Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 2 August 2026: 2 अगस्त 2026 को वृश्चिक राशि वालों को बड़ी सफलता मिलेगी. नौकरी-व्यापार में लाभ होगा, पर आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. भाग्यांक 8, शुभ रंग गहरा नीला है. भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का 21 बार जाप करें.
सीतामढ़ी. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे के अनुसार 2 अगस्त 2026 का दिन यह दिन आपके जीवन में विश्वास और विजय का नया संदेश लेकर आया है. शास्त्रों में भी कहा गया है कि स्वयं पर अटूट विश्वास ही मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत होती है. यदि आप लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे थे या कोई कार्य रुका हुआ था, तो आज उसमें अचानक गति आ सकती है. आपकी लगन और सकारात्मक सोच आज आपको सफलता के शिखर पर ले जाने में पूरी तरह सहायक सिद्ध होगी.
नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी, कार्यकुशलता और निर्णय लेने की क्षमता आपको सहकर्मियों व प्रतिस्पर्धियों से काफी आगे रखेगी. इसके साथ ही आज आपको किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है. उनकी दी गई सलाह को अनदेखा न करें, क्योंकि यह परामर्श भविष्य में आपके लिए बड़े धन लाभ और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है. व्यावसायिक जीवन में नए संपर्कों से भी लाभ मिलने के पूर्ण योग बन रहे हैं.
निवेश के मामलों में बरतें सावधानी
आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो ज्योतिषाचार्य सलाह देते हैं कि धन के लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी में आकर कोई वित्तीय फैसला न लें. सोच-समझकर और बाजार की स्थिति का सही आकलन करके लिया गया निर्णय ही आपको दीर्घकालिक लाभ पहुंचाएगा. आज आपका भाग्यांक 8 रहेगा, जो स्थिरता और निरंतर प्रयास का प्रतीक है. इसके अलावा गहरा नीला रंग आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है, जो आपको मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा.
भगवान विष्णु का करें ये उपाय
वृश्चिक राशिफल वाले आज के दिन को और अधिक मंगलकारी बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे ने एक अचूक उपाय बताया है. आज सुबह स्नान के पश्चात भगवान विष्णु को पीले रंग का पुष्प अर्पित करें और ॐ नमो नारायणाय मंत्र का श्रद्धापूर्वक 21 बार जप करें. इस उपाय से आपके जीवन के सभी विघ्न दूर होंगे और कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी. हमेशा याद रखें कि भाग्य भी उन्हीं लोगों का साथ देता है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं पर विश्वास करना कभी नहीं छोड़ते हैं.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें

