Last Updated:
बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है. मृतकों में रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 साल का बेटा शामिल हैं. चारों के शव घर के अलग-अलग हिस्सों से बरामद किए गए.
मृतक: गणपति चक्रवर्ती ज्वेल (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती बाला (50), बेटी कंडी चक्रवर्ती (25) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12)
बांग्लादेश के रंगपुर में एक बंद घर से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं. मृतकों में एक रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा शामिल हैं. मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती ज्वेल (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती बाला (50), बेटी कंडी चक्रवर्ती (25) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है.
रंगपुर के कोतवाली पुलिस स्टेशन के अधिकारी-प्रभारी (ओसी) नजमुल कादेर ने बताया कि गणपति चक्रवर्ती का शव घर की छत से बरामद हुआ. उनकी पत्नी प्रीतिलता और बेटी कंडी के शव तीसरी मंजिल की ओर जाने वाली सीढ़ियों से मिले. वहीं, बेटे प्रियम का शव घर में एक बिस्तर के नीचे मिला.
Hindu school teacher along with other family members killed in Bangladesh!
Police have recovered the bodies of four people, including a retired school teacher, his wife and children, from a locked house in Rangpur. They are Ganapati Chakraborty Jewel (65), his wife Pritilata… pic.twitter.com/e71rhX8VHH

