Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » वाराणसी एयरपोर्ट पर आखिर कहां पर हुई चूक, हथियार ले जाने को लेकर क्‍या कहते हैं BCAS के नियम? जानें पूरी प्रक्रिया
Hindi News

वाराणसी एयरपोर्ट पर आखिर कहां पर हुई चूक, हथियार ले जाने को लेकर क्‍या कहते हैं BCAS के नियम? जानें पूरी प्रक्रिया

HawkNewsBy HawkNewsAugust 16, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरनॉलेज

वाराणसी एयरपोर्ट पर कहां पर हुई चूक, हथियार ले जाने को लेकर क्‍या हैं नियम?

Last Updated:August 16, 2026, 23:55 IST

Varanasi Airport Shooting Incident: वाराणसी एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर की पिस्‍टल से अचानक फायर हो गया. इस फायर की चपेट में आकर एयरपोर्ट के दो स्‍टाफ जख्‍मी हो गए. इस घटना के बाद सवाल अभी भी यह बना हुआ है कि आखिर चूक कहां पर और किससे हुई. फ्लाइट में हथियार ले जाने को लेकर बीसीएएस के नियम क्‍या हैं और किन प्रक्रियाओं का पालन करना होता है. आइए जानें सबकुछ बेहद विस्‍तार से.

वाराणसी एयरपोर्ट पर कहां पर हुई चूक, हथियार ले जाने को लेकर क्‍या हैं नियम?Zoom

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर की पिस्‍टल से गोली चलने से दो एयरपोर्ट स्‍टाफ जख्‍मी हो गए हैं. (एआई इमेज)

Varanasi Airport Shooting Incident: वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लाइसेंसी पिस्‍टल की जांच के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया. यह पिस्‍टल कमलेश केदारनाथ राय नाम के एक पैसेंजर की थी. यह पैसेंजर एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जाने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा था. पैसेंजर ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नियमों के तहत चेकइन काउंटर पर अपना हथियार डिक्‍लेयर किया था. उसने एयरलाइन स्‍टाफ को उसके पास मौजूद 7.62 एमएम की लाइसेंसी पिस्टल और 21 जिंदा कारतूसों के बारे में बताया था. इसके बाद, पिस्‍टल के साथ पैसेंजर को निर्धारित स्क्रीनिंग एरिया ले जाया गया.

यही पर स्‍क्रीनिंग के दौरान अचानक एक राउंड फायर हो गया. पिस्‍टल से निकली गोली मौके पर मौजूद रोहित राज और सुमन कुमारी को जख्‍मी करते हुए निकल गई. रोहित राज और सुमन कुमारी वाराणसी एयरपोर्ट पर बतौर स्‍क्रीनिंग स्‍टाफ तैनात हैं. इसके बाद, दोनों को तत्काल इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. साथ ही, घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद पैसेंजर कमलेश केदारनाथ राय को हिरासत में ले लिया गया. लेकिन इस मामले में अभी तक सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्‍क्रीनिंग के दौरान पिस्‍टल से फायर कैसे हो गया? क्‍या डिक्‍लेरेशन के बाद पिस्‍टल को अनलोड नहीं किया गया था.

क्‍या पैसेंजर्स अपने साथ फ्लाइट में ले जा सकते हैं हथियार?

ब्‍यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्‍योरिटीज (बीसीएएस) के नियमों के अनुसार, यदि किसी पैसेंजर के पास लाइसेंसी पिस्‍टल या कोई दूसरा हथियार है तो वह उसके साथ हवाई यात्रा कर सकता है. लेकिन, किसी भी पैसेंजर को अपना हथियार अपने साथ प्‍लेन के अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होती है. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उसे अपना हथियार एयरलाइन के सुपुर्द करना होता है. इसके बाद, बीसीएएस की निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करने के बाद हथियार को प्‍लेन के कार्गो एरिया में भेज दिया जाता है. डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद एयरलाइन स्‍टाफ बैगेज एरिया में हथियार पैसेंजर के सुपुर्द कर देता है.

फ्लाइट में हथियार ले जाने के लिए कौन सी प्रक्रिया करनी होती हैं पूरी?

