Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 22
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » नशे के काले कारोबार पर लगेगा फुलस्टॉप, तय हुई डेडलाइन, जानिए केंद्र सरकार का यह मास्टरप्लान कैसे बदलेगा तस्वीर
Hindi News

नशे के काले कारोबार पर लगेगा फुलस्टॉप, तय हुई डेडलाइन, जानिए केंद्र सरकार का यह मास्टरप्लान कैसे बदलेगा तस्वीर

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 22, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

नशे के काले कारोबार पर फुलस्टॉप, तय हुई डेडलाइन, जानिए पूरा मास्टरप्लान

Last Updated:September 22, 2026, 23:57 IST

देश में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने निर्णायक कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने साल 2029 तक देश को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है. इसके तहत एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के जरिए राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल को और मजबूत किया जा रहा है. डार्कनेट, क्रिप्टो करेंसी और सिंथेटिक ड्रग्स जैसी नई चुनौतियों से निपटने के लिए एक नया और प्रभावी एक्शन प्लान तैयार किया गया है, ताकि ड्रग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को रिपोर्टिंग से आगे बढ़ाकर सीधे कनविक्शन तक पहुंचाया जा सके.

नशे के काले कारोबार पर फुलस्टॉप, तय हुई डेडलाइन, जानिए पूरा मास्टरप्लानZoom

नई दिल्ली में आयोजित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह.

नई दिल्‍ली. भारत सरकार ने देश को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए एक निर्णायक मुहिम शुरू की है. इस मुहिम को अमली जामा पहनाने के लिए केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर 2029 तक देश से नशे के अवैध व्यापार को जड़ से खत्म करने की डेडलाइन रखी है. अब इस मुहिम को महज बैठकों या कागजी रिपोर्टों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे जमीन पर उतारकर ठोस नतीजों में बदलने की पूरी तैयारी कर ली गई है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के सम्मेलन के दौरान साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2029 तक देश से नशे के व्यापार को जड़ से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य तय कर लिया गया है. उन्‍होंने कहा कि अब इस लड़ाई को किसी सामान्य अभियान की तरह नहीं, बल्कि एक निर्णायक जंग के रूप में लड़ा जाएगा. पिछले पांच वर्षों में देश ने इस दिशा में कई मजबूत कदम उठाए हैं.

एनसीओर्ड की स्थापना, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का पुनर्गठन, कानूनों में जरूरी सुधार, फॉरेसिंक साइंस लैब (FSL) में अलग वर्टिकल का गठन और बड़े पैमाने पर चलाया गया जन-जागरूकता अभियान इसकी कुछ बानगी हैं. अब इन सभी व्यवस्थाओं को जमीन पर पूरी ताकत से लागू करने का वक्त आ गया है.

नई तकनीक और चुनौतियों से निपटने की रणनीति

  • आज के दौर में ड्रग्स का कारोबार सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं रहा, बल्कि इसके तौर-तरीके भी बदल चुके हैं. सिंथेटिक ड्रग्स, प्रीकर्सर केमिकल्स का डायवर्जन, डार्कनेट, क्रिप्टो करेंसी, डेड ड्रॉप डिलीवरी और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क इस मुहिम के लिए जटिल चुनौती बन चुकी है.
  • इन चुनौतियों से निपटने के लिए गृह मंत्री ने सभी राज्यों को ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ यानी लीक से हटकर सोचने वाले अधिकारियों की एक विशेष टीम तैयार करने का निर्देश दिया है. उन्‍होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ना होगा.
  • गृह मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक स्कूल का हर प्रिंसिपल, गांव का हर पटवारी, थाने का हर सब-इंस्पेक्टर, राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव से लेकर भारत सरकार के गृह सचिव तक सभी लोग एक ही दिशा में पूरी ईमानदारी से काम नहीं करेंगे, तब तक पूर्ण सफलता हासिल नहीं की जा सकती.

