Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » दिशा सालियान का केस सुलझ गया तो सुशांत सिंह राजपूत केस में भी ट्विस्ट आ जाएगा?
Hindi News

दिशा सालियान का केस सुलझ गया तो सुशांत सिंह राजपूत केस में भी ट्विस्ट आ जाएगा?

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 2, 2026No Comments11 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

पूरा देश आज भी ये जानना चाहता है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर रही दिशा सालियान की मौत का सच क्या है. क्या दोनों की मौत का कोई कनेक्शन है? क्या दोनों की मौत सिर्फ आत्महत्या है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है? क्योंकि दोनों की मौत जिन परिस्थितियों में हुई उस पर कई सवाल उठ चुके हैं. दोनों की मौत की जांच जिस तरह हुई उस पर कई सवाल उठ चुके हैं. लेकिन असल में हुआ क्या था ये सच आज तक सामने नहीं आया है. लेकिन अब 6 साल बाद दिशा सालियान की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. दिशा सालियान के केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के आदेश दे दिए हैं. इसके बाद लोगों को एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच सामने आने की भी उम्मीद जगी है.

ये मामला आज भी लोगों के जहन में इसलिए है क्योंकि ये केस बहुत रहस्यमय है. आप देखिए कि 8 जून 2020 को मुंबई में दिशा सालियान की मौत होती है. उसके 6 दिन बाद मुंबई में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो जाती है. दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत का आपस में कनेक्शन भी है. दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकी हैं. दोनों की ही मौत रहस्यमयी हालात में हुई. दोनों की मौत को आत्महत्या बताया गया. लेकिन आत्महत्या की कोई ठोस वजह आज तक साफ नहीं हुई.

दोनों की मौत में जिस तरह जांच हुई उस पर सवाल उठते रहे हैं. इसलिए इस देश की जनता इसे सिर्फ एक संयोग नहीं मानती. लोगों आज भी इस थ्योरी को हजम नहीं कर पाते कि एक एक्टर और उसकी मैनेजर 6 दिन के अंदर ही आत्महत्या कर लें और उसके पीछे कोई साजिश ना हो.

आम लोगों के मन में तो आज भी यही धारणा है कि इन दोनों की मौत के पीछे बड़े बड़े लोग थे. दोनों की मौत को आत्महत्या बताकर सच को ढकने की कोशिश की गई. इसलिए पुलिस की जांच पर किसी को भरोसा नहीं हुआ. और जो आम धारणा थी. वही बात हाईकोर्ट में भी हुई. हाईकोर्ट को भी मुंबई पुलिस की जांच में कई खामियां दिखीं. इसके बाद CBI जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हालांकि लोग पूछ रहे हैं कि CBI जांच तो सुशांत सिंह राजपूत के केस में भी हुई थी. उसका क्या हुआ?

दिशा सालियान की मौत के मामले में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और कई बड़े लोगों के नाम घसीटे जा चुके हैं. हालांकि आदित्य ठाकरे ये कह चुके हैं कि उनके खिलाफ राजनीति द्वेष की वजह से उन्हें फंसाने के लिए ये आरोप लगाए गए हैं. लेकिन हाईकोर्ट को दिशा सालियान के केस में ऐसी गड़बड़ियां दिखी कि कोर्ट को CBI जांच का आदेश देना पड़ा. अब दिशा सालियान के पिता के वकील कह रहे हैं कि जो बड़े बड़े नाम हैं उनकी फाइल फिर खुलेगी. जिन पुलिसवालों ने जांच में गड़बड़ी की वो भी नपेंगे.

अगर आप दिशा सालियान की मौत के मामले को ऊपर ऊपर से देखें और मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा करें तो 8 जून 2020 को दिशा सालियान ने मुंबई के मलाड स्थित अपनी बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरकर जान दे दी.

तब ये कहा गया था कि पारिवारिक और प्रोफेशनल टेंशन की वजह से दिशा ने जान दी. लेकिन जब दिशा की मौत के 6 दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तो उसके बाद से दोनों की मौत के कनेक्शन को जोड़ा जाने लगा.

दिशा की मौत के मामले में जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ मानकर केस बंद कर दिया था. लेकिन पिछले साल दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का रेप और मर्डर हुआ था.

