पटना. बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर उर्फ PK एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह सिर्फ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का नतीजा नहीं, बल्कि उससे जुड़ी एक दिलचस्प राजनीतिक कहानी भी है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जिस जन सुराज का खाता तक नहीं खुला और अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई, वही पार्टी अब बांकीपुर उपचुनाव में दमदार प्रदर्शन कर देश की राजनीतिक समीकरणों पर असर डालने का दावा कर रही है. इसके साथ ही एक नई चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है. क्या प्रशांत किशोर का पटना से दानापुर शिफ्ट होना उनके लिए राजनीतिक रूप से टर्निंग पॉइंट साबित हुआ? क्या बंगला बदलने से पीके की किस्मत बदल गई?
नया ठिकाना बना ‘बिहार नवनिर्माण आश्रम’
पटना से करीब 32-40 किलोमीटर दूर बिहटा के अमहारा गांव में पीके ने अपना नया ठिकाना अभी कु दिन पहले ही बनाया था. यह आईआईटी पटना के पास है. कुछ लोग इसे दानापुर क्षेत्र के आसपास का हिस्सा भी बताते हैं क्योंकि यह पटना के पश्चिमी बाहरी इलाके में पड़ता है. किशोर ने साफ कहा कि अगले विधानसभा चुनाव तक वे यहीं रहेंगे. मिट्टी-फूस के मकान, साधारण व्यवस्था और गांव जैसा माहौल. उन्होंने इसे राजनीतिक संदेश भी बनाया. पीके के आवास बदलने पर उदय सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया. कई लोगों ने इसे पार्टी के अंदरूनी मतभेद का संकेत माना. आलोचकों ने कहा कि हार के बाद प्रशांत किशोर भाग रहे हैं.
बांकीपुर से प्रशांत किशोर जीते. मिला जीत का सर्टिफिकेट.
क्या बदल गई किस्मत?
समर्थकों ने इसे नई शुरुआत बताया. फिर आया बांकीपुर उपचुनाव. 2025 के चुनाव में जन सुराज जिस बिहार में खाता नहीं खोल पाई थी, वहीं पटना के दिल में बसी इस सीट पर प्रशांत किशोर खुद मैदान में उतरे. बांकीपुर लंबे समय से भाजपा का गढ़ था. करीब 30 साल से पार्टी यहां मजबूत रही. लेकिन 3 अगस्त 2026 को नतीजे आए तो इतिहास बदल गया. पीके ने तकरीबन 20 हजार वोटों से बीजेपी को हराकर एतिहासित जीत हासिल की.
बांकीपुर उपचुनाव ने बदल दी चर्चा
राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को सिर्फ स्थान परिवर्तन नहीं, बल्कि संगठनात्मक रणनीति में बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है. बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की सक्रियता ने पूरे चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया. इस चुनाव के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि क्या प्रशांत किशोर ने आखिरकार अपनी राजनीतिक रणनीति की सही दिशा पकड़ ली है. जहां 2025 में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, वहीं उपचुनाव के बाद जन सुराज को एक गंभीर राजनीतिक खिलाड़ी के रूप में देखा जाने लगा.
प्रशांत किशोर को 63946 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा 44700 वोट मिले.
क्या ‘ठिकाना बदलना’ शुभ साबित हुआ?
बिहार की राजनीति में प्रतीकों और संदेशों का अपना महत्व होता है. ऐसे में कुछ समर्थक और राजनीतिक पर्यवेक्षक यह सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या दानापुर शिफ्ट होना जन सुराज के लिए शुभ साबित हुआ? हालांकि इसका कोई राजनीतिक या वैज्ञानिक आधार नहीं है. चुनावी सफलता या असफलता का संबंध संगठन, उम्मीदवार, रणनीति, स्थानीय मुद्दों और मतदाताओं के रुझान से होता है, न कि केवल कार्यालय या आवास बदलने से. इसलिए इसे एक राजनीतिक चर्चा या संयोग के रूप में ही देखा जाना चाहिए.
क्या पीके ने सीखा हार से सबक?
2025 की हार के बाद प्रशांत किशोर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, स्थानीय नेतृत्व को आगे बढ़ाने और सीमित लेकिन प्रभावी चुनावी लड़ाइयों पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति अपनाई. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यही बदलाव बांकीपुर उपचुनाव में उनकी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की एक वजह हो सकता है.
2027 की तैयारी का संकेत?
बांकीपुर उपचुनाव का असर सिर्फ एक सीट तक सीमित नहीं माना जा रहा. यदि जन सुराज भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन को दोहराती है, तो 2027 या अगले बड़े चुनावों में वह बिहार की राजनीति में तीसरे विकल्प के रूप में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर सकती है. प्रशांत किशोर का पटना से दानापुर शिफ्ट होना अपने आप में चुनावी सफलता की वजह नहीं कहा जा सकता. लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि 2025 की करारी हार के बाद उन्होंने अपनी रणनीति, संगठन और राजनीतिक संचालन के तरीके में बदलाव किया. बांकीपुर उपचुनाव ने इस बदलाव को नई चर्चा जरूर दी है. अब देखना होगा कि यह सिर्फ एक उपचुनाव तक सीमित रहता है या बिहार की राजनीति में किसी बड़े बदलाव की शुरुआत बनता है.

