Last Updated:
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने फिटनेस को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है. अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदी में रिजिजू के तैरने का वीडियो सामने आने के बाद उनकी तुलना राहुल गांधी से की जाने लगी. इस पर रिजिजू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि राहुल गांधी को ऐसी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग की जरूरत पड़ सकती है, जबकि उनके लिए यह बचपन से ही सामान्य बात है.
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है.
राजनीति से इतर फिटनेस को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है. इस बार मामला जिम या मार्शल आर्ट्स का नहीं, बल्कि नदी में तैराकी का है. दरअसल, रिजिजू ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदी में छलांग लगाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना राहुल गांधी से होने लगी, क्योंकि राहुल भी कई मौकों पर अपनी फिटनेस दिनचर्या में स्विमिंग को शामिल करने की बात कह चुके हैं.
इसी तुलना पर जब रिजिजू से सवाल किया गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि राहुल गांधी को ऐसे तैरने के लिए शायद कुछ ट्रेनिंग की जरूरत पड़े, लेकिन उनके लिए यह कोई नई बात नहीं है.
रिजिजू ने एक्स पर लिखा कहा, ‘कई लोग कह रहे हैं कि वह भी राहुल गांधी की तरह कर रहे हैं. राहुल जी ऐसी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग ले सकते हैं, लेकिन मेरे लिए यह सामान्य दिनचर्या है.’ रिजिजू ने आगे कहा कि बचपन से ही उनके लिए ऐसी चीजें ‘बच्चों का खेल’ रही हैं.
उन्होंने अपने अंदाज में कहा, ‘मेरी जिंदगी एडवेंचर से भरी हुई है. मैं यहां का खिलाड़ी हूं.’
Many people are saying that I’m also doing like Rahul Gandhi. Rahul ji may take training for such activities but it’s normal routine in my life. I don’t take training as these are child’s play for me since childhood. My life is full of adventurous.
Mein yahan ka khiladi hun 💪 https://t.co/hJhC0AT3hA pic.twitter.com/fvDaGKgr3W

