Last Updated:
मऊ के याकूबपुर गांव में ग्राम प्रधान ने छात्रों के लिए मुफ्त लाइब्रेरी खोली है. मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत से बनी इस लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाएं हैं. जिससे गांव के छात्र-छात्राओं को दूर कंपटीशन की तैयारी करने के लिए लाइब्रेरी में नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि अब तक गांव के छात्र और छात्राओं को लगभग चार से पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता था और वहां उन्हें हर महीने पैसे देकर अपनी तैयारी करनी पड़ती थी. जिससे तैयारी करने जाते समय यह भय बना रहता था कि कहीं कोई घटना दुर्घटना ना हो जाए लेकिन अब गांव में ही उन्हें हर वह सुविधा मिलने लगेगी जो एक प्राइवेट लाइब्रेरी में होती है.
मऊः अक्सर देखा जाता है कंपटीशन की तैयारी करने के लिए और लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए छात्र- छात्राओं को घर से काफी दूर जाना पड़ता है. लेकिन मऊ जनपद के याकूबपुर ग्राम सभा के प्रधान ने एक नई मिसाल पेश की है. उन्होंने गांव में ही निशुल्क लाइब्रेरी खोल के बच्चों के पढ़ाई के लिए बेहतर शुरुआत की है. लोकल 18 से बात करते हुए मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत याकूबपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त धनराशि से यहां आधुनिक पंचायत भवन, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष और कार्यालय का निर्माण कराया गया हैं.
जिससे गांव के छात्र-छात्राओं को दूर कंपटीशन की तैयारी करने के लिए लाइब्रेरी में नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि अब तक गांव के छात्र और छात्राओं को लगभग चार से पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता था और वहां उन्हें हर महीने पैसे देकर अपनी तैयारी करनी पड़ती थी. जिससे तैयारी करने जाते समय यह भय बना रहता था कि कहीं कोई घटना दुर्घटना ना हो जाए लेकिन अब गांव में ही उन्हें हर वह सुविधा मिलने लगेगी जो एक प्राइवेट लाइब्रेरी में होती है.
लाइब्रेरी में दी जा रही आधुनि सुविधा
गांव के बच्चों की यह समस्या देखते हुए उन्होंने यह गांव में ही मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत लाइब्रेरी कंप्यूटर कक्ष का निर्माण कराया. यहां पर हर प्रकार की आधुनिक सुविधा दी गई है जिससे छात्र अपनी कंपटीशन की तैयारी या अन्य तैयारियां यहीं पर कर सकते हैं उन्हें अब अधिक पैसे खर्च करके गांव से बाहर नहीं जाना होगा. लगभग 15 लाख की लागत से बनाया गया यह कंप्यूटर कच्छ अब गांव के भाव बच्चों का भविष्य बना रहा है. जी तैयारी को करने के लिए उन्हें दूर जाना पड़ता था अब वह तैयारी गांव में ही कर रहे हैं क्योंकि यहां बैठने के लिए कुर्सियां और कंप्यूटर तथा वाई-फाई नेट की सारी व्यवस्था की गई है बच्चों को पढ़ने के दौरान गर्मी ना हो इसलिए कमरों में एसी तक लगाए गए हैं.
15 लाख में लाइब्रेरी में बनकर तैयार
गांव में यह आधुनिक लाइब्रेरी कंप्यूटर कक्ष मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत बनाया गया है जो मऊ जनपद में मात्र पांच गांव चयनित हुआ है. जिसमें मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में यह पहला गांव है जहां अब गांव के छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की तैयारी करने के लिए उन्हें प्राइवेट लाइब्रेरी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. उन्हें गांव में ही अब निशुल्क लाइब्रेरी की सुविधा मिल रही है जिससे गांव में ही अब वह अपनी हर प्रकार की तैयारी कर सकते हैं और आगे चलकर नौकरियों का सकते हैं. गांव के प्रधान प्रतिनिधि बताते हैं कि इस योजना को लाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा जिससे उनके गांव में बच्चों का भविष्य बन सके और उनका गांव हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