  1. एयरपोर्ट पहुंचते ही करना होता है डिक्‍लेयर: अगर कोई पैसेंजर अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल या रिवॉल्वर लेकर फ्लाइट से सफर करना चाहते हैं, तो उसे एयरपोर्ट पर चेक-इन के समय इसकी जानकारी एयरलाइन को देनी होती है. चेक-इन काउंटर पर पहुंचने के बाद पैसेंजर को बिना समय गंवाए एयरलाइंस स्‍टाफ को मौखिक बताना होता है कि उसके पास पिस्‍टल या दूसरा कोई फायरआर्म है. जानकारी मिलते ही एयरलाइन स्‍टाफ पैसेंजर को एक डिक्लेरेशन फॉर्म मुहैया कराते हैं. डिक्‍लेरेशन फॉर्म भरने के बाद उसे एयरपोर्ट मैनेजर से वैरिफाई कराना होता है.
  2. डिक्‍लेरेशन फॉर्म में देनी होती है यह जानकारी: डिक्‍लेरेशन फॉर्म में पैसेंजर को अपना नाम, पता, फायरआर्म का मेक और मॉडल, लाइसेंस नंबर, वैलिड एरिया, लाइसेंस वैलेडिटी डेट और कारतूस की संख्‍या की बतानी होती है. साथ ही, यह डिक्‍लेयर करना होता है कि वैपन अनलोड है. वैपन और कारतूसों को अलग अलग पैक किया गया है. सभी कारतूसों को हार्ड केस में स्‍टोर किया गया है. इसके अलावा, डिक्‍लेरेशन फॉर्म में फ्लाइट नंबर, डेट, डिपार्चर एयरपोर्ट, डेस्टिनेशन एयरपोर्ट, ट्रांजिट एयरपोर्ट की जानकारी भी देनी होती है.
  3. डिक्‍लेरेशन के बाद वैपन की होती है स्‍क्रीनिंग: पैसेंजर्स की मौजूदगी के चलते वैपन को चेक-इन एरिया में बाहर निकालने और चेक कराने की इजाजत नहीं होती है. डिक्‍लेरेशन के बाद एयरलाइन सिक्‍योरिटी स्‍टाफ पैसेंजर को डेडिकेटेड स्‍क्रीनिंग एरिया में लेकर जाते हैं. यहां पर एयरलाइन के ऑथराइज्ड सिक्‍योरिटी स्‍टाफ की मौजूदगी में वैपन की स्‍क्रीनिंग की जाती है. इसके बाद, वैपन से जुड़े दस्‍तावेज और लाइसेंस की जांच की जाती है. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि डिक्‍लेरेशन फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों सही हैं या नहीं.
  4. स्‍क्रीनिंग के बाद सेफ पैकिंग का है प्रॉसेस: फ्लाइट में ले जाने के लिए वैपन को अनलोड यानी पूरी तरह खाली रखना जरूरी है. इसका मतलब है कि वैपन में गोली नहीं होनी चाहिए. इसके बाद, लाइसेंसी वैपन को हार्ड-साइडेड कंटेनर में रखकर लॉक किया जाता है. इसी तरह से कारतूसों को भी अलग कंटेनर में पैक किया जाता है. बीसीएएस के नियमों के अनुसार, पैसेंजर्स को यह सुनिश्चित करना होता है कि कारतूसों को अच्‍छी तरह से पैक किया गया हैं. कारतूसों की संख्‍या 50 से अधिक नहीं है. इसके बाद, इन कारतूसों को भी अलग कंटेंटर में रखकर लॉक कर दिया जाता है.
  5. केबिन बैगेज में वैपन ले जाने की नहीं है इजाजत: लाइसेंसी होने का मतलब यह नहीं है कि पैसेंजर पिस्टल या रिवॉल्वर को अपने हैंड बैगेज में रखकर प्‍लेन के केबिन तक ले जा सकता है. बीसीएएस के नियमों के अनुसार, फायरआर्म्स और कारतूस को केबिन बैगेज में ले जाने पर पूरी तरह से रोक है. बीसीएएस की तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लाइसेंसी हथियार को चेक-इन बैगेज के तौर पर भेजा जाता है. इसके बाद, इस वैपन और कारतूसों को प्‍लेन कार्गो होल्‍ड के डेडिकेटेड एरिया में रखा जाता है.

