Last Updated:
दिल्ली-NCR में अचानक मौसम बदल गया; तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश होने लगी. उससे पहले मौसम में अच्छी धूप खिली हुई थी और बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही थी.
दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया और आंधी के बाद बारिश होने लगी. (फाइल फोटो)
दिल्ली-एनसीआर में दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. कुछ देर तेज हवाएं चलने के बाद अचानक बादल गरजने लगे और फिर बारिश होने लगी. उससे पहले सुबह से मौसम सामान्य था और धूप खिल रही थी. आज दोपहर 12 बजे तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही थी लेकिन करीब डेढ़ बजे के आसपास तेज हवाएं चलीं और फिर अचानक बारिश होने लगी.
भारतीय मौसम विभाग ने 11 सितंबर के लिए जारी स्थानीय मौसम रिपोर्ट में आज आसमान क बादलों से घिरे होने की संभावना जताई थी. साथ ही हल्की बारिश का अनुमान लगाया था. हालांकि आईएमडी की भविष्यवाणी के विपरीत आज ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली. कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहे.
अनुमान के मुताबिक आज तापमान में भी बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया गया था. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई थी. वहीं नमी के ज्यादा रहने की बात भी कही गई थी.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें

