Last Updated:
C-17, C-130J, C-295 Role in Nepal Flood Relief: नेपाल के नुवाकोट और धाडिंग में तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही हुई है जिसमें 46 से ज्यादा मौतें हुई हैं और 100 से अधिक भारतीय लापता हैं. भारत इस संकट में मदद के लिए आगे आया है. भारतीय वायुसेना ने C-17, C-130J और C-295 विमानों को स्टैंडबाय पर रखा है. ये महाबली प्लेन दवाएं, भारी मशीनें और NDRF टीमें लेकर राहत मिशन के लिए नेपाल उड़ान भरने को पूरी तरह तैयार हैं.
भारत इस मुश्किल वक्त में नेपाल के साथ खड़ा है.
नेपाल के नुवाकोट और धाडिंग जिलों में तिब्बत की ओर से आई जल-प्रलय ने तबाही का वो मंजर पेश किया जिसे देखकर रूह कांप जाए. फ्लैश फ्लड के प्रचंड वेग में गांव के गांव, पक्के मकान, सड़कें और पुल ताश के पत्तों की तरह बह गए. इस भयावह आपदा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग लापता हैं. 100 से अधिक भारतीय नागरिक भी लापता लोगों में शामिल हैं. जब-जब हिमालयी क्षेत्र में कुदरत का ऐसा कहर टूटा है, भारत ने हमेशा फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनकर अपने पड़ोसी का हाथ थामा है. इस बार भी नेपाल के लिए देवदूत बनने जा रहे हैं भारतीय वायुसेना के तीन सबसे ताकतवर और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-17 ग्लोबमास्टर III, C-130J सुपर हरक्यूलिस और सी-295. ये तीनों प्लेन राहत सामग्री, दवाएं, मशीनें और NDRF की टीमों को लेकर ये संकट के क्षणों में नेपाल के आसमान में उड़ान भरने को बिल्कुल तैयार हैं.
बाढ़ हो या भूकंप, हर रेस्क्यू के सरताज
दुर्गम पहाड़ियों और बिना रनवे वाले इलाकों में राहत पहुंचाना कोई आसान काम नहीं होता. यही वजह है कि वायुसेना ने अपने तीन सबसे बेहतरीन विमानों को इस मिशन के लिए चुना है:
• C-17 ग्लोबमास्टर III (आसमानी हाथी)
भारी-भरकम राहत सामग्री और अर्थमूविंग मशीनों को ले जाने के लिए यह भारत का सबसे बड़ा अस्त्र है.
o पेलोड क्षमता: 77,500 किलोग्राम (77.5 टन).
o रेंज: फुल लोड के साथ लगभग 4,482 किलोमीटर (बिना लोड 10,000 किमी से अधिक).
o स्पीड: 830 किमी/घंटा (मैक 0.74).
o खासियत: यह विशालकाय प्लेन बिना पक्के रनवे वाले छोटे और कच्चे हवाई पट्टियों पर भी आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकता है.
• C-130J सुपर हरक्यूलिस (स्पेशल ऑपरेशन्स का किंग)
नेपाल की संकरी घाटियों और दुर्गम इलाकों में उतरने के लिए यह विमान परफेक्ट माना जाता है.
o पेलोड क्षमता: 19,000 किलोग्राम (19 टन).
o रेंज: 3,800 किलोमीटर.
o स्पीड: 670 किमी/घंटा.
o खासियत: इसकी शॉर्ट टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (STOL) तकनीक इसे बेहद छोटे, उबड़-खाबड़ और बिना लाइट वाले नाइट-विजन रनवे पर भी सुरक्षित उतरने की क्षमता देती है.
Neighbours. Friends. First Responders. 🇮🇳🇳🇵
In response to the devastating flash floods in Nepal, the #IAF has swiftly deployed a C-130J aircraft carrying 10 tonnes of essential relief materials and medical supplies.