लेकिन एयर इंडिया एक्‍सप्रेस के नियमों में यह क्‍या?

एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइड देखें तो उसमें वैपन को लेकर अलग ही बात लिखी है. एयरलाइंस के नियमों को पढने के बाद इस मामले को लेकर नए सवाल खड़े हो जाते हैं. दरअसल, एयरलाइंस की वेबसाइट में साफतौर पर लिखा गया है कि एयर इंडिया एक्‍सप्रेस के प्‍लेन में गन, फायरआर्म्‍स और वैपन को न ही केबिन में ले जाने की इजाजत है और ना ही चेकइन बैगेज में ले जाया जा सकता है. ऐसे में, सवाल यह है कि जब एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की पॉलिसी वैपन ले जाने की इजाजत ही नहीं देती है, ऐसे में पैसेंजर के वैपन की स्‍क्रीनिंग क्‍यों कराई जा रही थी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

August 16, 2026, 23:30 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePM Kisan Rules: अपनी जमीन बटाई पर दी है तो क्या बंद हो जाएंगे 6000? दूर कर लें अपनी बड़ी उलझन | PM Kisan Samman Nidhi Rules, Can You Get ₹6,000 If You Cultivate or Give Land on Sharecropping (Batai)?
Next Article Shah Rukh, Ajay Devgn और Tiger Shroff को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? किस केस में फंसे एक्टर्स? | Shah Rukh, Ajay Devgn and Tiger Shroff FDA Notice Reason Over Vimal Elaichi Ad News Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Shah Rukh, Ajay Devgn और Tiger Shroff को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? किस केस में फंसे एक्टर्स? | Shah Rukh, Ajay Devgn and Tiger Shroff FDA Notice Reason Over Vimal Elaichi Ad News Hindi

August 16, 2026

PM Kisan Rules: अपनी जमीन बटाई पर दी है तो क्या बंद हो जाएंगे 6000? दूर कर लें अपनी बड़ी उलझन | PM Kisan Samman Nidhi Rules, Can You Get ₹6,000 If You Cultivate or Give Land on Sharecropping (Batai)?

August 16, 2026

बरसात में मुर्गी पालन करने वाले किसान ध्यान दें, नमी और गंदगी से ऐसे बचाएं मुर्गियां, अपनाएं ये आसान देसी उपाय

August 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,050)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Shah Rukh, Ajay Devgn और Tiger Shroff को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? किस केस में फंसे एक्टर्स? | Shah Rukh, Ajay Devgn and Tiger Shroff FDA Notice Reason Over Vimal Elaichi Ad News Hindi

August 16, 2026

वाराणसी एयरपोर्ट पर आखिर कहां पर हुई चूक, हथियार ले जाने को लेकर क्‍या कहते हैं BCAS के नियम? जानें पूरी प्रक्रिया

August 16, 2026

PM Kisan Rules: अपनी जमीन बटाई पर दी है तो क्या बंद हो जाएंगे 6000? दूर कर लें अपनी बड़ी उलझन | PM Kisan Samman Nidhi Rules, Can You Get ₹6,000 If You Cultivate or Give Land on Sharecropping (Batai)?

August 16, 2026

बरसात में मुर्गी पालन करने वाले किसान ध्यान दें, नमी और गंदगी से ऐसे बचाएं मुर्गियां, अपनाएं ये आसान देसी उपाय

August 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Shah Rukh, Ajay Devgn और Tiger Shroff को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? किस केस में फंसे एक्टर्स? | Shah Rukh, Ajay Devgn and Tiger Shroff FDA Notice Reason Over Vimal Elaichi Ad News Hindi

August 16, 2026

वाराणसी एयरपोर्ट पर आखिर कहां पर हुई चूक, हथियार ले जाने को लेकर क्‍या कहते हैं BCAS के नियम? जानें पूरी प्रक्रिया

August 16, 2026

PM Kisan Rules: अपनी जमीन बटाई पर दी है तो क्या बंद हो जाएंगे 6000? दूर कर लें अपनी बड़ी उलझन | PM Kisan Samman Nidhi Rules, Can You Get ₹6,000 If You Cultivate or Give Land on Sharecropping (Batai)?

August 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.