उन्होंने आरोप लगाया था कि इस मामले में हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं. उन्हें बचाने के लिए जांच से छेड़छाड़ की गई. दिशा के पिता ने हाईकोर्ट से आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग अपनी अर्जी में की.

हाई कोर्ट ने CBI से क्या कहा?

  • हाईकोर्ट ने इस मामले में CBI को FIR दर्ज करने के आदेश दिए.
  • कोर्ट ने CBI को आदेश दिया कि वो अपने अनुभवी और सीनियर अधिकारी को केस में लगाएं.
  • कोर्ट ने ये भी कहा कि जांच अधिकारी इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट दे.
  • हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस को सारे रिकॉर्ड CBI को देने को कहा.
  • हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि अगर दिशा के पिता CBI जांच से भी संतुष्ट नहीं हुए तो वो इसे चैलेंज करने के लिए अर्जी दे सकते हैं.
  • हाईकोर्ट ने माना कि इस मामले में जो जांच अब तक हुई है वो पर्याप्त नहीं है. इसलिए इस केस में FIR दर्ज करने की जरूरत है.
  • कोर्ट ने माना कि जांच में कई सारी गंभीर खामियां हैं.

यानी दूसरे शब्दों में कहें तो मुंबई पुलिस की जांच पर हाईकोर्ट ने सवाल खड़े कर दिए. हालांकि हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि जब तक जांच अधिकारी के पास किसी व्यक्ति के खिलाफ पर्याप्त सबूत ना हो तब तक किसी को आरोपी ना माना जाए.

6 साल बाद दिशा की मौत के सच सामने आने की उम्मीद जगी है. बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाले दिशा के पिता इस मौके पर भावुक हो गए. सतीश सालियन ने कहा, ‘मैं आंसू नहीं बहा रहा था. दिशा गुजर गई थी. तब से एक बूंद भी आंसू नहीं आया था. आज आंसू आ रहे हैं.’

मुंबई पुलिस जिस केस को एक्सिडेंटल डेथ बताकर फाइल बंद कर चुकी है उस केस को हाईकोर्ट ने CBI को क्यों सौंपा?

सबसे बड़ा सवाल तो हाईकोर्ट ने ये उठाया कि ये कैसे संभव है कि 14वें फ्लोर से गिरने के बाद भी किसी व्यक्ति का Skull ना टूटे. उसमें फैक्चर ना आए और सिर्फ एक दांत ही टूटे. इस पर सरकारी वकील की तरफ से कहा गया कि चेहरे पर गंभीर चोट थी. Skull और Rib में फैक्चर था और Bleeding भी हुई थी.

  • कोर्ट ने खून के धब्बे ना होने पर भी सवाल उठाए. उस पर सरकारी वकील ने कहा कि बारिश हुई थी. शायद इस वजह से खून के धब्बे हट गए होंगे. इस पर कोर्ट ने तुरंत कहा कि बारिश तो सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हुई थी. घटना के 6 घंटे बाद.
  • इसके बाद कोर्ट ने दिशा सालियान के शव पर कपड़े ना होने को लेकर भी सवाल उठाए. कोर्ट ने पूछा कि पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये कहा गया कि दिशा के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था.
  • कोर्ट ने पूछा कि जो शव की तस्वीरें ली गई थी उसमें तो बॉडी के ऊपर कपड़े थे. ऐसी दलीलों पर ही कोर्ट ने कहा कि इस केस में शक पैदा करने वाली कई बातें हैं.
  • दिशा के पिता के वकील नीलेश ओझा ने कहा- कोर्ट ने लास्ट टाइम क्लियर किया था. तुम्हारे सारे डॉक्यूमेंट्स गलत दिख रहे हैं. पोस्टमार्टम झूठा दिख रहा है. तुम्हारा पोस्टमार्टम में 14वें मंजिल से गिर रही है. नाक अच्छा, सब अच्छा. पूरी बॉडी अच्छी. होंठ को भी कुछ नहीं हो रहा है और सिर्फ दांत टूट रहा है. तो कोर्ट ने कहा, ये रिलाएबल नहीं है.
  • इतने फ्लोर से गिर रही है पूरा स्कल टूट जाता है. बिल्डिंग से गिरना चाहिए स्ट्रेट तो गिर रही है 25 फीट दूर. एक्सपर्ट ने बोला, पॉसिबल ही नहीं है और उनकी खुद की स्टोरी है.
  • दारू पीकर थी, चल भी नहीं पा रही थी. तो उसको 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 150 फीट से दौड़ के आकर जंप मारे तो 25 फीट जा सकता है. तो ये भी स्टोरी झूठी है.

