संसद सत्र लाइव: लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन गुस्सा, घृणा या हिंसा नहीं था, बल्कि युवाओं की अभिव्यक्ति थी और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नेताओं को भी अपने बच्चों से पूछना चाहिए कि छात्र क्या महसूस कर रहे हैं. राहुल गांधी ने सदन में छात्रों से अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक छात्रा से पूछा था कि छात्र कौन होता है. इसके जवाब में छात्रा ने कहा कि खुले दिमाग और खुले दिल वाला व्यक्ति ही छात्र होता है. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को पता होता है कि दुनिया और यूनिवर्स लगातार बदलता रहता है. उन्होंने बताया कि छात्रा ने कहा था कि सबसे जरूरी चीज मानवता है. राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोकसभा में खूब हंगामा हुआ. हंगामे के बाद 2:50 तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.
राहुल गांधी ने छात्रों के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने पूछा कि जो लोग मानते हैं कि यूनिवर्स स्थिर है, उनके बारे में क्या कहना है, तो छात्रा ने जवाब दिया कि ऐसे लोग किसी की नहीं सुनते. इस टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. राहुल गांधी ने कहा, “स्पीकर जी, ये क्या हो रहा है.” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हंगामा करने वाले सदस्यों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं. इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनसे आग्रह किया कि वह जिस विधेयक पर चर्चा हो रही है, उसी मुद्दे पर अपनी बात रखें.
राहुल गांधी ने आगे छात्रों से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने पूछा था कि छात्र का लक्ष्य क्या होता है. छात्र ने जवाब दिया कि छात्र हमेशा सच्चाई के पीछे दौड़ता है. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के लिए सच सबसे महत्वपूर्ण है, जबकि कुछ लोग ऐसी छवि बनाना चाहते हैं जो वास्तविकता से अलग होती है. उन्होंने छात्र के हवाले से कहा कि कुछ लोग खुद को भगवान समझने लगते हैं और कुछ लोग ऐसे व्यक्ति को ही भगवान मान लेते हैं.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2:50 बजे तक स्थगित
संसद मानसून सत्र लाइव: राहुल गांधी के बयान को लेकर सदन में बढ़े हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक के चलते स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2:50 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी के आरोप पर सदन में हंगामा, रिजिजू बोले- गंभीर आरोप के लिए आधार बताएं
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों पर कार्रवाई के दौरान गृह मंत्री की ओर से शूटिंग और पैलेट गन चलाने की अनुमति दी गई. उन्होंने कहा कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया. राहुल गांधी के इस बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना सोचे-समझे गंभीर आरोप लगा रहे हैं और ऐसे बयान नहीं देने चाहिए. रिजिजू ने पूछा कि यह आरोप किस आधार पर लगाए गए हैं और उन्हें यह जानकारी किसने दी. उन्होंने कहा कि गोली चलने का आरोप लगाना कोई छोटी बात नहीं है और इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन में नारेबाजी करते हुए ‘राहुल गांधी को बोलने दो’ के नारे लगाए. वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह जांच कराए और पता लगाए कि छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार किसके आदेश पर हुआ. रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा कि जांच की मांग करना अलग बात है, लेकिन राहुल गांधी सीधे गृह मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों के लिए सबूत और आधार होना चाहिए और राहुल गांधी को अपने बयान पर सफाई देनी होगी.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी के बयान पर सदन में बवाल, रिजिजू ने मांगी सफाई
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के एक बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा कि किसी व्यक्ति का नाम लेकर यह नहीं कहा जा सकता कि उसने कोई गलत काम किया है. उन्होंने कहा कि यदि कोई मुद्दा है तो उसकी जांच की मांग की जा सकती है. इस पर राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का उदाहरण दिया. उनके बयान के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई. रिजिजू ने कहा कि ऐसे आरोप सदन में स्वीकार नहीं किए जा सकते. रिजिजू ने राहुल गांधी से सवाल किया कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया और इसके लिए सफाई मांगी. उन्होंने कहा कि जब तक इस तरह की टिप्पणी पर जवाब नहीं दिया जाएगा, तब तक सदन की कार्यवाही सामान्य तरीके से नहीं चल सकती.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी का RSS पर हमला, बोले- छात्र कह रहे हैं हम अंधभक्त नहीं बन सकते
