Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 7
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » IMD Weather News Today LIVE: दिल्‍लीवालों को उमस वाली गर्मी से राहत, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD का क्‍या है अलर्ट
Hindi News

IMD Weather News Today LIVE: दिल्‍लीवालों को उमस वाली गर्मी से राहत, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD का क्‍या है अलर्ट

HawkNewsBy HawkNewsJuly 7, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

दिल्‍लीवालों को उमस वाली गर्मी से राहत, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Last Updated:July 07, 2026, 13:24 IST

IMD Weather News Today LIVE: देश के तकरीबन सभी हिस्‍सों में मानसून सक्रिय हो चुका है. इस वजह से कई राज्‍यों में जोरदार बारिश हो रही है. महाराष्‍ट्र, गुजरात, मध्‍य प्रदेश और पूर्वोत्‍तर में मूसलाधार बारिश से हाल…और पढ़ें

दिल्‍लीवालों को उमस वाली गर्मी से राहत, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावनाZoom

IMD Weather News Today LIVE: मानसून की जोरदार बारिश की वजह से महाराष्‍ट्र के कई जिलों में आज स्‍कूल बंद रखने की घोषणा की गई है. भारी से बहुत भारी बारिश के चलते ट्रेन सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा है.

IMD Weather News Today LIVE: दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के साथ ही देश के कई हिस्‍सों में जोरदार बारिश हो रही है. महाराष्‍ट्र, गुजरात और पूर्वोत्‍तर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बेहद खराब हैं. बारिश और लैंडस्‍लाइड की वजह से मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेसवे पर ट्रैफिक रोकनी पड़ी थी. राहत की बात यह है कि अब एक्‍सप्रेसवे को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है. महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और उससे पैदा हुए संकट की समीक्षा के लिए मंत्रालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. मुख्यमंत्री फडणवीस ने नियंत्रण कक्ष से राज्य के विभिन्न जिलों की स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की. लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जबकि सड़क और रेल यातायात पर भी व्यापक असर पड़ा है.

मुख्यमंत्री फडणवीस ने इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा में कहा कि राज्य इस समय मौसम की अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि दिन के दौरान 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. फडणवीस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने, झरनों और पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर नहीं जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्यभर में आपदा प्रबंधन, राहत और बहाली से जुड़ी टीमें लगातार तैनात हैं. भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे कॉरिडोर सबसे अधिक प्रभावित हुआ. घाट सेक्शन में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. वहीं, करजात और लोणावला के बीच रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यातायात बहाल

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमएसआरडीसी) ने मलबा हटाने और व्यापक सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी. निगम ने बताया कि सुरक्षा उपाय पूरे होने के बाद मार्ग को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है. मुंबई महानगर क्षेत्र में भी लगातार बारिश ने हालात गंभीर कर दिए हैं. शहर के कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. मानखुर्द इलाके में एक अवैध ढांचा पास की झुग्गियों पर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. वहीं ठाणे में एक होर्डिंग गिरने की घटना भी सामने आई, जबकि पुणे जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मुंबई में पूरे जुलाई महीने के औसत के बराबर बारिश होने की संभावना है. इसके मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने महाराष्ट्र में परिवहन व्यवस्था, दैनिक जीवन और आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा ले ली है. राज्य सरकार ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं.

Kishtwar Cloudburst Live: किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 13 घर क्षतिग्रस्त,दर्जनों वाहन मलबे में दबे

किश्‍तवाड़ मौसम लाइव: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ठाठरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है. हादसे में करीब 13 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दर्जनों वाहन मलबे और तेज बहाव की चपेट में आकर बर्बाद हो गए. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं. प्रभावित इलाकों में मलबा हटाने का काम जारी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. भारी बारिश के कारण डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से प्रभावित हुआ है, जिससे यातायात बाधित है. मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में अगले कुछ समय तक भारी बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है. प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने तथा बिना आवश्यकता यात्रा न करने की अपील की है.

-Nashik Cloudburst Live: नासिक में बदल फटने की आशंका, त्र्यंबकेश्वर में दर्शन स्‍थगित

महाराष्‍ट्र मौसम लाइव: महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. भारी वर्षा के कारण मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक पर भूस्खलन हुआ, हालांकि मलबा हटाने के बाद 24 घंटे के भीतर यातायात बहाल कर दिया गया. कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है. 56 छोटे पुल और बांध जलमग्न हो गए हैं, जबकि मांगले वीयर के पास सड़क का एक हिस्सा बह गया, जिससे तीन राज्य राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं. मुंबई, पुणे और पालघर में एहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए हैं. उधर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर में बादल फटने की आशंका के बीच दर्शन स्थगित कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

Bihar Weather Live: बिहार में गहराने लगा बाढ़ का खतरा

बिहार मौसम लाइव: मानसून के बीच गोपालगंज में गंडक नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. इससे बाढ़ की आशंका गहराने लगी है. हालांकि, प्रशासन के अनुसार फिलहाल जिले में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है. संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. सारण तटबंध की सुरक्षा के लिए मानव बल की तैनाती की गई है. डीएम समीर सौरभ लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं. जिले के छह प्रखंडों की 62 पंचायतों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माना गया है. डीएम ने तटबंध के 33 संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं.