इन्हीं सवालों को लेकर लोग ये पूछ रहे हैं कि अगर दिशा सालियान के केस में कोई साजिश नहीं थी तो फिर मुंबई पुलिस की जांच में इतनी गड़बड़ियां क्यों थी कि हाईकोर्ट को CBI को जांच सौंपनी पड़ी.

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि इतने लंबे वक्त से एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट के आधार पर जांच क्यों की गई. FIR क्यों नहीं दर्ज की गई?

कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि पुलिस को FIR दर्ज करनी चाहिए थी. परिवार को उनकी बेटी की मौत के मामले में कोई अंतिम नतीजा बताना चाहिए था. कोर्ट ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस मामले में पुलिस के पास जांच करने के पर्याप्त आधार थे.

हाईकोर्ट में दिशा सालियान के पिता के वकील ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने दिशा के पिता के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट शेयर नहीं की. जब 5 साल बाद हाईकोर्ट को अप्रोच किया गया तब जाकर ये रिपोर्ट मिली. उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि दिशा के पिता ने आदित्य ठाकरे समेत जिन लोगों के नाम लिए उन पर FIR क्यों नहीं दर्ज की गई.

अब जब CBI को जांच सौंप दी गई है तो फिर CBI दिशा सालियान के पिता का भी बयान दर्ज करेगी. दिशा के पिता ने जिन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है उन पर भी पूछताछ हो सकती है.

इस केस में किन-किन लोगों के नाम हैं?

हो सकता है कि इस मामले में CBI आदित्य ठाकरे से भी पूछताछ करे. दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे के अलावा और किन किन लोगों पर सवाल उठाए? उसके बारे में दिशा के पिता के वकील ने कहा, कभी-कभी पहला मैसेज दिखता है. आरोपी मालूम नहीं होता है. हम तो पहले दिन एफिडेविट पर नाम के साथ आए हैं. आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड. उसमें अभी रोहन रॉय भी को-कॉन्सपिरेटर. ऐसे हमने अभी लिस्ट दी है. उसमें कवर-अप में सचिन वाजे, परमबीर सिंह, अनिल देशमुख ये सब लोगों के नाम हैं. हम तो पहले दिन एफिडेविट पर नाम के साथ आए हैं. आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड.

पिछले साल जब दिशा सालियान के पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था तब उन्होंने अपनी बेटी की मौत के मामले में ये आरोप लगाए थे कि उनकी बेटी को रेप किया गया. उसे बुरी तरह मारा पीटा गया है. और बेरहमी से हत्या कर दी गई.

दिशा के पिता ने बेटी की हत्या के मामले में आदित्य ठाकरे, एक्टर सूरज पंचोली और डिनो मोरिया पर गंभीर आरोप लगाए थे. ये भी आरोप लगाया कि तब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार थी. इसलिए उनकी बेटी के मामले को दबा दिया गया ताकि आदित्य ठाकरे को बचाया जा सके.

हालांकि आदित्य ठाकरे कई बार इन आरोपों को झुठला चुके हैं. वो हाईकोर्ट में भी इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं. लेकिन दिशा सालियान के पिता के वकील ने कहा, आदित्य ठाकरे जो मुख्य आरोपी हैं. इन लोगों ने कहा कि जिस समय ये घटना हुई उस समय हम यानी वो खुद 8 जून 9 जून को मुंबई में था ही नहीं. मैं डोंबिवली में था. उनके नाना पाटणकर ये एक्सपायर हो गए थे. बाद में प्रूफ आया कि उनके नाना जिंदा थे. 14 जून को एक्सपायर हुए थे. ये झूठ आया.

इसमें पार्टनर इन क्राइम थी रिया चक्रवर्ती. आदित्य ठाकरे ने कहा मैं रिया चक्रवर्ती को जानता ही नहीं. रिया ने कहा, मैं आदित्य को नहीं जानती हूं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रेड की. इन्होंने जो फोन की चैट डिलीट की थी वो रिकवर की गई. उसमें आ गया कि ये दोनों कई सालों से जानते हैं और दोनों पार्टनर इन क्राइम हैं.

