Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 7 September 2026: वृश्चिक राशि के जातकों का 7 सितंबर 2026 को किसी काम को लेकर मन बदल सकता है, जो उन्हें बड़ी परेशानी से बचाएगा. कार्यक्षेत्र में कागजी कामकाज में सावधानी बरतें और आर्थिक व पारिवारिक जीवन में सोच-समझकर कदम उठाएं. शाम को गुड़ की मिठाई अर्पित करें.
सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों का 7 सितंबर 2026 के दिन की शुरुआत में ही किसी काम को लेकर मन बदल सकता है. जिस योजना को लेकर आप सुबह उत्साहित थे, दोपहर तक आपको महसूस हो सकता है कि इसे अभी शुरू करना सही नहीं रहेगा. अपने इस विचार को बिल्कुल अनदेखा मत कीजिए. आज थोड़ा रुककर पूरी जानकारी जुटाना आपके लिए लाभदायक रहेगा. याद रखिए कि 7 सितंबर को आपका बदला हुआ फैसला कमजोरी नहीं, बल्कि आपको किसी अनावश्यक परेशानी से बचाएगा.
कैसा रहेगा कार्यक्षेत्र और करियर
कार्यक्षेत्र और करियर के लिहाज से आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे के अनुसार दफ्तर या व्यापार में किसी कागज, संदेश या महत्वपूर्ण दस्तावेज को बिना अच्छी तरह पढ़े आगे न भेजें. एक छोटी-सी गलती या लापरवाही बाद में फालतू की समस्या खड़ी कर सकती है. कार्यस्थल पर सभी कागजी कामकाज को पूरी सतर्कता और ध्यान के साथ निपटाना ही आपके हित में रहेगा.
आर्थिक-पारिवारिक जीवन में सोच-समझकर बढ़ाएं कदम
आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें तो आज सोच-समझकर कदम बढ़ाना जरूरी होगा. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे का मानना है कि धन के मामले में आज किसी पुराने सामान को बेचने या उससे जुड़ी जानकारी लेने का विचार आ सकता है. हालांकि सही मूल्य की जांच किए बिना कोई भी सौदा पक्का न करें. वहीं पारिवारिक मोर्चे पर आज घर के किसी बड़े व्यक्ति की कही हुई एक छोटी-सी सलाह आपके बहुत काम आएगी.
सोमवार को करें ये उपाय, होगा लाभ
दिन की शुभता बढ़ाने और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए शास्त्रों में बताए उपायों का पालन अवश्य करें. आज 7 सितंबर के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 6 तथा भाग्यशाली रंग हल्का पीला है. आज शाम के समय घर में गुड़ से बनी कोई छोटी मिठाई भगवान को अर्पित करें और फिर परिवार के सदस्यों के साथ प्रसाद ग्रहण करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और सभी कार्य बिना विघ्न के पूरे होंगे.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें

