Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » तिरंगे में घर लौटा देश का वीर सपूत, 16 साल के बेटे ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 15 साल BSF में की थी सेवा
Hindi News

तिरंगे में घर लौटा देश का वीर सपूत, 16 साल के बेटे ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 15 साल BSF में की थी सेवा

HawkNewsBy HawkNewsAugust 16, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:August 16, 2026, 20:35 IST

Sikar Hindi News: आजादी के जश्न के बीच एक गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब 15 साल तक देश की सेवा करने वाले BSF जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा. जवान की अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे. माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई. जवान के 16 वर्षीय बेटे ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं. तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारे लगाकर जवान की देशसेवा और बलिदान को नमन किया.

Sikar News: सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र के पीपलोदा का बास गांव में 15 अगस्त की शाम देशभक्ति के जज्बे के बीच ऐसा गम उतर आया, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. जिस दिन देश आजादी का पर्व मना रहा था, उसी दिन गांव ने अपने वीर सपूत BSF जवान राकेश कुमार मीणा को खो दिया. तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह जब गांव पहुंची तो हर आंख नम हो गई. गलियों में देशभक्ति के नारे गूंज रहे थे, लेकिन हर चेहरे पर अपने जवान को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था.

राकेश कुमार मीणा सिर्फ वर्दी पहनकर ड्यूटी करने वाले जवान नहीं थे, बल्कि करीब 15 वर्षों तक देश की सुरक्षा और जिम्मेदारियों को निभाने वाले समर्पित सैनिक थे. वर्ष 2011 में BSF में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती होने के बाद उनकी पहली तैनाती बेंगलुरु में हुई. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं और वर्तमान में जम्मू-पलौड़ा क्षेत्र में सिटी कॉन्स्टेबल के रूप में सेवाएं दे रहे थे. वे DIG मुख्यालय से जुड़ी ड्यूटी भी संभाल रहे थे. उनकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा देश सेवा के नाम रहा.

लेकिन 29 अप्रैल को एक सड़क हादसे ने उनके जीवन की दिशा बदल दी. राजकार्य के सिलसिले में सीकर जाते समय बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से उनका एक्सीडेंट हो गया. हादसा इतना गंभीर था कि सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं. उन्हें तत्काल फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. परिवार को उम्मीद थी कि उनका जवान बेटा और पिता जिंदगी की इस जंग को भी जीत लेगा, लेकिन करीब साढ़े तीन महीने तक चले इलाज के बाद 15 अगस्त को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और शाम को उनका निधन हो गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राकेश की शहादत की कहानी सिर्फ एक हादसे की कहानी नहीं, बल्कि उस परिवार की कहानी है जिसने अपने बेटे को देश की सेवा के लिए समर्पित किया और आखिर में उसे तिरंगे में लिपटा वापस पाया. उनके निधन की खबर मिलते ही पीपलोदा का बास गांव में सन्नाटा छा गया. जिस जवान ने परिवार से दूर रहकर देश की जिम्मेदारी निभाई, उसके जाने के बाद घर में पत्नी और दो मासूम बेटों के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा खालीपन छोड़ गया. 16 वर्षीय अंशु और 12 वर्षीय अभिमन्यु अब पिता की यादों के सहारे आगे बढ़ेंगे.

अंतिम विदाई का सबसे भावुक दृश्य उस समय सामने आया, जब बड़े बेटे अंशु ने सैन्य सम्मान के बीच अपने पिता को मुखाग्नि दी. जिस पिता की उंगली पकड़कर बेटा जीवन की राह सीखता है, उसी पिता को अंतिम विदाई देने की जिम्मेदार 16 साल के बेटे के कंधों पर आ गई. अंशु ने पिता को सेल्यूट किया और फिर मुखाग्नि दी. यह दृश्य देखकर अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों, परिजनों और जवानों की आंखें भर आईं. छोटे बेटे अभिमन्यु के सिर से भी हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया.

राकेश के पिता बंशीधर मीणा का भी पहले ही निधन हो चुका था. ऐसे में परिवार ने एक बार फिर अपने सबसे बड़े सहारे को खो दिया. एक तरफ मां और पत्नी के सामने जिंदगी की कठिन राह थी, तो दूसरी तरफ दो छोटे बेटों के सामने पिता के बिना भविष्य की चुनौती. राकेश की कमी परिवार कभी पूरी नहीं कर पाएगा, लेकिन उनके परिवार के पास यह गर्व हमेशा रहेगा कि उनका अपना देश की सेवा करते हुए हजारों किलोमीटर दूर जिम्मेदारी निभाता रहा और अंतिम समय तक एक जवान की तरह संघर्ष करता रहा.

जब राकेश की अंतिम यात्रा गांव की गलियों से निकली तो ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ उन्हें विदाई दी. तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह के आगे-आगे लोग देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे. राकेश मीणा अमर रहे और भारत माता की जय के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा. गम के बीच ग्रामीणों के चेहरों पर अपने जवान के लिए सम्मान भी साफ दिखाई दे रहा था. यह अंतिम यात्रा गांव के लिए केवल एक शवयात्रा नहीं, बल्कि अपने उस बेटे को सलाम थी जिसने अपनी जिंदगी देश के नाम कर दो.

BSF के जवानों ने अपने साथी को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी. इंस्पेक्टर सदीक खान, हेड कॉन्स्टेबल हेमराज सिंह, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार मीणा, व्हीकल मैकेनिक अजय कुमार और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार सहित BSF के जवान मौजूद रहे. राकेश की अंतिम विदाई में खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया, निवर्तमान प्रधान डॉ. गिरिराज सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. सभी ने पुष्प अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
First Published :

August 16, 2026, 20:35 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबिहार में सहयोग शिविरों का असर: तीन महीने में 96% मामलों का हुआ निपटारा, पंचायत स्तर पर मिल रहा समाधान | बिहार में सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर समस्याओं का शीघ्र समाधान
Next Article TikToker Shamsoo Bibi कौन थीं? रावलपिंडी में क्यों गोलियों से भून डाला गया? दर्दनाक मौत-15 साल की बहन घायल | Who Was Pakistani TikToker Shamsoo Bibi? Murder In Rawalpindi, 15-Year-Old Sister Injured News Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

TikToker Shamsoo Bibi कौन थीं? रावलपिंडी में क्यों गोलियों से भून डाला गया? दर्दनाक मौत-15 साल की बहन घायल | Who Was Pakistani TikToker Shamsoo Bibi? Murder In Rawalpindi, 15-Year-Old Sister Injured News Hindi

August 16, 2026

बिहार में सहयोग शिविरों का असर: तीन महीने में 96% मामलों का हुआ निपटारा, पंचायत स्तर पर मिल रहा समाधान | बिहार में सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर समस्याओं का शीघ्र समाधान

August 16, 2026

राजमिस्त्री की बेटी ने रचा इतिहास, बास्केटबॉल में जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज, जशपुर की इलिसीबा बनीं मिसाल

August 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,044)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

TikToker Shamsoo Bibi कौन थीं? रावलपिंडी में क्यों गोलियों से भून डाला गया? दर्दनाक मौत-15 साल की बहन घायल | Who Was Pakistani TikToker Shamsoo Bibi? Murder In Rawalpindi, 15-Year-Old Sister Injured News Hindi

August 16, 2026

तिरंगे में घर लौटा देश का वीर सपूत, 16 साल के बेटे ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 15 साल BSF में की थी सेवा

August 16, 2026

बिहार में सहयोग शिविरों का असर: तीन महीने में 96% मामलों का हुआ निपटारा, पंचायत स्तर पर मिल रहा समाधान | बिहार में सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर समस्याओं का शीघ्र समाधान

August 16, 2026

राजमिस्त्री की बेटी ने रचा इतिहास, बास्केटबॉल में जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज, जशपुर की इलिसीबा बनीं मिसाल

August 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

TikToker Shamsoo Bibi कौन थीं? रावलपिंडी में क्यों गोलियों से भून डाला गया? दर्दनाक मौत-15 साल की बहन घायल | Who Was Pakistani TikToker Shamsoo Bibi? Murder In Rawalpindi, 15-Year-Old Sister Injured News Hindi

August 16, 2026

तिरंगे में घर लौटा देश का वीर सपूत, 16 साल के बेटे ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 15 साल BSF में की थी सेवा

August 16, 2026

बिहार में सहयोग शिविरों का असर: तीन महीने में 96% मामलों का हुआ निपटारा, पंचायत स्तर पर मिल रहा समाधान | बिहार में सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर समस्याओं का शीघ्र समाधान

August 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.