Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 27 july 2026: धनु राशि के जातक आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे. आज प्यार में आपकी दूरियां मिट सकती है. अगर किसी बात को लेकर आपके पार्टनर के बीच कहा-सुनी हो गई है, या किसी तरह का तनाव चल आ रहा है, तो आज के दिन वह दूर हो सकता है.
जमुई: आज 27 जुलाई 2026 के दिन चंद्रमा धनु राशि में संचार करेंगे. ऐसे में आज के दिन चंद्रमा और गुरु के बीच राशि परिवर्तन योग का निर्माण होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि राशि परिवर्तन योग कई राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ फलदाई होने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन बनने वाले इस योग का असर धनु राशि के जातकों पर भी पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा से अष्टम भाव में गुरु स्थित रहेंगे. जिस कारण आज चन्द्राधि योग का निर्माण होगा. आज के दिन बनने वाले यह दोनों योग कई राशि के जातकों को बहुत ही फायदा पहुंचाएगा. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को अपने कारोबार से लेकर अपनी नौकरी में बेहद ही सफलता मिलने वाली है. आज आपका दिन काफी हंसी-खुशी के साथ गुजर जाएगा.
मस्ती के बीच गुजरेगा आपका आज का दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का आज का दिन काफी मस्ती-मजाक के साथ गुजरेगा. जहां आप काम करते हैं वहां आप अपनी चतुराई का लाभ ले पाएंगे. आज के दिन अधिकारियों से आपको सपोर्ट मिलेगा. धनु राशि के जातकों को आज काम के सिलसिले में कहीं यात्रा भी करनी पड़ सकती है. हालांकि आज के दिन किसी व्यक्ति का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है. धनु राशि के जातक अगर कला के क्षेत्र में है तब आज का दिन आपके लिए बेहद ही लाभदाई होने वाला है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कारोबार में बड़ा फायदा होगा. आज आपको कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है. आज आपको कोई नई डील मिल सकती है. आज का दिन आपके लिए हर तरफ से फायदेमंद रहने वाला है.
प्यार में भी मिटने वाली है दूरियां
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे. आज प्यार में आपकी दूरियां मिट सकती है. अगर किसी बात को लेकर आपके पार्टनर के बीच कहा-सुनी हो गई है, या किसी तरह का तनाव चल आ रहा है, तो आज के दिन वह दूर हो सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर आज थोड़ा सा भी फिक्र करने की जरूरत नहीं है. आपकी सेहत बहुत ही अच्छे रहने वाली है. अगर आप लंबे समय से किसी काम के पूरा होने के इंतजार में थे, तो आज के दिन वह भी पूरा होने वाला है. जिससे आपके परिवार में खुशियां आएंगी. धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए तथा उन्हें बिल्व पत्र चढ़ाना चाहिए, ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…
और पढ़ें

