Last Updated:
Jodhpur Rainy Season Travel: राजस्थान का सूर्यनगरी जोधपुर मानसून के दौरान एक अलग ही रूप में नजर आता है. बारिश की फुहारें और हरियाली शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं. यदि आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कायलाना झील, बालसमंद झील, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, उम्मेद उद्यान और माचिया बायोलॉजिकल पार्क जैसी जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं. बारिश के बाद इन स्थानों का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर जाता है. झीलों के किनारे ठंडी हवाएं, हरियाली से ढके पहाड़ी दृश्य और शांत वातावरण पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं. फोटोग्राफी, फैमिली पिकनिक और वीकेंड ट्रिप के लिए ये स्थान बेहतरीन माने जाते हैं.
जोधपुर में अच्छी बारिश होते ही सबसे पहले लोगों का रुख कायलाना लेक की ओर हो जाता है. पानी से लबालब झील, चारों तरफ फैली हरियाली और बादलों के बीच दिखने वाला खूबसूरत नजारा लोगों को अपनी ओर खींच लेता है. यही वजह है कि हर मानसून में कायलाना लेक शहरवासियों और पर्यटकों की पहली पसंद बन जाती है. फोटोग्राफी और परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह पसंदीदा स्थान है. मानसून के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
शहर से कुछ दूरी पर स्थित सुरपुरा डैम बारिश के मौसम में बेहद आकर्षक दिखाई देता है. डैम में लबालब पानी और आसपास का प्राकृतिक वातावरण लोगों को अपनी ओर खींचता है. दोस्तों और परिवार के साथ शांत माहौल का आनंद लेने के लिए यह शानदार जगह है. यहां का खुला वातावरण मानसून की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. सप्ताहांत पर यहां अच्छी-खासी रौनक रहती है.
मानसून में बालसमंद झील का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है. झील के किनारे फैली हरियाली और ठंडी हवा यहां आने वालों को अलग ही अनुभव देती है. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह बेहतरीन स्थान माना जाता है. सुबह की सैर और फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह काफी पसंद की जाती है. बारिश के दिनों में यहां का वातावरण बेहद खुशनुमा रहता.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बारिश के मौसम में माचिया बायोलॉजिकल पार्क की हरियाली देखते ही बनती है. यहां प्राकृतिक वातावरण के बीच सैर का अलग ही आनंद मिलता है. पार्क का शांत माहौल परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए उपयुक्त है. मानसून के दौरान यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से देखने का भी अवसर मिलता है.
मानसून में राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क की चट्टानों के बीच उग आई हरियाली इसे बेहद आकर्षक बना देती है. यहां से शहर और किले का शानदार दृश्य देखने को मिलता है. प्रकृति और इतिहास का अनोखा मेल इस जगह की खास पहचान है. ट्रैकिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है. बारिश के मौसम में यहां का नजारा लंबे समय तक याद रह जाता है.