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की कई यूनिवर्सिटी में RSS से जुड़े लोग कुलपति (VC) के पदों पर हैं और शिक्षा व्यवस्था पर उसका प्रभाव है. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को यह समझना होगा कि उनके सामने असली चुनौती क्या है. राहुल गांधी ने छात्रों की सोच का जिक्र करते हुए कहा कि युवा कह रहे हैं कि वे किसी भी कीमत पर अंधभक्त नहीं बन सकते. उन्होंने कहा कि इन छात्रों में सवाल पूछने और अपनी बात रखने का साहस है. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कई अभिभावकों में जिस तरह से सत्ता पक्ष और RSS का सामना करने का साहस नहीं दिखता, वह साहस इन युवाओं में दिखाई देता है.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- पेपर लीक से गरीब छात्रों में गुस्सा
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब कोई छात्र 40 लाख रुपए देकर पेपर खरीद लेता है और नौकरी हासिल कर लेता है, जबकि ईमानदारी से तैयारी करने वाला गरीब छात्र पीछे रह जाता है, तो उसके अंदर गुस्सा पैदा होता है. राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक की समस्या किसी एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था से जुड़ी हुई है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर खामियां हैं. उन्होंने कहा कि कई जगह निजी कंपनियां कॉपियां जांच रही हैं और यह पूरी व्यवस्था छात्रों के लिए बेहद कठोर बन गई है. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर शिक्षा व्यवस्था में दखल का आरोप लगाते हुए कहा कि सिस्टम पर उसका प्रभाव है. राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पुराने बयान का भी जिक्र किया, इसमें उन्होंने कहा था कि यह UPA सरकार नहीं है, यहां इस्तीफा नहीं होता. राहुल गांधी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक औपचारिक कदम होगा, क्योंकि उनके अनुसार समस्या पूरी शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी है.
Parliament Monsoon Session LIVE: स्पीकर की राहुल गांधी को नसीहत, बोले- शब्दों का चयन मर्यादा के अनुरूप हो
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि सभी को मर्यादा में रहने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि देश संसद की कार्यवाही को सुनता है. स्पीकर ने कहा कि सांसदों को अपने शब्दों का चयन इस तरह करना चाहिए कि सदन की मर्यादा बनी रहे. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपनी बात से पीछे हटने या झुकने की कोशिश नहीं की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने मुद्दे पर कायम हैं और छात्रों से जुड़े विषयों को सदन में उठाते रहेंगे.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी ने कुछ देर बोलने से किया इनकार, सदन में फिर हंगामा
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कुछ देर के लिए बोलने से इनकार कर दिया. इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनसे कहा कि संसदीय कार्य मंत्री भी उनसे बोलने का आग्रह कर रहे हैं और उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए. स्पीकर ने पूछा कि क्या वह बोलना नहीं चाहते तो अगले वक्ता को बुला दिया जाए. इसके बाद कुछ देर के लिए सदन में खामोशी छा गई. राहुल गांधी ने कहा कि सदन को व्यवस्थित रखना स्पीकर की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, ‘सर, हाउस को ऑर्डर में रखना आपकी जिम्मेदारी है. जैसे ही मैं मुंह खोलता हूं, हंगामा शुरू हो जाएगा.’ इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने भी इसी सदन में प्रधानमंत्री को बोलने नहीं दिया था और वेल में आकर प्रदर्शन किया था. उन्होंने कहा कि आपत्ति सिर्फ उनके इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्द पर है. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी भावनात्मक चेहरा दिखाकर सदन को गुमराह नहीं कर सकते. वहीं राहुल गांधी ने सफाई दी कि उन्होंने वह शब्द किसी सांसद के लिए इस्तेमाल नहीं किया था. उन्होंने स्पीकर से कहा कि अगर वह चाहते हैं कि इस देश में सिर्फ भाजपा बोले, तो वह बैठ जाते हैं. इसके बाद राहुल गांधी के दोबारा बोलने की कोशिश करते ही सदन में फिर से हंगामा शुरू हो गया. सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच नारेबाजी बढ़ गई, जिसके कारण कार्यवाही में फिर व्यवधान देखने को मिला.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी के भाषण में ‘इडियट’ शब्द पर विवाद, रिजिजू ने जताई आपत्ति
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पूछा था कि जो व्यक्ति छात्र नहीं है, उसके बारे में क्या कहा जा सकता है. राहुल गांधी के मुताबिक, छात्रा ने जवाब दिया कि असली छात्र अपने सीने पर सच्चाई लेकर चलता है, जबकि कुछ दूसरे लोग सिर्फ एक ऐसी छवि बनाने में लगे रहते हैं जो वास्तविक नहीं होती. उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को भगवान साबित करने के लिए बड़ी छवि बनाने की कोशिश करते हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा कि छात्र का लक्ष्य सच्चाई के पीछे दौड़ना होता है और उसके लिए सच्चाई सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने इसी संदर्भ में कुछ लोगों के लिए ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल किया. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी ने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया है और इसे सदन की कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए.
इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी के इस्तेमाल किए गए शब्द ‘इडियट’ को रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया. राहुल गांधी ने कहा कि क्या वह इसका कोई प्रॉक्सी शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं और आग्रह किया कि सदन को व्यवस्थित तरीके से चलने दिया जाए. रिजिजू ने कहा कि वह राहुल गांधी का सम्मान करते हैं और उनके भाषण को सुन रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के नेता की बातों में बाधा नहीं डालना चाहती, लेकिन अनुरोध है कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न किया जाए, जिन्हें असंसदीय माना जाता है.
Parliament Monsoon Session LIVE: ‘अंधभक्त’ शब्द का उपयोग करने पर हंगामा
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक छात्र से पूछा कि एक छात्र का लक्ष्य क्या होता है. राहुल गांधी के मुताबिक, छात्र ने जवाब दिया कि छात्र हमेशा सच्चाई के पीछे दौड़ता है. इसके बाद राहुल गांधी ने कुछ अन्य वर्गों को लेकर टिप्पणी की, जिस पर सदन में शोर शुरू हो गया. हंगामे के बीच राहुल गांधी ने कहा, ‘ये क्या हो रहा है.’ उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने पूछा कि जो छात्र नहीं हैं, उनके बारे में क्या कहा जा सकता है, तो छात्र ने जवाब दिया कि छात्र सच को अपने सीने पर लेकर चलते हैं, जबकि कुछ लोग ऐसी छवि चाहते हैं जो सच नहीं होती. राहुल गांधी ने छात्र के हवाले से कहा कि कुछ लोग खुद को भगवान समझने लगते हैं और कुछ लोग ऐसे व्यक्ति को ही भगवान मान लेते हैं.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा, स्पीकर ने दी बिल पर बोलने की सलाह
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के एक बयान को लेकर हंगामा हो गया. राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने एक छात्रा से पूछा कि जो लोग मानते हैं कि यूनिवर्स स्थिर (Static) है, उनके बारे में क्या कहना है, तो छात्रा ने जवाब दिया कि ऐसे लोग “इडियट” हैं और वे किसी की नहीं सुनते. इस बयान के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला से कहा, “स्पीकर जी, ये क्या हो रहा है?” उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि वह उनके बारे में बात नहीं कर रहे हैं. इस पर लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि सदन में जिस विधेयक पर चर्चा हो रही है, उसी मुद्दे पर अपनी बात रखें.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी बोले- छात्रों का प्रदर्शन गुस्सा या हिंसा नहीं, युवाओं की अभिव्यक्ति है
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जो कुछ दिखाई दिया, वह गुस्सा, घृणा या हिंसा नहीं था, बल्कि युवाओं की अभिव्यक्ति थी और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को भी इस बात को समझना चाहिए और अपने बच्चों से पूछना चाहिए कि छात्र क्या महसूस कर रहे हैं. राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने छात्रों से बातचीत की है और उनकी बातों से वह सहमत हैं. उन्होंने एक छात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने पूछा कि छात्र कौन होता है, तो उसने जवाब दिया कि खुले दिमाग और खुले दिल वाला व्यक्ति ही छात्र होता है. छात्र समझते हैं कि दुनिया और यूनिवर्स लगातार बदलता रहता है. राहुल गांधी ने कहा कि उस छात्रा के अनुसार सबसे जरूरी चीज मानवता है.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी की लोकसभा में स्पीच शुरू, परीक्षा प्रणाली पर रख रहे हैं बात
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान स्पीच शुरू हो गई है. राहुल गांधी ने सदन में कहा, ‘मुझे परीक्षा और एग्जाम सिस्टम पर बोलने का मौका देने के लिए धन्यवाद.’ उन्होंने कहा कि वह परीक्षा व्यवस्था और इससे जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे.