Mumbai Weather Live: जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें…BMC की मुंबईकर से अपील

मुंबई मौसम लाइव: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जुलाई 2026 के लिए मुंबई में तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सभी सरकारी, बीएमसी संचालित और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें. प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी सभी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bihar Rain Live: बिहार में रात से ही झमाझम बारिश

बिहार बारिश लाइव: बिहार के सासाराम में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. रात से ही झमाझम बारिश हो रही है. पूरे जिले में बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार बरसात देखने को मिल रही है. कुछ दिन पहले जहां लोग गर्मी से बेहाल थे. अब झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज को खुशनुमा कर दिया है. पेड़ पौधों पर हरीयाली छा गई है. तापमान भी नीचे गया है. गर्मी से बेहाल लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं.

Mumbai Rain Live: महाराष्‍ट्र में 27 ट्रेनें रद्द, कई का रूट डायवर्ट

मुंबई बारिश लाइव: महाराष्ट्र में भूस्खलन का रेल सेवाओं पर असर पड़ा है. रात 10:30 बजे तक लोणावला और कर्जत के बीच दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में भूस्खलन के कारण कई रेल सेवाएं प्रभावित रहीं. ब्‍योरा इस प्रकार है :-

27 लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द

57 ट्रेनों का मार्ग बदला गया

19 ट्रेनें तय स्टेशन से पहले ही समाप्त कर दी गईं

15 ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन की बजाय दूसरे स्टेशन से चलाई गईं

4 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया

पुणे-लोणावला के बीच चलने वाली 4 लोकल ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं

Mumbai Rain Live: मुंबई के लिए आज आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट, स्‍कूल-कॉलेज बंद

मुंबई बारिश लाइव: मुंबई में लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा भारी वर्षा तथा तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद मंगलवार को सभी सरकारी, निजी और बीएमसी संचालित स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार देर रात जारी आदेश में कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती फैसला लिया गया है. बीएमसी ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें.

Location :

New Delhi,Delhi

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअर्जुन कपूर की बहन Anshula Kapoor की हुई शादी, दूल्हे राजा रोहन ठक्कर के साथ वेडिंग फोटोज ने जीता लोगों का दिल | anshula kapoor wedding arjun kapoor sister married photos with groom rohan thakkar won hearts
Next Article AI ने डकारीं 4800 नौकरियां! दुनिया की टॉप कंपनी में मचा हाहाकार, और कितने रडार पर? | Microsoft Layoff: microsoft-layoff-4800-employees-xbox-restructuring-ai-strategy
HawkNews
  • Website

Related Posts

AI ने डकारीं 4800 नौकरियां! दुनिया की टॉप कंपनी में मचा हाहाकार, और कितने रडार पर? | Microsoft Layoff: microsoft-layoff-4800-employees-xbox-restructuring-ai-strategy

July 7, 2026

अर्जुन कपूर की बहन Anshula Kapoor की हुई शादी, दूल्हे राजा रोहन ठक्कर के साथ वेडिंग फोटोज ने जीता लोगों का दिल | anshula kapoor wedding arjun kapoor sister married photos with groom rohan thakkar won hearts

July 7, 2026

Agniveer News: 50 से 75 फीसदी अग्निवीर परमानेंट! जवानों को मिलेगी पक्की नौकरी, तीनों सेनाओं ने क्यों बदला मन?

July 7, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,112)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

AI ने डकारीं 4800 नौकरियां! दुनिया की टॉप कंपनी में मचा हाहाकार, और कितने रडार पर? | Microsoft Layoff: microsoft-layoff-4800-employees-xbox-restructuring-ai-strategy

July 7, 2026

IMD Weather News Today LIVE: दिल्‍लीवालों को उमस वाली गर्मी से राहत, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD का क्‍या है अलर्ट

July 7, 2026

अर्जुन कपूर की बहन Anshula Kapoor की हुई शादी, दूल्हे राजा रोहन ठक्कर के साथ वेडिंग फोटोज ने जीता लोगों का दिल | anshula kapoor wedding arjun kapoor sister married photos with groom rohan thakkar won hearts

July 7, 2026

Agniveer News: 50 से 75 फीसदी अग्निवीर परमानेंट! जवानों को मिलेगी पक्की नौकरी, तीनों सेनाओं ने क्यों बदला मन?

July 7, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

AI ने डकारीं 4800 नौकरियां! दुनिया की टॉप कंपनी में मचा हाहाकार, और कितने रडार पर? | Microsoft Layoff: microsoft-layoff-4800-employees-xbox-restructuring-ai-strategy

July 7, 2026

IMD Weather News Today LIVE: दिल्‍लीवालों को उमस वाली गर्मी से राहत, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD का क्‍या है अलर्ट

July 7, 2026

अर्जुन कपूर की बहन Anshula Kapoor की हुई शादी, दूल्हे राजा रोहन ठक्कर के साथ वेडिंग फोटोज ने जीता लोगों का दिल | anshula kapoor wedding arjun kapoor sister married photos with groom rohan thakkar won hearts

July 7, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.