Last Updated:
Mithun Rashifal 4 September: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज मिथुन राशि के लोग अपनी छुट्टी के दिन को खास बनाने के लिए परिवार के साथ बाहर घूमने या फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं. इसके अलावा, आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए भी अनुकूल है.
Mithun Rashifal 4 September: आज 4 सितंबर यानी शुक्रवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज हर्षण योग बन रहा है, जिसके कारण मिथुन राशि के जातकों का दिन आज खुशियों में बीतने वाला है. आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ दिन भी है, जिस कारण आप अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे और आपका दिन खुशियों में बीतने वाला है. आपके घर में आज खुशियों का माहौल रहेगा. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज के दिन हर्षण योग रहने वाला है, इसके नाम से ही आप समझ पा रहे होंगे कि हर्ष मतलब खुशी. उन्होंने कहा कि आज का दिन आपके लिए आमोद और प्रमोद से जुड़ा रहेगा. आज मिथुन जातक छुट्टी के दिन अपने परिवार के साथ फिल्म देखने या बाहर घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं.
आज गाड़ी जैसी लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी के योग
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज मिथुन राशि के लोग अपनी छुट्टी के दिन को खास बनाने के लिए परिवार के साथ बाहर घूमने या फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं. इसके अलावा, आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए भी अनुकूल है. अगर आप गाड़ी या अन्य लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी करने का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए काफी अच्छा रहेगा.
ग्रहों का गणित: शुक्र, चंद्रमा और दांपत्य जीवन में तनाव
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज रोहिणी नक्षत्र है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं. शुक्रवार के दिन चंद्रमा का नक्षत्र होना एक विशेष योग बनाता है. शुक्र सुंदरता और लग्जरी का कारक है, जबकि चंद्रमा कला का. हालांकि, इन दोनों के बीच कोई खास तालमेल न होने के कारण इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है. इसके चलते पति-पत्नी के बीच अनबन या झगड़े की संभावना बनी रहेगी.
अष्टम भाव में मंगल-चंद्रमा और राहु की दृष्टि
गोचर में मंगल और चंद्रमा एक साथ विराजमान हैं, जहां मंगल आग और चंद्रमा पानी का प्रतीक है. चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से यह आपके रिश्तों के स्थान को प्रभावित करेगा. यदि आप रिश्तों को लेकर ज्यादा भावुक होंगे, तो मानसिक तनाव या डिप्रेशन की स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही शुक्र, मंगल और चंद्रमा पर राहु की दृष्टि रहने के कारण आज मन में तरह-तरह के विचार और शक पैदा हो सकते हैं.
सकारात्मक प्रभाव के लिए करें ये आसान ज्योतिषीय उपाय
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र और चंद्रमा के प्रभाव को शुभ बनाने के लिए अपनी सीधी कलाई में पीले रंग का धागा पहनें और इसे हर मंगलवार को बदलकर नया पहनें. इससे ‘स्त्री श्राप योग’ का प्रभाव समाप्त होता है. वहीं, मंगल और चंद्रमा के एक साथ होने के दुष्प्रभाव से बचने के लिए मटके का पानी पिएं. मंगल भूमि पुत्र है और मटके में रखा पानी (चंद्रमा) अमृत के समान फल देकर ग्रहों को शांत करता है.
About the Author
Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
और पढ़ें

