Last Updated:
Haryana Weather: हरियाणा के उत्तरी जिलों में मंगलवार को अच्छी बारिश देखने को मिली है. अंबाला और पंचकूला में सुबह से ही करीब पांच घंटे तक बारिश होती रही, कुरुक्षेत्र के बड़ौंदी गांव में भारी बारिश से मकान की छत गिरने से दंपति करनैल सिंह और जसविंदर कौर की मौत हो गई. मौसम विभाग ने आगे भी मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है.
अंबाला में देर रात से हो रही लगातार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत पहुंचाई.
कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा हल्के के गांव बड़ौंदी में भारी बारिश की वजह से मकान की छत गिरने से दंपति की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान करनैल सिंह और पत्नी जसविंदर कौर के रूप में हुई है.
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया.और लेटर काट कर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि छत कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ है.
उधर, मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में हरियाणा के अम्बाला में 94.6 मिलीमीटर, हिसार में 4.4 मिलीमीटर, नारनौल में 22 मिलीमीटर, सिरसा में 16 मिलीमीटर, फतेहाबाद में 2.5 मिलीमीटर, जबकि यमुनानगर में 12 मिलीमीटर बारिश हुई. पंचकूला में भी सुबह साढ़े सात बजे बारिश शुरू हुई और लगातार पांच घंटे तक रिमरिम पानी बरसता रहा.
उधर, अंबाला में देर रात से हो रही लगातार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत पहुंचाई. कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे थे लेकिन आज रात की बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है. लोगों का कहना है कि यह बारिश काफी ठंडक पहुंचा रही है,इससे जमीन का वाटर लेवल भी ठीक होगा. हालांकि. कई जगह जल भराव की स्थिति जरूर देखने को मिली है लेकिन कुछ देर बाद ही पानी सड़कों से कम होता हुआ भी नजर आ रहा था. सब्जी और फल विक्रेताओं की अगर माने तो उनका कहना है बारिश में ग्राहक तो जरूर कम आएगा, लेकिन इस गर्मी से राहत मिली है यही बहुत बड़ी बात है.
झज्जर हुआ जलमग्न
बारिश की वजह सेझज्जर में एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खुल गई और झमाझम बरसात से झज्जर शहर का हर चौक चौराहा जल मग्न हो गया. इस दौरान पुरानी तहसील रोड, महिला पुलिस थाना रोड, अंबेडकर चौक, भगत सिंह चौक, माता गेट मोहल्ला, सिलानी गेट, घोसियान मोहल्ला, सदर पुलिस स्टेशन हर स्थान पर घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया. बरसाती पानी में रेंगते वाहन और लोग प्रशासन को कोसते दिखे. स्थानीय नागरिकों का कहना था कि पानी निकासी के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट होने के बावजूद हर बारिश में शहर की यही तस्वीर सामने आती है, जिससे विकास कार्यों और तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
About the Author
Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें

