Last Updated:
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के किराना हिल्स पर भारत के हमले को लेकर अब पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बड़ा खुलासा किया है. किराना हिल्स पाकिस्तान का बेहद अहम और संवेदनशील ठिकाना माना जाता है, जहां पाकिस्तान ने अपने परमाणु जखीरे को छुपा रखा है.
पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कैराना हिल्स पर हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की तरफ से पाकिस्तान के किराना हिल्स पर हमले को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं. हालांकि पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने साफ किया कि भारतीय सेना ने किराना हिल्स को सीधे तौर पर निशाना नहीं बनाया था, बल्कि भारत का एक आत्मघाती ड्रोन वहां जा टकराया हो सकता है.
जनरल चौहान के मुताबिक, भारतीय ड्रोन को पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में मौजूद रडार सिस्टम तलाशने और जरूरत पड़ने पर उन्हें निशाना बनाने के लिए भेजा गया था. लेकिन करीब दो घंटे की अपनी ऑपरेशनल क्षमता के दौरान अगर ड्रोन को कोई उपयुक्त लक्ष्य नहीं मिलता, तो वह किसी स्थान पर जाकर गिर सकता था. उनके मुताबिक, शायद ऐसा ही किराना हिल्स के मामले में हुआ. किराना हिल्स पाकिस्तान का बेहद अहम और संवेदनशील ठिकाना माना जाता है, जहां पाकिस्तान ने अपने परमाणु जखीरे को छुपा रखा है.
सरगोधा के रडार थे असली निशाना
राजधानी दिल्ली स्थित विवेकानंद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीडीएस जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े घटनाक्रम पर विस्तार से बात की. उन्होंने बताया कि भारतीय पक्ष ने पाकिस्तान के सरगोधा इलाके के आसपास कई ड्रोन भेजे थे. उन्होंने कहा कि किराना हिल्स सरगोधा से करीब 10 किलोमीटर उत्तर में स्थित है. इन मिशनों का मुख्य उद्देश्य इलाके में मौजूद रडार को तलाशना था. ड्रोन अपने लक्ष्य की खोज करते हुए एक निश्चित समय तक हवा में मंडराता रह सकता है. अगर इस दौरान उसे ऐसा लक्ष्य नहीं मिलता, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके, तो उसकी मिशन लाइफ समाप्त होने पर वह नीचे आ जाता है.
जनरल चौहान ने इसी प्रक्रिया को किराना हिल्स में हुई घटना से जोड़ते हुए कहा कि संभव है कि ऐसा ही कोई ड्रोन अपना लक्ष्य नहीं मिलने के बाद वहां आकर टकराया हो.
About the Author
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …
और पढ़ें