दिशा सालियान की मौत में आदित्य ठाकरे का नाम ये कहकर भी लिया गया कि आदित्य ठाकरे के कई बॉलीवुड एक्टर्स से कनेक्शन हैं. दिशा के पिता ने ये भी आरोप लगाए थे कि जिस दिन दिशा की मौत हुई उस वक्त वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी और उस पार्टी में आदित्य ठाकरे अपने बॉलीवुड के दोस्तों के साथ मौजूद थे.

  • 28 साल की दिशा सालियान पेशे से एक सेलिब्रिटी PR मैनेजर थीं.
  • सुशांत सिंह राजपूत समेत कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ दिशा ने काम किया था.
  • दिशा ने कॉमेडियन भारती सिंह और एक्टर वरुण शर्मा जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया था.
  • दिशा टेलीविजन एक्टर रोहन रॉय के साथ रिश्ते में थीं और मौत से कुछ महीने पहले ही दोनों की सगाई भी हुई थी.

यानी दिशा के अलग अलग कलाकारों के साथ अच्छा कनेक्शन था. जब दिशा की मौत हुई तो उसे बॉलीवुड के कुछ कलाकारों के साथ जोड़ा गया. उसी में आदित्य ठाकरे का भी नाम लिया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगौतम अदाणी ने CareEdge से मांगा ‘दुनिया का पहला’ प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर क्रेडिट फ्रेमवर्क | Gautam Adani Seeks World’s First Platform Infrastructure Credit Framework from CareEdge
Next Article ‘मेरे करीब मत आना, मैं बर्बाद कर दूंगी’, 24 साल से कहां गायब थीं Raaz की फेमस एक्ट्रेस? अब जी रहीं ऐसी जिंदगी | malini sharma raaz actress missing for 24 years where was she now living this life
HawkNews
  • Website

Related Posts

‘मेरे करीब मत आना, मैं बर्बाद कर दूंगी’, 24 साल से कहां गायब थीं Raaz की फेमस एक्ट्रेस? अब जी रहीं ऐसी जिंदगी | malini sharma raaz actress missing for 24 years where was she now living this life

September 2, 2026

गौतम अदाणी ने CareEdge से मांगा ‘दुनिया का पहला’ प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर क्रेडिट फ्रेमवर्क | Gautam Adani Seeks World’s First Platform Infrastructure Credit Framework from CareEdge

September 2, 2026

ओपिनियन: ट्रंप के झटके पर पीएम मोदी का जवाब, ब्रिक्स में चीन-रूस के साथ मिलकर अमेरिका का गेम ओवर करेगा भारत

September 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,448)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

‘मेरे करीब मत आना, मैं बर्बाद कर दूंगी’, 24 साल से कहां गायब थीं Raaz की फेमस एक्ट्रेस? अब जी रहीं ऐसी जिंदगी | malini sharma raaz actress missing for 24 years where was she now living this life

September 2, 2026

दिशा सालियान का केस सुलझ गया तो सुशांत सिंह राजपूत केस में भी ट्विस्ट आ जाएगा?

September 2, 2026

गौतम अदाणी ने CareEdge से मांगा ‘दुनिया का पहला’ प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर क्रेडिट फ्रेमवर्क | Gautam Adani Seeks World’s First Platform Infrastructure Credit Framework from CareEdge

September 2, 2026

ओपिनियन: ट्रंप के झटके पर पीएम मोदी का जवाब, ब्रिक्स में चीन-रूस के साथ मिलकर अमेरिका का गेम ओवर करेगा भारत

September 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

‘मेरे करीब मत आना, मैं बर्बाद कर दूंगी’, 24 साल से कहां गायब थीं Raaz की फेमस एक्ट्रेस? अब जी रहीं ऐसी जिंदगी | malini sharma raaz actress missing for 24 years where was she now living this life

September 2, 2026

दिशा सालियान का केस सुलझ गया तो सुशांत सिंह राजपूत केस में भी ट्विस्ट आ जाएगा?

September 2, 2026

गौतम अदाणी ने CareEdge से मांगा ‘दुनिया का पहला’ प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर क्रेडिट फ्रेमवर्क | Gautam Adani Seeks World’s First Platform Infrastructure Credit Framework from CareEdge

September 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.