Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 September 2026: आज सोमवार व्रत और शिव पूजन का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र, तैतिल करण, शोभन योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि में संचार करेंगे तो सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. आज पूरे दिन रवि योग बन रहा है और इसी शुभ योग में सोमवार का व्रत और शिवजी की पूजा अर्चना की जाएगी. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार को विधि-विधान से शिव पूजा करने और भगवान शिव का अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है. ज्योतिष में सोमवार का संबंध चंद्रमा से भी माना गया है, जो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं. इसी वजह से शिव पूजा को चंद्रमा से जुड़े उपायों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. पंचांग के अनुसार, आज सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे, यह आकाश मंडल का 12वां नक्षत्र है. सिंह राशि के 26 डिग्री 40 मिनट से लेकर कन्या राशि के 10 डिग्री 00 मिनट तक फैला हुआ है. इसके स्वामी सूर्य देव हैं. इस नक्षत्र के देवता अर्यमा (देवताओं और पितरों के प्रमुख) हैं. इस नक्षत्र में जन्मे जातक तेजस्वी, महत्वाकांक्षी, परोपकारी और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण होते हैं.
पंचांग के अनुसार, आज सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा और सोमवार व्रत का विशेष महत्व है. सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान शिव का ध्यान कर सोमवार व्रत का संकल्प लें. इसके बाद पास के शिवालय में जाकर शिवलिंग पर सबसे पहले जल अर्पित करें. फिर दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया जा सकता है. फिर साफ जल चढ़ाकर बेलपत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें. पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. अंत में भगवान शिव की आरती करें और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें. भगवान शिव की पूजा सुबह और प्रदोष काल में करना फायदेमंद रहता है. ज्योतिष के अनुसार, सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से मन व माता के कारक ग्रह चंद्रमा की कुंडली में स्थिति मजबूत होती है और चंद्र दोष भी खत्म होता है. चंद्रमा ने भगवान शिव की आराधना की थी और शिव ने उन्हें अपने मस्तक पर धारण किया. इसी कारण भगवान शिव को चंद्रशेखर भी कहा जाता है. पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 21 सितंबर 2026
आज की तिथि- दशमी – 08:00 पी एम तक – एकादशी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा नक्षत्र – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- तैतिल – 06:58 ए एम तक, गर – 08:00 पी एम तक, वणिज
आज का योग- शोभन – 04:06 पी एम तक, अतिगण्ड योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- धनु उपरांत मकर राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:10 ए एम
सूर्यास्त- 06:20 पी एम
चन्द्रोदय- 03:16 पी एम
चन्द्रास्त- 01:40 ए एम, 22 सितंबर
आज के शुभ योग और मुहूर्त 21 सितंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:35 ए एम से 05:22 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:39 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:16 पी एम से 03:05 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:20 पी एम से 06:44 पी एम
अमृत काल: 12:02 ए एम से 01:48 ए एम, 22 सितंबर
निशिता मुहूर्त: 11:51 पी एम से 12:39 ए एम, 22 सितंबर
रवि योग: पूरे दिन
शिववास: सभा में – 08:00 पी एम तक, क्रीड़ा में
आज के अशुभ मुहूर्त 21 सितंबर 2026
राहुकाल: 07:41 ए एम से 09:12 ए एम
यमगण्ड: 10:43 ए एम से 12:15 पी एम
गुलिक काल: 01:46 पी एम से 03:17 पी एम
विडाल योग: 06:10 ए एम से 12:31 ए एम, 22 सितंबर
दुर्मुहूर्त: 12:39 पी एम से 01:28 पी एम
वर्ज्य: 01:25 पी एम से 03:11 पी एम
दिशाशूल: पूर्व

