Last Updated:
TCS New Rule : टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की जगह एक विशेष सुविधा दी है. दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने राजधानी स्थित कैम्पस के कर्मचारियों को नोएडा और गुरुग्राम स्थित लोकेशन से काम करने की सुविधा दी है.
टीसीएस ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर नियमों में बदलाव किया है.
नई दिल्ली. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों को एक नई सुविधा दी है. दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने अपने कर्मचारियों से अन्य लोकेशन पर जाकर काम करने की सुविधा दी है. टीसीएस ने दिल्ली कैम्पस में काम करने वालों को वर्क फ्रॉम होम की जगह वर्क फ्रॉम नोएडा और गुरुग्राम का विकल्प दिया है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजे इंटरनल मेल में कहा है कि जब तक विरोध प्रदर्शन चल रहा है, तब तक के लिए इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है.
टीसीएस ने 23 और 24 जुलाई के लिए जारी अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि दिल्ली की पीटीआई बिल्डिंग कैम्पस में काम करने वाले कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम नोएडा और गुरुग्राम ऑफिस से काम करने का विकल्प दिया गया है. कंपनी ने यह विकल्प आपदा और इमरजेंसी कैटेगरी के तहत उपलब्ध कराया है. कर्मचारियों को अपनी सुविधानुसार नजदीकी ऑफिस से काम करने का विकल्प दिया है.
कंपनी ने क्यों दिया ऐसा आदेश
कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की वजह से सेंट्रल दिल्ली और जंतर-मंतर पर भीड़ जमा है. इससे कई रास्ते भी बंद हो गए हैं और मेट्रो का संचालन भी कई जगहों पर बाधित हुआ है. इसे देखते हुए टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को दूसरे लोकेशन से काम करने की इजाजत दी है. मनीकंट्रोल ने कंपनी की ओर से जारी मेल को भी देखा है. हालांकि, कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ दिल्ली स्थित लोकेशन के लिए है और इसका मकसद वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में बदलाव करना है.
कंपनी ने बदल दिया है बोनस का नियम
टीसीएस ने पिछले दिनों बोनस के भुगतान नियमों में भी बदलाव किया है. कंपनी ने बोनस के भुगतान को परफॉर्मेंस से लिंक कर दिया है. इसके लिए वर्क फ्रॉम ऑफिस मैट्रिक्स को ही आधार बनाया है. टीसीएस का दिल्ली में बड़ा कैम्पस है, जहां हजारों कर्मचारी काम करते हैं. पिछले दिनों दिल्ली में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन को देखते कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अन्य लोकेशन से काम करने की सुविधा दी है.
कंपनी ने बदल दिया है कामकाज का तरीका
कंपनी ने कोरोनाकाल में वर्क फ्रॉम लागू किया था, लेकिन पिछले कुछ समय से कंपनी के हर लोकेशन पर वर्क फ्रॉम होम खत्म हो चुका है. कंपनी ने अपने वर्क फ्रॉम ऑफिस के मानकों को सख्त कर दिया है. कंपनी ने साफ कर दिया है कि कर्मचारियों को ज्यादातर समय ऑफिस में बिताना होगा और सिर्फ कुछ विशेष परिस्थितियों में ही इसमें छूट दी जाएगी.टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को सप्ताह में 5 दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य कर दिया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें

