Last Updated:
Snake Prevention In Monsoon: बरसात के मौसम में जलभराव और नमी बढ़ने के कारण सांप और बिच्छू अक्सर सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की ओर आ सकते हैं. ऐसे में घर और आसपास की साफ-सफाई बनाए रखना, झाड़ियां और कचरा हटाना, दरवाजों-खिड़कियों की दरारें बंद करना और रात में सावधानी बरतना जरूरी है. लकड़ी, ईंट या कबाड़ का ढेर घर के पास न रखें. यदि किसी सांप या बिच्छू के दिखने की आशंका हो, तो उसे स्वयं पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. सुरक्षित दूरी बनाए रखें और स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से संपर्क करें.
बरसात का मौसम जहां राहत लेकर आता है.वहीं कई तरह की परेशानियां भी साथ लाता है. खासकर इस समय घरों में सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा काफी बढ़ जाता है. पानी भरने और नमी बढ़ने के कारण ये जीव सुरक्षित और सूखी जगह की तलाश में घरों की ओर रुख करते हैं. ऐसे में थोड़ी सी सावधानी और कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस खतरे से बचा जा सकता है.
सबसे पहला उपाय है. घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना बरसात में अक्सर घर के आसपास कचरा, झाड़ियां और गंदगी जमा हो जाती है. जो सांप और बिच्छू के छिपने के लिए सही जगह बन जाती है. इसलिए नियमित रूप से घर के आसपास की सफाई करें झाड़ियों को काटें और पानी जमा न होने दें साफ-सुथरा वातावरण इन जीवों को दूर रखने में मदद करता है.
दूसरा जरूरी उपाय है. घर के दरवाजों और खिड़कियों की सुरक्षा बरसात में छोटे-छोटे छेद और दरारों से सांप और बिच्छू आसानी से अंदर आ सकते हैं, इसलिए दरवाजों के नीचे रबर स्ट्रिप लगाएं और खिड़कियों पर जाली जरूर लगवाएं दीवारों में अगर कहीं दरार है. तो उसे तुरंत भर दें ताकि कोई भी जहरीला जीव अंदर प्रवेश न कर सके.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तीसरा घरेलू उपाय है. प्राकृतिक रिपेलेंट का इस्तेमाल घर के कोनों में नीम की पत्तियां कपूर या लहसुन रखने से सांप और बिच्छू दूर रहते हैं. इसके अलावा फिनाइल या नमक का पानी घर के आसपास डालने से भी इन जीवों की एंट्री कम हो जाती हैं. ये आसान उपाय बिना किसी नुकसान के घर को सुरक्षित बनाने में मददगार होते हैं.
चौथा उपाय है. रोशनी और सूखापन बनाए रखना सांप और बिच्छू अंधेरी और नमी वाली जगहों को पसंद करते हैं. इसलिए घर के कोनों, स्टोर रूम और बाथरूम में पर्याप्त रोशनी रखें और नमी न बनने दें समय-समय पर धूप लगने देना भी जरूरी है. इससे घर का वातावरण सूखा रहता है और ये जीव दूर रहते हैं.
अगर घर में कहीं सांप या बिच्छू दिखाई दे तो घबराने की बजाय तुरंत विशेषज्ञ की मदद लें खुद से पकड़ने या मारने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है. स्थानीय वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें थोड़ी सी जागरूकता और ये आसान घरेलू उपाय अपनाकर बरसात के मौसम में अपने घर और परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है.

