ्लोरिडा में होने वाले G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं. 14 और 15 दिसंबर को ट्रंप नेशनल डोरल मियामी रिजॉर्ट में G20 समिट होगी. इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसकी मेजबानी करेंगे. फ्लोरिडा यात्रा के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावना है. दोनों नेताओं की मुलाकात G20 सम्मेलन से अलग हो सकती है. इसके अलावा क्वाड देशों के नेताओं की बैठक भी हो सकती है. G20 दौरे के साथ पीएम मोदी के कनाडा जाने की संभावना भी है. हालांकि भारत सरकार ने अभी अमेरिका यात्रा का औपचारिक ऐलान नहीं किया है. यात्रा और बैठकों की पुष्टि का इंतजार है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में फ्लोरिडा में G20 समिट में शामिल हो सकते हैं. (फाइल फोटो Reuters)
PM Modi US Visit: दिसंबर में अमेरिका का फ्लोरिडा शहर भारत की कूटनीति के लिहाज से खास हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका जाने की संभावना है. जी20 सम्मेलन 14 और 15 दिसंबर को फ्लोरिडा में होना है. इस दौरे में एक और बड़ी बैठक की तैयारी चल रही है. जी20 के साथ क्वाड नेताओं की बैठक भी हो सकती है. इसमें भारत के साथ अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल होंगे. इस बार G20 बैठक की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे. हालांकि भारत सरकार की ओर से पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. इसलिए फिलहाल इसे संभावित दौरे के तौर पर ही देखा जा रहा है.
फ्लोरिडा दौरे के दौरान पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावना है. दोनों नेताओं की मुलाकात G20 सम्मेलन से अलग हो सकती है. हालांकि इस बैठक की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है. इसी तरह G20 सम्मेलन से इतर क्वाड देशों के नेताओं की बैठक होने की भी संभावना जताई जा रही है. यानी दिसंबर में अमेरिका का यह दौरा कई अहम बैठकों का हिस्सा बन सकता है. लेकिन अभी यात्रा से जुड़ी सभी चीजें संभावित स्तर पर हैं.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18
और पढ़ें

