Last Updated:
भारत-अमेरिका का 22वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन में शुरू हो गया है. 1,200 सैन्यकर्मी, ड्रोन और आधुनिक तकनीक के साथ दोनों सेनाएं संयुक्त युद्ध क्षमता और तालमेल बढ़ाने पर अभ्यास करेंगी.
युद्ध अभ्यास 2026 / Source: Indian Army
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ आज से शुरू हो गया है. इस अभ्यास के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह उत्तराखंड के औली फॉरेन ट्रेनिंग नोड में हुआ. यह अभ्यास एक साथ औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जा रहा है.
उद्घाटन समारोह में 14 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की 1st Infantry Brigade Combat Team के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने हिस्सा लिया. दोनों देशों की ओर से करीब 600-600 सैन्यकर्मी अभ्यास में शामिल हो रहे हैं.
युद्ध अभ्यास 2026 / Source: Indian Army
पहाड़ी इलाकों में युद्ध क्षमता बढ़ाने पर जोर
इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी और अर्ध-पहाड़ी इलाकों में इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स के इस्तेमाल के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त क्षमता को मजबूत करना है. इसमें खास तौर पर पैदल सेना से जुड़े अभियानों पर ध्यान दिया जाएगा.
अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल, ऑपरेशनल अनुभव और युद्ध की रणनीतियों को साझा करेंगी. इससे संयुक्त योजना बनाने और उसे जमीन पर लागू करने की क्षमता भी मजबूत होगी.
ड्रोन और ऑटोनॉमस सिस्टम पर भी फोकस
‘युद्ध अभ्यास 2026’ में नई तकनीक के इस्तेमाल पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान निगरानी और टोह लेने के लिए ड्रोन और ऑटोनॉमस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा.
राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा. दोनों देशों की सेनाओं के विशेषज्ञ नई सैन्य तकनीक और मल्टी-डोमेन वॉरफेयर में हो रहे बदलावों पर भी विचार साझा करेंगे.
युद्ध अभ्यास 2026 / Source: Indian Army
अलग-अलग इलाकों में संयुक्त ऑपरेशन की तैयारी
यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को रणनीति, तकनीक और ऑपरेशनल प्रक्रियाएं साझा करने का मौका देता है. साथ ही अलग-अलग तरह के इलाकों और परिस्थितियों में मिलकर सैन्य अभियान चलाने की क्षमता को मजबूत करने में मदद करेगा.
इस दौरान भारतीय और अमेरिकी सैनिक अपने अनुभव साझा करेंगे और संयुक्त सैन्य अभियानों के लिए तालमेल और तैयारी को और बेहतर बनाएंगे.
About the Author
Mohit Chauhan is an Editorial Researcher with over eight years of experience in digital and television journalism, specializing in Defence, Weapons, International Relations, and Strategic Military Affairs. He c…
और पढ़ें

