Last Updated:
दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इस हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का उनके पद से अचानक ट्रांसफर कर दिया गया है. जोशी को अब पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया गया है. उनकी जगह अब नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
CJP प्रोटेस्ट पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- ‘हमारे पास समय नहीं, वीडियो भी नहीं देखना’
नई दिल्ली: NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का शिक्षा मंत्रालय से ट्रांसफर कर दिया गया है. अब उन्हें पंचायती राज मंत्रालय का काम सौंपा गया है.
क्या NEET विवाद के कारण गई विनीत जोशी की कुर्सी?
विनीत जोशी के तबादले को छात्रों के भारी प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. उनकी जगह अब नरेश पाल गंगवार ने ली है. नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है. सरकार इस कदम से छात्रों के गुस्से को कम करने की कोशिश कर रही है. शिक्षा मंत्रालय में हुए इस बदलाव से सिस्टम में बड़े सुधार की उम्मीद है.
About the Author
अमिताभ सिन्हा News18 India के एक्जिक्यूटिव एडिटर हैं. प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पटना ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से करियर की शुरुआत की और ‘आज तक’ में तकरीबन 14 साल तक रिपोर्टिंग की. 2015 से नेटवर्क 18 …
और पढ़ें

