Last Updated:
नेपाल में भीषण आपदा के बीच विदेश मंत्रालय ने ताजा हालात पर ब्रीफिंग दी है. रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत काठमांडू से 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे हैं. ये सभी तमिलनाडु के नागरिक हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर इन यात्रियों से मुलाकात की. वहीं चीन बॉर्डर पर फंसे 96 लोग नेपाल पहुंचे हैं. करीब 400 लोगों से संपर्क बना हुआ है. अन्य 320 लापता लोगों से संपर्क की कोशिशें जारी हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों के एक समूह की अगवानी की, जिन्हें नेपाल में बाढ़ से बचाया गया है. (Photo : X/DrSJaishankar)
नई दिल्ली: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच विदेश मंत्रालय ने लेटेस्ट अपडेट दिया है. रेस्क्यू किए गए 21 भारतीय काठमांडू से सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं. ये सभी नागरिक तमिलनाडु के रहने वाले हैं. चीन की तरफ फंसे 96 लोग सुरक्षित रूप से नेपाल सीमा में प्रवेश कर चुके हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार 320 भारतीयों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है. चीन में फंसे लगभग 400 भारतीयों से लगातार संपर्क बना हुआ है. MEA ने कहा कि चीन से 400 फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिश जारी है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर खुद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने वतन लौटे सभी 21 भारतीयों से मुलाकात की और राहत कार्यों का जायजा लिया.
Received a group of 21 pilgrims from Tamil Nadu who were rescued from the floods in Nepal.
Was moved to hear their experience first hand. Thank the @NepalArmyHQ and Government for this rescue effort. Appreciate @IndiaInNepal’s facilitation of their smooth return to India. pic.twitter.com/ey4J3NSPRt

