Last Updated:
कौन हैं नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु ओजुकु, जो सुंदरता में मोनालिसा से भी हसीन!, ब्रिक्स समिट से लौटते वक्त जलवा बिखेर चली गईं, जानिए ब्यूटी क्वीन से राजनीति तक का सफर.
कौन हैं नाइजीरिया की विदेश मंत्री, जो सुंदरता में मोनालिसा से भी हसीन!
नई दिल्ली. दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का समापन हो गया है. ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के राष्ट्राध्यक्ष औऱ विदेश मंत्री अब अपने-अपने देश को लौट रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक तस्वीर ने पूरे देश को अपनी ओर खींच लिया. नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु ओजुकु का आईजीआई एयरपोर्ट पर मुस्कान, ग्रेस और बेमिसाल सुंदरता ने भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया को अपना दीवाना बना दिया है. जानिए कौन हैं बियांका और ब्यूटी क्वीन से राजनीति तक उनका सफर.
दिल्ली में संपन्न हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जहां दुनिया भर के नेताओं ने गंभीर राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की, वहीं इस सम्मेलन से एक ऐसा चेहरा पूरे देश में सुर्खियों में आ गया जिसने अपने अद्भुत व्यक्तित्व, फैशन सेंस और सुंदरता से सबका दिल जीत लिया. हम बात कर रहे हैं नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु ओजुकु (Bianca Odumegwu Ojukwu) की. सोमवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपने देश नाइजीरिया के लिए रवाना होते वक्त बियांका की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. उनकी सादगी, कातिलाना मुस्कान और शाही स्टाइल की तुलना लोग मोनालिसा से करने लगे हैं.
नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु ओजुकु का दिलकश अंदाज.
कौन हैं बियांका ओडुमेग्वु-ओजुकु?
बियांका ओडुमेग्वु-ओजुकु केवल नाइजीरिया की शीर्ष राजनयिक नहीं हैं, बल्कि उनका अतीत बेहद प्रेरणादायक और ग्लैमरस रहा है. बियांका पूर्व मिस अंतरमहाद्वीपीय (Miss Intercontinental) रह चुकी हैं. राजनीति में कदम रखने से पहले बियांका एक अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं. उन्होंने साल 1988 में मोस्ट ब्यूटीफुल गर्ल इन नाइजीरिया और उसके बाद अफ्रीकी महाद्वीप का नाम रोशन करते हुए प्रतिष्ठित मिस इंटरकॉन्टिनेंटल का खिताब जीता था.
सुंदरी, वकील और कूटनीतिज्ञ से राजनीतिज्ञ तक का सफर
बियांका केवल सुंदरता ही नहीं, बल्कि बौद्धिक रूप से भी बेहद समृद्ध हैं. उन्होंने कानून की पढ़ाई की है और वे नाइजीरिया की एक नामचीन वकील रही हैं. बियांका नाइजीरिया के पूर्व उपराष्ट्रपति और नाइजीरियाई राज्य के पूर्व राज्यपाल सी. क्रिश्चियन ओनु की बेटी हैं. उनका विवाह नाइजीरिया के एक ऐतिहासिक और महान जननायक चुक्वुएमेका ओडुमेग्वु-ओजुकु से हुआ था.

