Last Updated:
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के विरोध में शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन अब अहम मोड़ पर पहुंच चुका है. सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. वह पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर थे. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा…और पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. (फोटो: Reuters)
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक में एक्शन समेत अन्य मांगों को लेकर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया है. सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद अपना 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी है. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात कर सरकार का पक्ष रखा, जिसके बाद वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ने की घोषणा की. वांगचुक ने X पर पोस्ट शेयर कर बताया कि केंद्रीय मंत्रियों तथा लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया. उन्होंने कहा कि यह फैसला लंबी बातचीत और विभिन्न शर्तों पर सहमति बनने के बाद लिया गया है. साथ ही उन्होंने देशभर के लोगों से किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने और आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की. दूसरी तरफ, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोनम वांगचुक के इस कदम की सराहना करते हुए जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया. CJP शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीं, केंद्रीय मंत्रियों का दल CJP के प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्चस्तारीय वार्ता करेगा.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों पर सकारात्मक रुख अपनाने को तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि संसद में पेपर लीक और परीक्षा सुधारों पर चर्चा का आश्वासन पहले ही दिया जा चुका है. इसके अलावा हालिया नीट पेपर लीक से जुड़े मौत के मामलों में पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे पर भी सरकार सकारात्मक विचार कर रही है. वांगचुक ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे मुलाकात की या पत्र लिखकर अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा कि जल्द ही वह एक विस्तृत वीडियो जारी कर सरकार के साथ हुई बातचीत और सहमति की शर्तों की जानकारी देंगे.
CJP का विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने वांगचुक के अनशन समाप्त करने का स्वागत किया, लेकिन स्पष्ट किया कि उसका जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा. संगठन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट पेपर लीक से जुड़े आत्महत्या पीड़ितों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमें वापस लेने की भी मांग दोहराई.

