Last Updated:
Jodhpur Noida Flight: जोधपुर के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. आज से जोधपुर और नोएडा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी. इस नई उड़ान के जरिए अब यात्री महज 1 घंटा 40 मिनट में नोएडा पहुंच सकेंगे. इससे व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. पहले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट या लंबी सड़क यात्रा का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब समय की काफी बचत होगी. नई फ्लाइट सेवा से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी जोधपुर तक बेहतर एयर कनेक्टिविटी मिलेगी.
जोधपुर: राजस्थान के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.जोधपुर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा आज से शुरू हो गई है. अब महज 1 घंटा 40 मिनट में यात्री जोधपुर से नोएडा पहुंच सकेंगे. इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद जोधपुर की कनेक्विटी 6 शहरों से बढ़कर 7 और फ्लाइटों की संख्या भी 9 से बढ़कर 10 हो जाएगी. नोएडा से कनेक्टिविटी के बाद सड़क मार्ग से मथुरा और उसके पास स्थित वृंदावन, आगरा व हरिद्वार आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी. यूं तो अभी दिल्ली के लिए 2 फ्लाइटें हैं, लेकिन अब राजधानी के ट्रैफिक में नहीं फंसना पड़ेगा. ग्रेटर नोएडा में साल में दो बार होने वाले इंटरनेशनल फेयर में आने-जाने वाले जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट के एक्सपोर्टर्स को भी राहत मिलेगी. दिल्ली एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा पहुंचने में डेढ़ घंटा लगता था. यह सफर अब आधे घंटे का रह जाएगा.
यह फ्लाइट दोपहर 12:20 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे नोएडा पहुंचेगी, जबकि वापसी में 2:55 बजे नोएडा से उड़ान भरकर शाम 4:20 बजे जोधपुर पहुंचेगी. यह सेवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी. नई उड़ान शुरू होने से मथुरा, वृंदावन और आगरा जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी. इसके साथ ही जोधपुर की अब दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद और नोएडा सहित सात प्रमुख शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो गई है.
दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट
दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट रोजाना संचालित होती है. आगमन 10:55 बजे और प्रस्थान 11:45 बजे.
दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट रोजाना संचालित होती है. आगमन 15:05 बजे और प्रस्थान 15:50 बजे.
मुंबई के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट रोजाना संचालित होती है. आगमन 12:45 बजे और प्रस्थान 13:25 बजे.
मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट रोजाना संचालित होती है. आगमन 14:10 बजे और प्रस्थान 14:50 बजे.
बेंगलुरु के लिए इंडिगो की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होती है. आगमन 08:45 बजे और प्रस्थान 09:20 बजे.
बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शनिवार को छोड़कर रोजाना संचालित होती है. आगमन 15:30 बजे और प्रस्थान 16:00 बजे.
अहमदाबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को छोड़कर रोजाना संचालित होती है. आगमन 12:00 बजे और प्रस्थान 12:20 बजे.
पुणे के लिए इंडिगो की फ्लाइट रोजाना संचालित होती है. आगमन 14:00 बजे और प्रस्थान 14:30 बजे.
हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट रोजाना संचालित होती है. आगमन 16:15 बजे और प्रस्थान 16:45 बजे.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

