Last Updated:
लोकल 18 से बात करते हुए जिला उपायुक्त उद्योग अधिकारी हरेंद्र प्रताप ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचालित हो रही है. जिसमें मुख्यमंत्री युवा योजना है. जिसमें 500000 तक के बिना ब्याज का 48 महीने के लिए ऋण दिया जा रहा है. साथ में 10% सब्सिडी विभाग द्वारा दिया जाएगा. जिसका लाभ लेते हुए अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं
मऊः यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तथा खुद का स्वरोजगार करना चाहते हैं तो जिला उद्योग विभाग द्वारा आपको स्वरोजगार करने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है. जिसके तहत आप अपना स्वरोजगार स्थापित करके अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं. क्योंकि सरकार रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बिना ब्याज के ही मुफ्त ऋण दे रही हैं. आइए जानते है कैसे इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
लोकल 18 से बात करते हुए जिला उपायुक्त उद्योग अधिकारी हरेंद्र प्रताप ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचालित हो रही है. जिसमें मुख्यमंत्री युवा योजना है. जिसमें 500000 तक के बिना ब्याज का 48 महीने के लिए ऋण दिया जा रहा है. साथ में 10% सब्सिडी विभाग द्वारा दिया जाएगा. जिसका लाभ लेते हुए अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं. इस योजना का लाभ 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की उम्र के कोई भी व्यक्ति ले सकता है पहली प्राथमिकता उन्हें दी जाएगी जो किसी क्षेत्र से पढ़ाई किए हो जैसे आईटीआई, पॉलिटेक्निक या विभिन्न संस्थाओं से ट्रेनिंग लिए हैं तो उन्हें अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आसानी होगा और इस योजना के तहत वह बिना ब्याज के 500000 लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं.
1180 रुपए जमा कर ले सकते हैं प्रशिक्षण
यदि आप किसी क्षेत्र से ट्रेनिंग नहीं किए हैं तो विभाग द्वारा उन्हें हैं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण किया जाएगा जिसका 1180 रुपए शुल्क है जमा करके आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण भी ले सकते हैं. क्योंकि सरकार चाहती है कि सभी युवाओं को रोजगार की तरफ ले जाए और उनका रोजगार स्थापित करें. इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बिना ब्याज के ₹5 लाख 48 महीने के लिए दे रही है. स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें एक योजना है एक जनपद एक व्यंजन इस योजना के तहत भी आप अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैं इस योजना में बाटी चोखा और गोठा का गुण स्थापित किया जाएगा.
50 लाख रुपए तक मिल सकता है सब्सिडी
हरेंद्र प्रताप ने बताया कि कुछ ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिस योजना में आप 25 लाख से 50 लाख तक सब्सिडी पा सकते हैं. जिसमें आप दो करोड़ से लेकर 5 करोड़ तक का अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं जिसमें 25 लाख से 50 लाख तक सब्सिडी आसानी से पा सकते हैं. तो यदि आप बेरोजगार हैं और अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं तो ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए मुख्य रूप से प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक मुख्य रूप से लगेगा. अपने कागजात लगाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

