Last Updated:
Rahul Gandhi on Amarinder Singh: राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर Gen Z के साथ सवाल-जवाब के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पसंदीदा बीजेपी नेता बताया. उन्होंने कहा कि अमरिंदर से उनकी अच्छी बनती है, वह कूल हैं. राहुल ने मजाकिया अंदाज में उन्हें ‘अंकल अमरिंदर’ भी कहा. राहुल के इस बयान के बाद कैप्टन की कांग्रेस में वापसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. अमरिंदर सिंह कभी कांग्रेस के बड़े नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं. 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. हालांकि राहुल के बयान में उनकी वापसी का कोई संकेत नहीं दिया गया है. जून में अमरिंदर राहुल की ओर से मिले निजी संदेशों की तारीफ कर चुके हैं.
राहुल गांधी ने अमरिंदर सिंह को अपना पसंदीदा बीजेपी नेता बताया.
Rahul Gandhi News: भारतीय राजनीति में कौन नेता कब पलटी मार ले यानी पार्टी बदल ले यह कहा नहीं जा सकता. आए दिन कोई ना कोई अटकलें किसी ना किसी नेता के बारे लगती रहती ही है. इस बार चर्चा में आए हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह. चर्चा में आने का कारण है राहुल गांधी के मुंह से उनका जिक्र. दरअसल राहुल गांधी से सवाल हुआ कि बीजेपी में उनका पसंदीदा नेता कौन है. जवाब आया तो नाम सुनकर सियासी गलियारों में हलचल होना तय था. राहुल ने बिना ज्यादा सोचे कहा… कैप्टन अमरिंदर सिंह. इसके बाद उन्होंने कैप्टन को ‘कूल’ बताया और उनके सैन्य इतिहास के ज्ञान की तारीफ भी कर दी. इतना ही नहीं, राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हेलो, अंकल अमरिंदर.’ यह पूरा वाकया राहुल गांधी के इंस्टाग्राम पर Gen Z के साथ हुए ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन का है. सवाल हल्का-फुल्का था, लेकिन जवाब ने पुरानी सियासी कहानी को फिर चर्चा में ला दिया. वजह साफ है, अमरिंदर सिंह कभी कांग्रेस के बड़े चेहरे और पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं. अब वह बीजेपी में हैं. ऐसे में राहुल की तारीफ को सिर्फ एक मजेदार जवाब माना जाए या इसके पीछे पुराने रिश्ते की गर्माहट भी है?
राहुल और अमरिंदर का रिश्ता सिर्फ पार्टी की राजनीति तक सीमित नहीं रहा है. अमरिंदर सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और पंजाब की राजनीति में पार्टी के सबसे बड़े नेताओं में गिने जाते थे. 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. इससे पहले उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था. कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस बनाई और बाद में उसका बीजेपी में विलय कर दिया. अब राहुल गांधी का उन्हें अपना पसंदीदा बीजेपी नेता बताना इसलिए खास है क्योंकि यह बयान एक ऐसे नेता के लिए आई है, जो कभी राहुल की ही पार्टी का हिस्सा था. सवाल अब यह भी उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ निजी पसंद का इजहार है या आने वाले दिनों में किसी राजनीतिक कहानी की भूमिका बन सकती है?
“Hello, Uncle Amarinder!”