Parliament Monsoon Session LIVE: राहुल गांधी संसद पहुंचे, पेपर लीक संशोधन विधेयक पर जल्द रखेंगे पक्ष
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद पहुंच गए हैं. वह जल्द ही सदन में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चल रही चर्चा में हिस्सा लेंगे. माना जा रहा है कि राहुल गांधी इस दौरान पेपर लीक, एग्जाम सिस्टम और सरकार की नीतियों को लेकर अपना पक्ष विस्तार से रखेंगे.
Parliament Monsoon Session LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर बोले केसी वेणुगोपाल, ‘हमारा मुद्दा सिर्फ छात्रों का है’
संसद मानसून सत्र लाइव: कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें किसी तरह का व्यक्तिगत हमला नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में छात्रों और उनके अभिभावकों से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उठा रही है. वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार के पास विपक्ष के सवालों का कोई जवाब नहीं है, इसलिए वह जवाब देने के बजाय पलटवार करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी और सरकार को उनका जवाब देना होगा.
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक पेश
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक पेश किया गया. इस विधेयक का उद्देश्य जन्म और मृत्यु के पंजीकरण से जुड़े मौजूदा कानूनी प्रावधानों में संशोधन करना है. सदन में विधेयक पेश होने के साथ ही इस पर आगे चर्चा और विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू होगी.
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक पेश
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक पेश किया गया. इस विधेयक का उद्देश्य जन्म और मृत्यु के पंजीकरण से जुड़े मौजूदा कानूनी प्रावधानों में संशोधन करना है. सदन में विधेयक पेश होने के साथ ही इस पर आगे चर्चा और विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू होगी.
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा स्पीकर की विपक्ष को चेतावनी, बोले- ‘संसद ऐसे नहीं चलती’
संसद मानसून सत्र लाइव: लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सदस्यों को सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करने की चेतावनी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदन में मौजूदगी की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच बिरला ने कहा कि यदि विपक्ष चर्चा नहीं होने देना चाहता तो उन्हें सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ेगी. उन्होंने विपक्ष से व्यवस्था बनाए रखने और बहस में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा, ‘अगर आप चर्चा नहीं चाहते हैं तो मैं सदन स्थगित कर दूंगा. संसद ऐसे नहीं चलती.’
Parliament Monsoon Session LIVE: राज्यसभा में खड़गे-नड्डा के बीच तीखी बहस, इमरजेंसी का भी उठा जिक्र
संसद मानसून सत्र लाइव: राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर तीखी बहस हुई. खड़गे ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिना अनुमति प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे लोगों को किसने भेजा और किसके आदेश पर वे वहां पहुंचे, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए. उनके बयान के दौरान विपक्षी सांसदों की नारेबाजी से सदन में शोर-शराबा बढ़ गया. खड़गे के आरोपों का जवाब देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यदि कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो पुलिस को कार्रवाई करनी ही पड़ती है. उन्होंने कहा कि वह स्वयं छात्र नेता रहे हैं और कांग्रेस सरकार के समय आपातकाल के दौरान उन्हें कई बार क्लास से गिरफ्तार किया गया था. नड्डा ने कहा कि छात्र आंदोलन करने वालों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए और पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की.
Parliament Monsoon Session LIVE: स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू
सद मानसून सत्र लाइव: स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई. सदन में पेपर लीक रोधी विधेयक समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ने की उम्मीद है.
Parliament Monsoon Session LIVE: राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, 20 मिनट में कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
सद मानसून सत्र लाइव: राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद ही विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्षी सांसदों ने पेपर लीक मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की. इसके कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी.

