Last Updated:
मुरादाबाद में मां शारदा समूह के नाम से चल रहा है. इस समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई है. जिसमें लाल कटी मिर्च का अचार तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हमने पहले लाल मिर्च का अचार बनाया था. उनका कहना है कि लोग लाल मिर्च का अचार खाते हैं तो वह पूरी मिर्च नहीं खा पाते है. और बाकी की मिर्च बेकार हो जाती थी. तो उन्होंने सोचा कि क्यों ना इसे कटिंग में तैयार करके इसका नया अचार बनाया जाए. जिससे कि लोग पूरी अचार की मिर्च ना लेकर के अब थोड़ा अचार भी खा सकते हैं.
मुरादाबादः यूपी के मुरादाबाद में अब महिलाएं घर का चूल्हा चौक छोड़ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. वहीं महिलाओं का एक समूह ऐसा है जो लाल कटी मिर्च का अचार तैयार कर रहा हैं. इसकी बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है.यह अचार स्वाद में भी लाजवाब होता है. लोग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं और अचार की खूब डिमांड देखने को मिल रही है. इसके साथ ही इस काम को कर महिलाओं में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है और महिलाओं के पूरे समूह को इस काम को करके अच्छा मुनाफा हो रहा है. इसके साथ ही महिलाएं अन्य महिलाओं को भी इस कारोबार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहीं है.
10 महिलाओं का है समूह करता है काम
मुरादाबाद में मां शारदा समूह के नाम से चल रहा है. इस समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई है. जिसमें लाल कटी मिर्च का अचार तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हमने पहले लाल मिर्च का अचार बनाया था. उनका कहना है कि लोग लाल मिर्च का अचार खाते हैं तो वह पूरी मिर्च नहीं खा पाते है. और बाकी की मिर्च बेकार हो जाती थी. तो उन्होंने सोचा कि क्यों ना इसे कटिंग में तैयार करके इसका नया अचार बनाया जाए. जिससे कि लोग पूरी अचार की मिर्च ना लेकर के अब थोड़ा अचार भी खा सकते हैं. आचार बेस्ट भी ना हो और लोगों को स्वाद भी अच्छा मिल सके. तो वहीं फिर उन्होंने इस आचार को तैयार किया है.
छोटे टुकड़ों में काटकर उसके पांच 6 पीस करके उसमें सभी मसाले मिक्स करके भरपूर मात्रा में तेल करके इस आचार को तैयार किया है और यह लाल कटी मिर्च का अचार कई चीजों का मिश्रण कर बनाया गया है. यह सभी सीजनों में पसंद किया जाता है और यह खाने में बेहद लाजवाब भी होता है. यह लाल कटी मिर्च का आचार लोगों को बहुत पसंद भी आ रहा है और समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई है और सभी महिलाएं मिलकर लाल कटी मिर्च वाला अचार का काम करती है.
खूब आ रही डिमांड
समूह की अध्यक्ष रजनी ने बताया कि हमारा मां शारदा समूह नाम से समूह चल रहा है.समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई है. जो की सभी महिलाएं अलग-अलग काम करती हैं. जैसे कुछ महिलाएं मिलकर मिर्ची काटने का काम करती हैं. और कुछ महिलाएं मसाले भरने का काम करती हैं. तो सभी महिला मिलकर अलग-अलग काम कर रही है. जिसमें लाल कटी मिर्च वाला अचार तैयार कर रही है. तो वहीं उन्होंने बताया कि उनके लाल कटी मिर्च वाले अचार की सभी जगह खूब अच्छी डिमांड आ रही है और यह हमारा सामान सभी जगह सेल हो रहा है और हम जहां-जहां पर स्टॉल लगते हैं. वहां से लोग हमारा नंबर लेकर फोन करके आर्डर देकर भी मंगा लेते हैं और घर से भी ले जाते हैं. इस काम से हम सभी महिलाएं बहुत ज्यादा खुश हैं. और अच्छा मुनाफा भी कमा रहीं है. प्रत्येक महिला 12 से 18000 रुपए तक कमा रही है. और हमारा समूह पूरी तरीके से आत्मनिर्भर बन गया है और यह समूह अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बन रहा है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