अब तक के आंकड़े और भविष्य का विजन
सरकार ने अपनी अब तक की कार्रवाई के जो आंकड़े सामने रखे हैं, वे उत्साह बढ़ाने वाले हैं. देश के 100 लक्षित ड्रग कार्टेल में से 57 की पहचान की जा चुकी है. पीआईटी-एनडीपीएस के तहत 1000 मामलों में से 811 मामलों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है. साथ ही, अवैध नशीली फसलों को नष्ट करने का लगभग 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है.

गृह मंत्रालय ने बताई अपनी मां की सीख
गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी मां की सिखाई हुई बात को याद करते हुए कहा कि कोई काम कर पाओगे या नहीं, यह मत सोचना. काम करने जैसा है या नहीं, बस यही सोचना, बाकी ईश्वर का काम है. इसी प्रेरणा और दृढ़ संकल्प के साथ अब हमें सिर्फ बैठकों और रिपोर्टों तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि मीटिंग से मिशन की ओर, रिपोर्टिंग से रिजल्ट की ओर, सीजर से पूरे नेटवर्क के खात्मे तक और केस दर्ज करने से लेकर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने तक की दिशा में आगे बढ़ना है.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

First Published :

September 22, 2026, 23:57 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभंगार से कला गढ़ रहे हैं सूरत के साकीरभाई, अब अपने हुनर को पहचान दिलाने की कोशिश
Next Article CM मोहन यादव का बेंगलुरु में निवेशकों से संवाद, MP को मिले 1,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव | बेंगलुरु मीटिंग्स में मध्य प्रदेश को 1,200 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्ताव मिले
HawkNews
  • Website

Related Posts

CM मोहन यादव का बेंगलुरु में निवेशकों से संवाद, MP को मिले 1,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव | बेंगलुरु मीटिंग्स में मध्य प्रदेश को 1,200 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्ताव मिले

September 22, 2026

भंगार से कला गढ़ रहे हैं सूरत के साकीरभाई, अब अपने हुनर को पहचान दिलाने की कोशिश

September 22, 2026

‘समझौता करो, वरना सफाया कर दूंगा’, ड्रैगन से मुलाकात से पहले ईरान को Trump की खुली धमकी-UN में 10 बड़ी बातें | Trump Threatens Iran: ‘Make Deal or Face Destruction’—10 Key Points Before Xi Jinping Meeting News Hindi

September 22, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,918)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

CM मोहन यादव का बेंगलुरु में निवेशकों से संवाद, MP को मिले 1,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव | बेंगलुरु मीटिंग्स में मध्य प्रदेश को 1,200 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्ताव मिले

September 22, 2026

नशे के काले कारोबार पर लगेगा फुलस्टॉप, तय हुई डेडलाइन, जानिए केंद्र सरकार का यह मास्टरप्लान कैसे बदलेगा तस्वीर

September 22, 2026

भंगार से कला गढ़ रहे हैं सूरत के साकीरभाई, अब अपने हुनर को पहचान दिलाने की कोशिश

September 22, 2026

‘समझौता करो, वरना सफाया कर दूंगा’, ड्रैगन से मुलाकात से पहले ईरान को Trump की खुली धमकी-UN में 10 बड़ी बातें | Trump Threatens Iran: ‘Make Deal or Face Destruction’—10 Key Points Before Xi Jinping Meeting News Hindi

September 22, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

CM मोहन यादव का बेंगलुरु में निवेशकों से संवाद, MP को मिले 1,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव | बेंगलुरु मीटिंग्स में मध्य प्रदेश को 1,200 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्ताव मिले

September 22, 2026

नशे के काले कारोबार पर लगेगा फुलस्टॉप, तय हुई डेडलाइन, जानिए केंद्र सरकार का यह मास्टरप्लान कैसे बदलेगा तस्वीर

September 22, 2026

भंगार से कला गढ़ रहे हैं सूरत के साकीरभाई, अब अपने हुनर को पहचान दिलाने की कोशिश

September 22, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.